जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस गड़वार थाने पर आयोजित हुआ. इस दौरान काफी आवेदकों ने जिलाधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया.
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस गड़वार थाने पर आयोजित हुआ. इस दौरान काफी आवेदकों ने जिलाधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया.
जिउतपुरा भिटौरा स्थित एसपी इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक बसन्त यादव की माता फूलमती देवी (65 वर्ष) का निधन शनिवार को उनके गांव जिउतपुरा में हो गया.
ओम प्रकाश राजभर का मंत्री बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर सुभासपा एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे संग माल्यापर्ण कर आतिशबाजी कर गगन भेदी नारों के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.
फेफना विधायक जल सम्पूर्ति मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार ) के प्रथम बार जनपद आगमन पर गड़हांचल क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गाजे बजे के साथ जोरदार स्वागत किया.
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे उपेन्द्र तिवारी को कार्यकर्ताओं ने सर आंखों बैठाया. बलिया गाजीपुर के सीमा पर नरायणपुर ज्योही उपेन्द्र तिवारी का काफिला पहुंचा तो हजारों के संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने चहेते विधायक का माला पहना कर स्वागत किया.
विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के सुहलदेव भासपा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय डाक बंगला प्रांगण में हुई. इसमें सांगठनिक विषयों पर चर्चा एवं पार्टी के चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गयी.
अद्वैत शिव शक्ति सत्संग आश्रम में आयोजित यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा निकालने के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु नर-नारियों ने भाग लिया.
नवानगर व खरीद मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक बस स्टेशन चौराहा के समीप हुई. इसमें पार्टी के तत्वावधान में 2 अप्रैल को मिडिल स्कूल के प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह की सफलता हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.
पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरनिया गांव में घर में घुसकर छेड़खानी करने के विरोध पर भाई-बहन को चाकू मारने के आरोपी कमलेश को पुलिस ने शुक्रवार को तड़के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया.
थाना क्षेत्र के खानचक में शुक्रवार की देर शांम किचेन में फंदा लगाकर एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया.
बस स्टेशन चौराहे के 4 दिन पूर्व जले विद्युत ट्रांसफॉर्मर को खबर लिखे जाने तक नहीं बदला गया है.
गड़वार थाना क्षेत्र के परसिया गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट. मारपीट के दौरान एक पक्ष के चार लोग हुए घायल.
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि जनता ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को जनादेश दिया है. नवगठित सरकार के कार्य व व्यवहार से वह धरातल पर धीरे-धीरे दिखने लगा है.
किशोर चेतन गांव में शनिवार को विद्युत चिंगारी से खेत में लगी आग से दो किसानों के तीन बीघा क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई.
आगामी शैक्षिक वर्ष 2017-18 में समस्त प्रकार की छात्रवृत्ति आवेदन के लिए छात्र/छात्राओं का आधार संख्या अनिवार्य किया गया है. इस सम्बन्ध में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित छात्रवृत्ति योजनाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ पाने के लिए आधार उपलब्ध होना अथवा तत्काल आधार नामांकन करा लेना आवश्यक है.
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 में चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों को नामांकन तिथि से परिणाम की घोषणा की तिथि तक हुए कुल व्यय का लेखा-जोखा रखना अनिवार्य है.
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने दो अलग अलग जगहों से लाखो रुपयों पर हाथ साफ़ कर दिया. इस घटना से आम लोगो में भय व्याप्त है, वहीं पुलिस भी हलकान है.
थाना क्षेत्र के अपायल गांव मे गुरुवार की रात चोरों ने रविकेश वर्मा की दो कट्ठे मे लगी चना की फसल काट ले गए. साथ ही त्रिपुरारी वर्मा के सैकड़ों पपीता तोड़ कर ले भागे.
संत यतीनाथ लोक सांस्कृतिक संस्थान के तत्वावधान मे मंदिर प्रांगण मे पांच दिवसीय हनुमान जयंती समारोह 7 अप्रैल से होगा.
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केन्द्र सुल्तानपुर पर लाखों का गबन की आशंका व्यक्त की गई है. स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार उपाध्याय ने संचालक प्रवीण कुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी पंजीकृत करा दिया है.