बलिया। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा आज 6 सितम्बर को दोपहर 2:15 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। साथ ही बाढ़पीड़ितों से मिलकर राहत सामग्री का वितरण भी करेंगे. शाम 4 बजे जनप्रतिनिधियों से …
बलिया-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर देवकली के पास बदमाशों ने असलहे के बल पर इंटर के एक छात्र से उसकी बुलेट मोटर साइकिल और मोबाइल लूट कर चलते बने. घटना के तत्काल बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया, मगर खबर लिखे जाने तक हाथ कुछ भी नहीं आया था.
फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद पाण्डेयपुर मोड़ पर स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर बाइक सवार दो युवकों ने दुकानदार सुशील पाण्डेय निवासी नसीराबाद की पिटाई कर दी. इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.