Skip to content
2 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • न्यूज़ Shorts
  • बलिया LIVE NEWS SHORTS 
  • Campus रिपोर्ट
  • CRIME डायरी
  • न्यूज़ Shorts

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.
Assignment Desk 12 February, 2023 1 minute read
TD College

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

  • गन व्यवसाई नंदलाल गुप्ता द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर निकला कैंडल मार्च

संयुक्त व्यापार मण्डल ने जुलूस निकाल व्यापारियों ने कहा सुदखोरो की अवैध संपत्तियों पर चले सरकार का बुल्डोजर
बिल्थरारोड,बलिया.सूदखोरों के आतंक से परेशान होकर गन व्यवसाई नंदलाल गुप्ता द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर शनिवार की देर शाम बिल्थरारोड में संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में एक कैंडल मार्च निकाला गया जो रेलवे चौराहा से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहा के पास समाप्त किया गया. व्यापारियों की मांग थी कि सूदखोरों की चल अचल संपत्ति की जांच कर गैर कानूनी तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्त कर कानूनी कार्यवाही की जाय. मृत व्यापारी से जबरन भूमि की कराई गई बैनामा रजिस्ट्री को निरस्त कर परिजनों को विधि सम्मत सौंप दिया जाय. उत्तर प्रदेश योगी सरकार का बुल्डोजर सूदखोरों के अवैध संपत्ति पर हर हाल में चलाए जाने की मांग व्यापारियों द्वारा प्रशासन से की गई.

इस कैंडल मार्च में एडवोकेट देवेंद्र कुमार गुप्त, धनु सोनी,प्रशान्त कुमार मंटू, धर्मेन्द्र सोनी, सुनील कुमार टिंकू, अंचल वर्मा, अशोक मधुर, दुर्गा प्रसाद माधुलाल ,तौहीद अहमद लारी, विनोद कुमार पप्पू, प्रवीण नारायण गुप्त, मनोज सर्राफ, बैजनाथ साहू, अच्छे लाल, यशवीर सिंह रिंकू, बीनू वर्मा, राजा जायसवाल, मंटू मल, संदीप जायसवाल, अशोक वर्मा, सूबेदार, प्रदीप गुप्ता, आनन्द यादव, महेश यादव, सिब्बू ,मुख्तार आदि लोग मौजूद रहे.
बिल्थरा रोड से उमेश कुमार गुप्त की रिपोर्ट

  • रचनात्मक कार्यों व सामाजिक सोच के पोषक थे सरपंच केदारनाथ:- के के पाठक

दुबहर, बलिया. न्याय पंचायत अखार के पूर्व सरपंच व नगवा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय केदारनाथ पाठक की 26 वीं पुण्यतिथि उनके आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई. क्षेत्रीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार केके पाठक ने कहा कि केदारनाथ पाठक उच्च विचार व रचनात्मक कार्यों के धनी थे. वे आजीवन समाज में दबे, कुचले, वंचितों की लड़ाई लड़ते रहे.
नगवा के प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान ने कहा कि स्वर्गीय पाठक के जीवन चरित्र से हमें समाज में आपसी सद्भाव के साथ रहने की प्रेरणा मिलती है. वही सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने कहा कि व्यक्ति रहे या ना रहे लेकिन उनके सत्कर्म सदियों तक याद किए जाते हैं.कहा कि सामाजिक सोच के पोषक थे केदारनाथ पाठक.

इस मौके पर प्रमुख रूप से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शिवजी पाठक , मध्यान भोजन योजना के जिला समन्वयक अजीत पाठक, सपा के वरिष्ठ नेता विजय यादव , मुन्ना गिरी, अमित राय,मुख्तार अंसारी, राकेश पाठक , यज्ञ किशोर पाठक, उमेश पाठक, दीपक पाठक आदि लोग मौजूद रहे. आभार समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिला महासचिव नितेश पाठक ने व्यक्त किया.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • शक्ति की उपासना ही संघ की स्थापना का मूल उद्देश्य
    एक मैदान, 21 शाखाएं और सैकड़ों स्वयंसेवक ऐसा अदभुत दृश्य देखने को मिला
    बलिया. नगर स्थित श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के शाखा संगम कार्यक्रम में नगर के सभी स्वयंसेवक जुटे थे,शाखा 8संगम के पूर्व टाउन डिग्री कॉलेज के पूरे मैदान पर सफेद चूने से बड़े-बड़े ब्लॉक बनाए गए थे, इन ब्लॉकों में बलिया नगर के विभिन्न बस्ती क्षेत्र में लगने वाली शाखाओं के स्वयंसेवकों द्वारा शाखाएं लगाई गयी तथा सवा घण्टे तक शारीरिक, बौद्विक एवं विभिन्न प्रकार के खेल, सूर्य नमस्कार, आसन तथा व्यायाम योग का अभ्यास भी कराया गया.
    इस अवसर पर अपने बौद्धिक में सह जिला संघचालक डॉ. विनोद जी ने कहा कि संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का वो काम सब किये चलो जैसे सांघिक गीत का जो भाव है वही संघ का मूल है.
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना किसी को डराने या किसी प्रतिकार में नहीं हुई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भारत को शक्तिशाली करने के लिए हुई क्योंकि जब भारत मजबूत होगा तो पूरा विश्व मजबूत होगा व विश्व में शांति होगी. आज संघ किसी की पहचान की मोहताज नहीं है. संघ अपनी शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है. संघ अपने स्थापना काल से ही स्वयंसेवकों के सहारे राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का शारीरिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास पर ध्यान देता आ रहा है, जिससे लोग संस्कारवान व अनुशासित बने.

उन्होंने आगे बताया कि हिंदुओ को संगठित करने व भारत पुनः विश्व गुरु के सिंहासन पर आसीन हो, इस उद्देश्य से सन 1925 में परम पूज्य डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने पांच-छह छोटे बालकों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शुरुवात किया था. शक्ति की उपासना ही संघ की स्थापना का मूल उद्देश्य है. उन्होंने सामाजिक समरसता के उदाहरण देते हुए स्वयंसेवकों में समरस समाज का भाव जगाने के साथ ही समय समर्पण बढ़ाने की बात कही. उन्होंने कहा कि समाज में संघ कार्य की स्वीकार्यता के साथ ही संगठन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है. शाखा में स्वयंसेवक अनुशासन सीखते हैं. इसमें हर आयु़ वर्ग के व्यक्ति भाग लेते हैं. बाल, तरुण, प्रौढ़ सभी वर्ग के लोग आपस में सामंजस्य स्थापित करते हैं. वे सामाजिक समरसता, देश की सभ्यता व संस्कृति से परिचित होते हैं. हर व्यक्ति को संघ की शाखा में सम्मिलित होना चाहिए.

शाखा में व्यक्ति का बौद्धिक विकास व चरित्र निर्माण होता है. वह मानसिक व शारीरिक रूप से सबल बनता है. एक घंटा की शाखा की अवधि में पहले भगवा ध्वज फहराया जाता है जो हमारे धर्म व संस्कृति का प्रतीक है. शाखा में ध्वज फहराने के पश्चात सूर्य नमस्कार, योग, व्यायाम, खेल, देशभक्ति गीत होते हैं. इससे लोगों में राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत किया जाता है ताकि सामाजिक परिवर्तन आए. हमारा देश विश्वगुरु बने, इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है.
अंत में संघ की सामूहिक प्रार्थना के बाद शाखाएं विकिर हुई.
इस कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख चन्द्रशेखर रहे.
इस अवसर पर मा. सह जिला संघचालक डॉ. विनोद जी, सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, जिला कार्यवाह हरनाम जी, सह नगर कार्यवाह रवि, नगर प्रचारक विशाल के साथ विभाग, जिला, नगर कार्यकारिणी के कार्यकर्ता व विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न शाखाओं के सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन ने दी है.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • अजगर सांप को देखकर फैली सनसनी युवक ने पकड़ा
    नरहीं, बलिया. बैरिया गांव के मगई नदी के बगल में रविवार को अजगर सांप पेड़ पर दिखाई देने के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई. इसके बाद पेड़ पर अजगर सांप को देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही एक व्यक्ति द्वारा अजगर सांप को पकड़ लिया गया. तब लोगों ने राहत की सांस ली.
    बैरिया गांव निवासी रोहित वर्मा अपने खेत की तरफ जा रहे थे तभी उनकी नज़र गम्हार के पेड़ पर अजगर सांप को चढ़ते हुए दिखाई दिया. फिर चिल्लाते हुए गांव के तरफ भागा और गांव के लोगों को बताया कि अजगर सांप दिखाई दिया है. फिर गांव में यह ख़बर आग की तरह फैल गई .इसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ अजगर सांप को देखने के लिए उमड़ पड़ी. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस एवं वन विभाग को दिया गया लेकिन इनके पहुंचने से पहले ही सागरपाली गांव के विक्रम वर्मा द्वारा अजगर सांप को पकड़ लिया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
    बता दें कि इसके पूर्व बगल के इच्छा चौबे का पूरा गांव के बाहर भी पेड़ पर एक अजगर सांप मिला था जिसको वन विभाग की टीम ने पकड़ा था. रविवार को बैरिया में अजगर सांप मिलने की दूसरी घटना से तटवर्ती इलाकों के लोग सकते में हैं.
    नरही से विशंभर प्रसाद की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार बेल्थरारोड

Post navigation

Previous: विकास के पथ पर अग्रसर है बलिया- विरेंद्र सिंह मस्त
Next: बलिया LIVE NEWS SHORTS 

ये भी पढ़ें

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

You may have missed

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026
Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.