Skip to content
6 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Front Page
  • Front Page: 26-27 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
  • Front Page

Front Page: 26-27 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.
Central Desk 26 November, 2021 1 minute read
breaking news update

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले https://ballialive.in विजिट करें.

 

 

संविधान दिवस पर जागरूक मतदाता बनने का लिया संकल्प

-बलिया. स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डूहा टोला नवानगर में संविधान दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत बैठक का का आयोजन किया गया.श्री प्रेम कमल शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की।संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डा. बी.आर. अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया गया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाने में संविधान के 72 वर्ष पूरे होने पर उभांव थाने परिसर में शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय संविधान की भावना को सर्वोपरि रखने की शपथ दिलाई गई.संविधान की 72 वीं वर्षगांठ पर थाने परिसर में संविधान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

– नगरा, बलिया. सर्दी का मौसम शुरू होते ही नगरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आरम्भ हो गयी. इस मौसम में चोरों ने अच्छे अच्छे साहबों को छकाया है। इस बार चोरों ने भी उस क्षेत्र से चोरी की शुरुआत की है, जहां पुलिस की चहलकदमी न के बराबर रहती है.
थाना क्षेत्र के सरयां बगडौरा गांव मे गुरुवार की रात चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर पचास हजार नगदी के साथ लाखों के गहने लेकर चले गए.

(रिपोर्ट- संतोष द्विवेदी)

-बांसडीह, बलिया. पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर एवम पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी द्वारा अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बांसडीह कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अपराधों का पर्याय बन चुके एवम पेट्रोल पंप के पैसों की छिनैती में शामिल छः शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है. मौजूदा समय में सभी अपराधी बांसडीह पेट्रोलपम्प लूट कांड के मामले में जेल में बन्द हैं. जिन पर चोरी, डकैती और लूट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

 

स्वयं के खर्च एवं संसाधनों से समाजवादी चिंतक ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुरू किया गड्ढा पाटने का काम

दुबहर, बलिया. राष्ट्रीय राजमार्ग 31 की बदहाल स्थिति देख समाजवादी चिंतक परमात्मानंद पांडेय ने स्वयं के खर्च एवं संसाधनों से एनएच 31सड़क के गड्ढों को भरवाकर शासन सहित जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाया है.

(रिपोर्ट-  कृष्णकांत पाठक)

 

-बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्थरारोड-सिकन्दर पुर राजमार्ग पर ग्राम हल्दी रामपुर चट्टी पर शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे शराब की नशे में धुत बाइक नम्बर यूपी 54 एपी 9842 पर सवार 40 वर्षीय एक युवक सामने से आ रही एक ट्रक नम्बर यूपी 56 टी 3854 में सीधे जाकर भिड़ गया. घटना जिस प्रकार हुई उसमे ट्रक का शीशा व उसका अगला हिस्सा सहित बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी है. घटना होते ही हाहाकार मच गया युवक के अचेत होने के साथ उसके चेहरे व सिर में गंभीर चोट आ गयी थी.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

-नगरा, बलिया. बहुजन समाज पार्टी की मुखिया एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बलिया के रसड़ा विस क्षेत्र के मा विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा विधानमंडल का नेता बनाया है. बसपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करके विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा विधानमंडल दल का नेता बनाए जाने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को पार्टी का विधानमंडल दल का नेता चुना गया है.
(रिपोर्ट- संतोष द्विवेदी)

 

बीआरसी दुबहर के प्रांगण में हुआ सांसद खेलकूद स्पर्धा का आयोजन

-दुबहर, बलिया. सांसद खेल कूद स्पर्धा का ब्लॉक स्तरीय आयोजन बीआरसी दुबहर के प्रांगण में शुक्रवार के दिन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेंद्र बहादुर सिंह ने खेल स्पर्धा की शुरुआत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

– हल्दी. पुलिस ने नियम कानून को ताक पर रखकर सीआरपीसी की धारा 107,16 में नबालिग बालक को पैबंद कर दिया. नोटिस मिलने के बाद परेशान परिजनों ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाया है.

(रिपार्ट-आरके)

– हल्दी. थाना क्षेत्र के नन्दपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों को इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई तो रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे.
नन्दपुर गांव निवासी हरेन्द्र पान्डेय 50 वर्ष पुत्र स्व.जयनारायण पान्डेय गुरुवार की शाम हल्दी चट्टी से पैदल घर जा रहे थे.

(रिपोर्ट-आरके)

मतदाताओं की सुविधा हेतु चतुर्थ विशेष कैंप का आयोजन

-बलिया. जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों कि निर्वाचन नियमावलीयों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं की सुविधा हेतु 27 नवंबर 2021 दिन शनिवार को समस्त पदाभिहित स्थलों/ मतदेय स्थलों पर चतुर्थ/अंतिम विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जन सामान्य से दावे और आपत्तियां यथा फार्म 6, 7,8 व 8ए प्राप्त किए जाएंगे.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

-रेवती. स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित एक कटरे की दो दुकानों की कुण्डी शुक्रवार को चोरों ने चटका दिया. मिली जानकारी के अनुसार गायघाट निवासी दिलीप कुमार साह एवं संतोष ठाकुर रेवती बलिया मुख्य मार्ग के किनारे स्थित अपनी दुकानों में ताला बंद करके गुरुवार की शाम घर चले गए.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

– रेवती. आजादी के 75 वर्षगांठ पर मास पर्यन्त मनाये जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थानीय आरएनपी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार के दिन आरएसएस के विभाग प्रचारक तथा मुख्य अतिथि श्री प्रकाश भाई साहब ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ किया. मुख्य अतिथि सहित आगन्तुकों का स्वागत भाजपा नेता अजय शंकर उर्फ कनक पाण्डेय ने किया. विभाग प्रचारक ने कहा कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम देश के जन-जन को मनाना चाहिए.

स्वीप के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

-बलिया.स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र बेलहरी में मतदाताओं की बैठक हुई जिसमें सभी महिला पुरूष मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस बैठक में मतदाताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वह इस बार के विधानसभा के चुनाव में ना केवल शत प्रतिशत मतदान करेंगे अपितु लोगों के घर जा जाकर उनसे मतदान करने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे क्योंकि मतदान करना हम सब का कर्तव्य है.

(रिपोर्ट-  कृष्णकांत पाठक)

आईजीआरएस डिफाल्टर को हर हाल में 30 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

-बलिया. आईजीआरएस से सम्बंधित अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई. उन्होंने सभी विभागों के पेंडिंग पड़ी आईजीआरएस के बारे में विस्तृत जानकारी ली.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, कैच द रेन संगोष्ठी व क्विज का हुआ आयोजन

 

बलिया. नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड में सबका साथ सबका विकास और मतदाता जागरूकता विषयों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर अरुण कैंपस में संविधान दिवस कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता और कैच द रेन संगोष्ठी व क्विज का आयोजन शुक्रवार को किया गया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

दीवानी न्यायालय बलिया में संविधान दिवस का आयोजन

-बलिया. उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 26 नम्बर 2021 को संविधान दिवस के शुभ अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मूल कर्तव्यों की शपथ वाचन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, श्री विकार अहमद अंसारी की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय बलिया के सभागार कक्ष में किया गया.जिसका संचालन प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी0डि0) श्री सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया.

 

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वैन रवाना

-बलिया. उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वाधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 दिसम्बर 2021 को किया जाना है. जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिये नवागत माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री विक़ार अहमद अंसारी की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारीगण की एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

हाईजीन रेंटिग पर सहायक आयुक्त(खाद्य) ने व्यापारियों के साथ की बैठक

बलिया. सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ की अध्यक्षता में हाईजीन रेटिंग एवं रूको (आरयूसीओ) की जागरूकता हेतु बैठक आनन्दी इऩ होटल बलिया में सम्पन्न हुई. बैठक में रुको के कार्य के लिये नामित एजेन्सी बायो-डी कम्पनी के प्रतिनिधि श्री आदित्य भी उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से हाईजीन रेंटिंग के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैठक का आयोजन

बलिया. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया विकार अहमद अंसारी के आदेशानुसार एवं अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी हुसैन अहमद अंसारी की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर 2021 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादो के निस्तारण हेतु 26 नवम्बर 2021 को दीवानी न्यायालय प्रांगण में एक आवश्यक बैठक की गयी.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

दुबहर , बलिया. शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा बलिया में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संविधान दिवस 26 नवंबर 2021 के उपलक्ष में बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां पर राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर रजनीकांत तिवारी NSS स्वयं सेविकाओं के बीच सविधान की प्रस्तावना के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेश्वर कुमार ने किया तथा कार्यक्रम के संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिवेंद्र दुबे ने किया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

-रसड़ा, बलिया. तहसील प्रांगण में अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा एवं गोंड छात्र संघर्ष समिति तहसील ईकाई के सदस्यों द्वारा वर्षों से गोंड जाति का अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र तहसील प्रशासन द्वारा जारी नहीं किये जाने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के चौथे दिन विधायक उमाशंकर सिंह एवम तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह के आश्वासन पर समाप्त हुआ.

(रिपोर्ट- संतोष सिंह)

 

    • बलिया LIVE के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें – और हर पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर पाने के लिए पेज को FOLLOW करने के साथ ही FAVOURITES जरूर टैप/क्लिक करें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंच सके.
    • Twitter के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को जरूर फॉलो करें.
    • Telegram के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें.
    • बलिया LIVE वीडियो देखने के लिए हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करें.
  • अगर आपको लगता है कि बलिया LIVE पर दी गई जानकारी आपके किसी रिश्तेदार, मित्र या परिचित के काम आ सकती है तो उनसे जरूर शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी / फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.
Tags: बांसडीह बैरिया मनियर रसड़ा रेवती लखनऊ वाराणसी सिकंदरपुर हल्दी

Post navigation

Previous: देव सिंह दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड से नवाजे गए
Next: यूपीटीईटी रद्द होने पर अभ्यर्थियों से शांति की अपील, दोबारा परीक्षा होने पर नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026

Recent Posts

  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

You may have missed

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.