
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
चिलकहर, बलिया. चिलकहर ब्लॉक के ग्राम पचहुआ में पोखरे में भैंस धोते समय सुजीत चौहान पुत्र लालबीटा चौहान उम्र लगभग 12साल की पानी में डूबने से मौत हो गई।
सुजीत कुमार गांव के पास ही भैंस चराकर दोपहर में पोखरे में भैंस धोने के लिए ले गया। जब वह भैंस धोने के लिए गया तो गहरे पानी में चला गया जहां उसके पानी में डूबने से मौत हो गई. पोखरे पर मौजूद लोगों ने बालक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सुजीत अपने पिता का दूसरा संतान था। बड़ा भाई लगभग 16 बर्ष का है। सुजीत की मौत सुनकर गांव में मातम छा गया।
दियारा क्षेत्र से 11 भैंसें रहस्यमय परिस्थितियों में गायब
दुबहर. जनपद के दुबहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जनाड़ी निवासी दो पशुपालकों की कुल 11 भैंसें दियारा क्षेत्र से अचानक गायब होने की घटना सामने आई है. पशुपालकों ने इस घटना के संबंध में थानाअध्यक्ष दुबहड़ से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
प्रार्थी रमाशंकर पासवान पुत्र स्व. बरमेश्वर पासवान और वीरेन्द्र साहनी पुत्र स्व. शिवबचन साहनी रोज की तरह दिनांक 05 जून 2026 को सुबह करीब 8:00 बजे अपनी भैंसों को एक साथ चराने के लिए जनाड़ी गांव के ठीक सामने स्थित दियारा क्षेत्र में छोड़कर घर वापस आ गए थे। इनमें रमाशंकर की 6 भैंसें और वीरेन्द्र की 5 भैंसें शामिल थीं।
पीड़ितों ने बताया कि जब वे दोपहर में खाना खाकर वापस दियारा क्षेत्र में अपनी भैंसों को देखने पहुंचे, तो वहां एक भी भैंस मौजूद नहीं थी। इसके बाद दोनों पशुपालकों ने अपने स्तर पर आस-पास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक भैंसों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
अगले दिन यानी 06 जून 2026 की सुबह करीब 4:00 बजे रमाशंकर पासवान की एक भैंस गंभीर रूप से घायल और बदहवास अवस्था में भागकर वापस लौट आई। भैंस के शरीर पर धारदार वस्तु या चोट के काफी गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे पशुपालकों में किसी अज्ञात गिरोह द्वारा पशु चोरी या जानबूझकर हमला किए जाने की आशंका गहरा गई है। शेष 10 भैंसें अभी भी लापता हैं, जिनकी खोजबीन जारी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

