Skip to content
2 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया LIVE NEWS SHORTS 
  • CRIME डायरी
  • न्यूज़ Shorts
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.
Assignment Desk 15 February, 2023 1 minute read
Vandana Educational Society

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

  • डंफर में पीछे से घुसी बैगनार, दो की मौत, दो अन्य घायल
    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अहिरौला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
    बलिया जिले के रहने वाले थे बैगनार सवार, जा रहे थे लखनऊ

    रसड़ा, बलिया.पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अहिरौला थाना अंतर्गत शमशाबाद के पास प्वाइंट 205 पर मंगलवार की देर रात साढ़े दस बजे बलिया से लखनऊ जा रही बैगनार कार आगे चल रहे डंफर में पीछे से घुस गई. इस हादसे में बैगनार सवार दो युवकों की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए.घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से वे हॉयर सेंटर रेफर कर दिए गए. वहीं मृतको के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए.

    अहिरौला थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शमशाबाद गांव के पास प्वाइंट 205 पर देर रात साढ़े दस बजे बैगनार आगे चल रहे डंफर में पीछे से घुस गई. इस हादसे में बैगनार में आगे बैठे दीपक गौतम (23) निवासी सवन सिकड़िया थाना गढ़वल व मुन्ना गुप्ता (24) निवासी अठिलापुर थाना रसड़ा जिला बलिया की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पीछे की सीट पर बैठे करन शर्मा (22) निवासी चंदवार थाना रसड़ा व अतुल राजभर (24) निवासी देव हडिया थाना नगरा जिला बलिया गंभीर रुप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही अहिरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल भेज कर भर्ती कराया. जहां से दोनों को हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम करने के लिए मर्चरी भेज दिया गया.
    रसड़ा से संतोष सिंह की रिपोर्ट

  • अखिलापुरा गांव में छाया मातम
    रसड़ा(बलिया). क्षेत्र के अठिलापूरा गांव में उस समय मातम छा गया जब गांव का मिलनसार एवं बाइक मैकेनिक मुन्ना गुप्ता 28 वर्ष पुत्र राजेंद्र गुप्ता की मौत की खबर लगी. मौत की खबर लगते ही मृतक के मां-बाप विक्षिप्त हो गए. मुन्ना गुप्ता अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. मुन्ना गुप्ता पेशे से बाइक मैकेनिक था. नगरा में ऑटो मोबाइल की दुकान खोल कर बाइक रिपेयरिंग का काम करता था. मुन्ना गुप्ता अपने मित्रों के साथ एक दोस्त के इलाज कराने के लिए जा रहा था .एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया . आनन-फानन में एक सप्ताह पूर्व मायके गई गड़वार से पत्नी आकृति गुप्ता को पति की हालत खराब होने की सूचना देकर बुलाया गया. मुन्ना गुप्ता का केवल एक पुत्र ढाई बरस का है. मुन्ना गुप्ता का एक और भाई गुड्डन गुप्ता चार वर्ष पूर्व बाइक से सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी. मुन्ना गुप्ता के तीनो भाई मोटर मकैनिक है. मुन्ना गुप्ता की मौत की खबर लगते ही मां मालती देवी की हालत भी गंभीर बनी हुई है जो अपने सगे संबंधी रिश्तेदारों के साथ आजमगढ़ पहुंची हैं. पिता राजेंद्र गुप्ता भी बदहवास बैठे हुए हैं जबकि पत्नी आकृति गुप्ता को इस बात का पता नहीं है कि उसका पति आज इस दुनिया में नहीं है. वो अपने पति की सलामती की दुआ कर रही हैं. अपने दो पुत्रों को खोकर राजेन्द्र प्रसाद की पागलों जैसी हालत हो गई है.
    रसड़ा से संतोष सिंह की रिपोर्ट

  • जे एन सी यू सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत मशरूम उत्पादन व विपणन पर दो दिवसीय भीखपुर गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्व विद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 कल्पलता पांडेय के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए 10 गांव में से ग्राम पंचायत भीखपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में महिलाओ हेतु समाज कार्य विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन व विपणन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. जिसका उद्देश्य व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित और महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए कार्यक्रम चलाया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० संजीव (समाज कार्य विभाग) ने किया. उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की बात कही . उन्होंने कहा महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है. वह चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकती.
इस कार्यक्रम के मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षक हरिशंकर वर्मा ने बताया कि मशरुम उत्पादन के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होंगी. उन्होंने बताया कि मशरुम पौष्टिकता से भरपूर सब्जी के रूप में तेजी से विकास हो रहा है. पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में मशरूम की मांग तेजी से बढ़ रही है जिस हिसाब से बाजार में इसकी मांग है उस हिसाब से अभी इसका उत्पादन नहीं हो रहा है.अतः इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ महिलाओ को मिलना चाहिए.इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भीखपुर गांव की महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु जागरूक करना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम ‌मे में 25 महिलाओं ने प्रतिभाग किया.
उक्त कार्यक्रम विश्वविद्यालय की निदेशक शैक्षणिक डा0 पुष्पा मिश्र के नेतृत्व में हुआ. इस कार्यक्रम में डा0 प्रेमभूषण यादव उपस्थित रहे. कार्यक्रम की देखरेख में तेजस्वी सिंह, अर्चना,अनुप्रिया,शिप्रा श्रीवास्तव, सोनी यादव ,प्रदीप गुप्ता, गौरव राय, प्रशांत उपाध्याय ,विशाल यादव, नीलशिवम सिंह,सूरज यादव,अमृतांशु अन्य छात्र छात्राए शामिल रहे। संचालन छात्र हरीश यादव व धन्यवाद छात्र अमन कुमार गुप्ता ने किया.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • जे एन सी यू में सर्वजन अभियान (एम०डी०ए० ) फाइलेरिया जागरुकता अभियान के तहत दवा विरतरण

बलिया. जननायक विश्वविद्यालय परिसर में फाइलेरिया के बढ़ते प्रकोप से बचाव कार्यक्रम का आयोजन कुलपति, प्रो० कल्पलता पाण्डेय के संरक्षण में हुआ. मलेरिया चिकित्साधिकारी डॉ० सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में चिकित्साकों की एक टीम ने फाइलेरिया से बचाव के लिए दवाओं का मुफ्त वितरण किया.

इस अभियान में चिकित्सकों की टीम द्वारा परिसर में कार्यरत प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, छात्रों और श्रमिकों को प्रत्यक्ष रुप से दवाओं की खुराक दी गई.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

बांसडीह व्यापार मंडल ने किया पूर्व आईपीएस का स्वागत

बांसडीह, बलिया.पूर्व आईपीएस एवं अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर का बांसडीह कस्बे में बुधवार को आगमन पर व्यापार मंडल बांसडीह के पदाधिकारियों ने स्वागत किया. पूर्व आईपीएस ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारी स्पंज की तरह हो गया है,सरकारी मशीनरी जीएसटी विभाग, आयकर विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा व्यापारियों को स्पंज की तरह इस्तेमाल कर रहे है.व्यापारी अब अपने हक के लिए आवाज को बुलंद करे, मैं आपके बीच में वोट की राजनीति करने या अपने पार्टी के मजबूती के लिए नहीं आया हूं, मैं आपकी सभी जायज मांगो के लिए आपकी आवाज में अपनी आवाज मिलाकर आपकी आवाज को मजबूती से अफसरों, हुक्मरानों तक पहुंचाने के लिए आया हूं .इस दौरान पूर्व आईपीएस ने कई व्यापारियों से उनकी प्रतिष्ठान में जाकर कुशलक्षेम पूछा.
मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर, मदन सोनी, मुकेश सोनी, रमेश रौनियार, गोपाल जी गुप्ता,धीरेंद्र बहादुर सिंह, गुड्डू सोनी, अशोक रौनियर, अभिषेक रौनियार सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे.
बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट

  • कानपुर देहात की घटना की आंच बलिया तक
    बलिया. उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जल कर मौत हो गई . अब इस घटना को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है वहीं बलिया में BSS के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल टीम ने बलिया डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन दिया. वही BSS के प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया है कि दोषियों के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई सरकार करें और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दे.

BSS के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा का कहना है कि कानपुर देहात में जिस तरह से घटना घटित हुई है जो भी सरकारी कर्मचारी संलिप्त है, उनको बर्खास्त किया जाए, सभी के संपत्तियों की जांच की जाए, उनके घरों के ऊपर बुलडोजर चलाया जाए, पीड़ित परिवार का पुनर्वास किया जाए और 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए और दोषियों के ऊपर 302 का मुकदमा भी किया जाए. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र, जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे, जिला प्रभारी पंकज मिश्र, जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामजी चौबे एवं जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी शामिल रहे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • प्रबंध समिति के अध्यक्ष का निधन दी गई श्रद्धांजलि
    दुबहर, बलिया. क्षेत्र के रघुपति आदर्श संस्कृत इंटर कॉलेज बंधुचक नगवा के प्रबंध समिति के अध्यक्ष रहे डॉ. देवनाथ चतुर्वेदी का निधन मंगलवार की शाम 88 वर्ष की अवस्था में हो गया. उनके निधन की सूचना पर बुधवार को आदर्श रघुपति संस्कृत इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ हरेंद्र नाथ यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर इनकी मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया. विद्यालय परिवार ने डॉ देवनाथ चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की.  इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. 
  • एक नेशन एक एजुकेशन से बनेगा श्रेष्ठ भारतः अश्वनी उपाध्याय

शिक्षा के साथ परंपरा और संस्कारों को भी सीखें विद्यार्थीः कुलपति

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बुधवार को दीक्षांत व्याख्यानमाला के क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के तत्वावधान में व्याख्यानमाला के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत विषय पर संगोष्ठी हुई. इस अवसर पर कानून व्वयस्था में सुधार के लिए जनहित याचिका दाखिल कर चर्चा में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के प्रतिष्ठित अधिवक्ता अश्वनी कुमार उपाध्याय ने कहा कि दीनदयाल जी एक भारत – श्रेष्ठ भारत चाहते थे. संविधान की प्रस्तावना का भी यही उद्देश्य था. उनका मानना है कि शासक भी अच्छा हो, कानून व्यवस्था भी अच्छी हो और शिक्षा भी अच्छी हो तभी श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो सकता है.

समान अवसर तब मिलेगा जब एक नेशन एक एजुकेशन देश में होगी. उन्होंने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया का प्रयोग राष्ट्रहित और राष्ट्र निर्माण के लिए करना चाहिए. उन्होंने समस्याएं को खत्म करने के लिए देश में कड़े नियम-कानून की वकालत की. उन्होंने सऊदी अरब का उदाहरण देते हुए कहा कि 1975 से पहले वह रेगिस्तान था, लेकिन सख्त कानून-व्यवस्था के वजह से आज वह आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि देश को सांस्कृतिक रूप से आजाद होना पड़ेगा तभी यह श्रेष्ठ भारत बन पायेगा.

संगोष्ठी में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थी शिक्षा के साथ परंपरा और संस्कारों में भी जीना सीखते है. विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक सोच रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान के धरातल पर अतीत के सहारे भविष्य की जो सोच रखता है वही जननायक होता है. पंडित जी का दर्शन एकात्म मानववाद का था. कुलपति का मानना है कि भाषाएं अलग हो सकती हैं किंतु व्यक्ति और दिल अलग नहीं हो सकते.
कार्यक्रम संचालन डॉ. अनुराग मिश्र और विषय प्रवर्तन डॉ. राहुल राय ने किया.
इसके पूर्व कुलपति एवं मनोज मिश्र द्वारा संपादित पुस्तक मुख्य अतिथि को भेंट की गई. मुख्य वक्ता का परिचय डॉक्टर अंकित कुमार ने दिया. धन्यवाद ज्ञापन जनसंचार विभागाध्य्क्ष डा. मनोज मिश्र ने किया. इस अवसर पर प्रो. अजय द्विवेदी, डॉ अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. मंगला यादव, डॉ अंकित सिंह, डॉ रामजीत सोनकर, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ प्रमोद यादवा , डॉ मनोज, डॉ रसिकेश, डॉ इन्द्रेश कुमार आदि मौजूद रहे.
डॉ सुनील कुमार की रिपोर्ट

  • वंदना एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के छात्र छात्राओं को नम आंखों से दी गई विदाई

सिकंदरपुर,बलिया. क्षेत्र के रहिलापाली स्थित वंदना एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में बुधवार को कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव व विशिष्ट अतिथि शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरुप जी महाराज, एसडीएम डा. अखिलेश यादव व क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा रहे. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए आने वाले समय में हर बाधाओं को पार कर अपने मकसद में सफल होने की कामना करते हुए कहा कि यह संस्था जिस तरह गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए काम कर रही है ,यह अपने आप में बहुत ही काबिले तारीफ है. भविष्य में किसी भी प्रकार की अगर सहायता की जरूरत पड़ी तो मैं इसके लिए सदैव तत्पर हूं.

विशिष्ट अतिथि ने कहा कि छात्र-छात्राओं की कभी विदाई नहीं होती बल्कि आगे आने वाले जीवन में समाज के प्रति और ज्यादा संस्कारवान बन अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रक्रिया है. उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं भी दी. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने हाथों से लगभग 200 बच्चों को परीक्षा पैड, समय सारणी और मेडल देकर विदा किया. इस अवसर पर सतेन्द्र राजभर,जयराम पाण्डेय, डॉ आशुतोष गुप्ता, कौशल श्रीवास्तव, संजय जयसवाल, प्रयाग चौहान, आकाश तिवारी, विनीत पांडेय, शोभन राजभर, राजू तुरैहा, सुशील कुमार, जितेश सोनी, आदि मौजूद रहे. अंत में सनोज कुमार, अजीत सर, विनोद कुमार, गुलशन जहां ने सभी बच्चों के प्रति आभार जताया.
सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: बलिया LIVE NEWS SHORTS 
Next: सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर महिला की हुई मौत

ये भी पढ़ें

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

You may have missed

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026
Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.