Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. सोशल मीडिया पर अजय कुमार यादव नाम के एकाउंट से भाजपा विधायक केतकी सिंह पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट किए जाने पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा मस्जिद में की गई बैठक को लेकर बांसडीह से भारतीय जनता पार्टी की विधायक केतकी सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दिए गए वक्तव्य के बाद सोशल मीडिया पर अजय कुमार यादव नामक फेसबुक अकाउंट से बांसडीह विधायक केतकी सिंह पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया था।
इस पर भाजपा बांसडीह मंडल के महामंत्री दुर्गेश मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। दुर्गेश मिश्र ने अपनी तहरीर में बताया है कि सोशल मीडिया पर बैरिया विधानसभा के झरकटहा निवासी अजय कुमार यादव द्वारा बांसडीह विधायक केतकी सिंह के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग के साथ एक महिला का अपमान किया गया है जिससे कार्यकर्ताओं में काफी रोष है।
इस संबंध में प्रभारी कोतवाल पारसनाथ सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में संबंधित युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है,वैधानिक कार्यवाही चल रहीं है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


