Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
दुबे छपरा,बलिया. गोपाल पुर गंगा घाट पर स्नान करते समय रविवार की सुबह 6 बजे दया छपरा निवासी अनिल पाण्डेय (20 वर्ष) पुत्र सुभाष पाण्डेय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। उसी समय स्नान कर रहे अन्य ग्रामीणों ने तत्काल बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया जहां चिकित्सको ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और अनिल के शव को घर लेते आए। शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। अनिल कि मां मंजू देवी दहाड़े मार कर गिर गई और बार बार एक ही रट लगाई थी कि अब घर का भोजन कैसे चलेगा।
अनिल अपने भाई बहनों में एक मात्र कमाऊ पुत्र था। प्रति दिन ढलाई मशीन पर मजदूरी कर के जो पैसा लाता था उसी से घर का गुजारा चलता था। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अमरनाथ तिवारी ने कागजी कार्रवाई करने के बाद चले गए। जिसके बाद अन्तिम क्रिया पचरुखिया गंगा घाट पर किया गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


