Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा निवासी युवक की नीलगाय से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार काकरघट्टा निवासी कमलेश यादव उर्फ मुलायम (26 वर्ष) पुत्र सुरेश यादव सोमवार की देर शाम बांसडीह से अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। तभी विद्याभवन नारायणपुर के पास अचानक दौड़ती हुई आई नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गई। जोरदार टक्कर लगने से कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेज दिया।
कमलेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर पर माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश मिलनसार स्वभाव के थे और गांव-घर में सबके साथ घुलमिलकर रहते थे। अचानक हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


