गाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार: भारत एवं विदेशों में आदिवासी और भोजपुरी संस्कृति पर मंथन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, गाजीपुर/बलिया

गाजीपुर. लंका मैदान में “परंपराओं का पुनः प्रतिष्ठापन : भारत एवं विदेशों में आदिवासी और भोजपुरी संस्कृति के परिप्रेक्ष्य” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ। इसमें देश-विदेश से आए तमाम विषय विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया.

कार्यक्रम का उद्घाटन मॉरीशस की डॉ. सरिता बुद्ध, तुर्की की प्रो. स्मिता जैसल, अमेरिका के डॉ. माइकल बोलोन और लीबिया के प्रो. अनिल प्रसाद के सारस्वत सम्मान से हुआ। जीवनोदय शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो. रामनारायण तिवारी और सचिव डॉ. जितेंद्र नाथ राय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. जयशंकर सिंह ने मुख्य रूप से किया।

प्रो. पुष्कर मिश्रा ने भारतीय परंपरा को निरंतर प्रवाहमान बताते हुए उसकी व्याख्या की। प्रो. अनिल प्रसाद ने कहा कि मनुष्य परंपराओं का वाहक है, वही समय-समय पर उनमें बदलाव भी करता है। प्रो. पी.के. मिश्रा और हिमांशु उपाध्याय ने परंपराओं की रक्षा और पुनर्स्थापना पर जोर दिया। साहित्यकार नीरजा माधव ने भोजपुरी समाज की महिलाओं के संस्कारों के माध्यम से संस्कृति संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान डॉ. नर नारायण राय की पुस्तक ‘शासन से स्वशासन तक मेयर’ का विमोचन हुआ तथा विभिन्न प्राध्यापकों, शोधार्थियों, साहित्यकारों और लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया। असितांग कुमार सिंह को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से नवाजा गया।

द्वितीय सत्र में प्रो. आशीष त्रिपाठी, डॉ. सुनील कुमार पाठक, प्रो. विश्वनाथ मिश्र, प्रो. प्रभाकर सिंह और डॉ. संतन कुमार राम ने विचार रखे। अध्यक्षता प्रो. रमाकांत सिंह और संचालन डॉ. निरंजन कुमार यादव ने किया।

पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में कवि सम्मेलन और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पवन बाबू के नेतृत्व में आयोजित हुईं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel