
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
दुबहर,बलिया. दुबहर थाना क्षेत्र में नवनिर्मित बाढ़ निरोधक बंधे पर जनाड़ी चौरस्ते के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह की है.
इस संदर्भ में प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि सुबह 10 बजे के करीब दो मोटरसाइकिलें एक ही दिशा में बलिया की तरफ जा रहीं थी, तभी पीछे वाली मोटरसाइकिल चालक ने अगली मोटरसाइकिल को तीव्र गति से टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप आगे की मोटरसाइकिल को चला रहे राजू राम पुत्र मंगल राम उम्र 26 वर्ष निवासी घोड़हरा मोटरसाइकिल से उछलकर गिर गए.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घायल हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई. वहीं इस मोटरसाइकिल पर दूसरा व्यक्ति प्रदीप राम निवासी घोड़हरा उम्र 26 वर्ष चोटिल होकर जिला चिकित्सालय में इलाज कर रहे हैं.
वहीं दुर्घटना के उपरांत पीछे से धक्का मारने वाली बाइक का पता नहीं चल पाया, वह मौके से फरार हो गया। दोनों घायल बलिया टेंट हाउस में कार्य करते थे। टेंट हाउस के कार्य हेतु जिला मुख्यालय जा रहे थे तभी यह घटना घटित हुई।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

