Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • बलिया में घाघरा नदी का कटान हुआ तेज, अपना ही आशियाना उजाड़ रहे लोग
  • बांसडीह

बलिया में घाघरा नदी का कटान हुआ तेज, अपना ही आशियाना उजाड़ रहे लोग

बलिया में घाघरा नदी का कटान हुआ तेज, अपना ही आशियाना उजाड़ रहे लोग बांसडीह, बलिया. पूर्वांचल में भले ही बारिश ना के बराबर हुई लेकिन नदियां उफान पर है. सरयू (घाघरा ) नदी की बात करें तो अब जलस्तर घट रहा है लेकिन कटान लगातार जारी है.
सेंट्रल डेस्क 5 September, 2023
Ghaghra river erosion intensifies in Ballia, people are destroying their own homes
बलिया में घाघरा नदी का कटान हुआ तेज, अपना ही आशियाना उजाड़ रहे लोग

बांसडीह, बलिया. पूर्वांचल में भले ही बारिश ना के बराबर हुई लेकिन नदियां उफान पर है. सरयू (घाघरा ) नदी की बात करें तो अब जलस्तर घट रहा है लेकिन कटान लगातार जारी है.

क्षेत्र के हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन नदी में कटकर विलीन हो रही है. वहीं लोग नदी के खतरा से अपने आशियाना भी लोग उजाड़ने लगे हैं. नदी ने टिकुलिया, भोजपुरवा में तांडव मचाये हुए है. लोग नदी के कटान से कराह रहे हैं.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने किया कटान स्थल का दौरा, कटान स्थल से ही जिलाधिकारी से की वार्ता

ऐसे में सूचना मिलते ही सपा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी सुल्तानपुर, इलाका में पहुंचकर लोगों से हाल चाल लियाऔर कहा कि सरकार केवल जुबानी व्यवस्था दे रही है जबकि धरातल पर शून्य है. यहां की जनता कराह रही है. गर्मी में बिजली का संकट लगातार बना हुआ है.

सरयू नदी के किनारे बसे लोग आखिर कहां जायेंगे. नदी उस पार बिहार में शरण कौन देगा? राम गोविंद चौधरी ने कहा कि आम जन के दर्द को कोई समझने वाला नहीं है. सरयू नदी के जलस्तर में कमी आने से लगातार किसानों के खेत कट कर नदी में विलीन हो रहे हैं. किसी का ध्यान नही है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रेंगहा, रामपुर नम्बरी आदि गांवों के लोगों का व्यथा सुनकर रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं.

उन्होंने वही से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार से वार्ता कर पीडितों की हर सम्भव मदद की बात कहीऔर कटान को रोकने के लिये हर सम्भव मदद पीड़ितों की हो उनसे कही.

आधा दर्जन लोग खुद ही उजाड़ रहे अपना आशियाना
बांसडीह, बलिया. सरयू (घाघरा) के कटान से पीड़ित अपना खुद ही आशियाना उजाड़ रहे हैं. लोगों के सामने भूख और रहने का संकट खड़ा हो गया है. पीड़ित में खेदन राजभर, रमाशंकर राजभर ,आशीष राजभर ,अर्जुन यादव, सत्यदेव यादव, कमलेश साहनी ,ननकी देवी आदि अपने घरों को उजाड़ कर उसमें रखा सारा सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं. उनके रहने का कोई भी ठिकाना नहीं है.

Ghaghra river erosion intensifies in Ballia, people are destroying their own homes

दो किलोमीटर लंबी पिच सड़क घाघरा नदी में समाहित
सरयू (घाघरा) नदी के कटान से कई गांवों के जोड़ने वाले संपर्क मार्ग सुल्तानपुर से टिकुलिया होते जयनगर को जोड़ने वाली पिच सड़क लगभग दो किमी नदी में कटकर समाहित हो चुकी हैं जिससे लोगो को आने जाने में काफी असुविधा हो रही हैं.
सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर डटे

सरयू नदी के कटान को रोकने के लिये शासन के तरफ से सिंचाई विभाग के जेई, एसडीओ अपने लाव लश्कर के साथ कटान स्थल पर जमे हुए है. बोरियों में मिट्टी बालू भरकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा हैं. आज बॉस भी मंगवाकर नदी के किनारे लगाकर कटान रोकने की हर सम्भव कोशिश भी नाकाफी है क्योंकि नदी का कटान बहुत तेज है.

  •  रवि शंकर पांडे की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार बाढ़ बांसडीह सरयू

Post navigation

Previous: सांसद और जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह अभियान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Next: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

ये भी पढ़ें

Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026
MLA Ketki Singh Dandia 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.