Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया:फसल बिक्री में आसानी के लिए बने नियम दे रहे परेशानी,अधिकारियों के रवैये से किसान हलकान
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया:फसल बिक्री में आसानी के लिए बने नियम दे रहे परेशानी,अधिकारियों के रवैये से किसान हलकान

Remote Desk 8 April, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Kissan Pareshan

बैरिया, बलिया. सरकारी गेंहू क्रय केंद्रों पर किसानों के गेंहू खरीद प्रक्रिया में बदलावों से किसान काफी परेशान हैं. किसानों का कहना है कि इस तरह की प्रक्रिया को पूरा करना उनके बूते से बाहर है,ऐसा तो सिर्फ कालाबाजारी वाले ही कर पाएंगे.

 

उल्लेखनीय है कि किसानों को अपना खसरा-खतौनी लेकर आधार कार्ड के साथ ऑनलाइन पंजीकरण कराना है,और पंजीकरण का प्रिंट लेकर लेखपाल के पास जाना है. लेखपाल खसरा-खतौनी में किसान का हिस्सा निर्धारित करेंगे,उसे राजस्व निरीक्षक के पास भेजेंगे, राजस्व निरीक्षक उसे प्रमाणित करेंगे, उसके बाद अगर 200 कुंतल से अधिक बिक्री करना है तो उसे तहसीलदार व उपजिलाधिकारी से प्रमाणित कराने के बाद अपर जिलाधिकारी से भी प्रमाणित कराना पड़ेगा.

 

आलम यह है कि तहसील पर जाने पर लेखपाल मिलते हैं तो राजस्व निरीक्षक नहीं,राजस्व निरीक्षक मिलते हैं तो लेखपाल गायब हो जाते हैं. किसानों के खेतों का हिस्सा निर्धारण में भी लेखपालों द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है जिससे दलालों की सक्रियता बढ़ गयी है.अब हिस्सा निर्धारण के नाम पर किसानों का शोषण शुरू हो गया है.

 

अब हालत यह है कि एक तरफ किसानों से तहसील परिसर भरा-पड़ा दिख रहा है,तो वहीं क्रय केंद्रों की सीमा निर्धारण नहीं होने के कारण गेंहू की खरीदारी की बात तो दूर टोकन का भी वितरण शुरू नहीं किया गया है,जबकि शासन का सख्त निर्देश था कि एक अप्रैल से ही किसानों के गेंहू का खरीद चालू किया जाय.

 

ऑनलाइन पंजीकरण में भी किसानों को भारी दिक्कत हो रही है क्योंकि पंजीकरण के लिए आने वाले ओटीपी 24 घण्टे बाद आ रहा है जबकि उसकी अवधि महज पांच मिनट की होती है.ऐसे में किसान ऑनलाइन पंजीकरण से ही वंचित हो जा रहे हैं. हाट निरीक्षक रानीगंज प्रदीप जयसवाल ने बताया कि बैरिया तहसील क्षेत्र में चार गेंहू क्रय केन्द्र खोलने की मंजूरी मिली है.

 

रानीगंज(करमानपुर) व लालगंज (चांदपुर)में एफसीआई क्रय केन्द्र संचालित करेगा जबकि सोनबरसा कृषिमंडी समिति भी एफसीआई के जिम्मे ही रहेगी, वहीं साधन सहकारी समिति मानगढ़ पर कोऑपरेटिव गेंहू की खरीद करेगा.कौन गांव किस क्रय केंद्र सम्बद्ध किये जायेंगे इस पर निर्णय नहीं हो पाया है जिससे गेंहू की खरीदारी की प्रक्रिया नहीं शुरू हो पायी है.

 

हाट निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि टोकन भी जनसेवा केंद्र से ही जारी होगा.इस बाबत पूछने पर उपजिलाधिकारी बैरिया प्रशान्त कुमार नायक ने बताया कि किसानों को अपनी उपज आसानी से बेचने का मौका मिले इसीलिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि कालाबाजारी करने वाले लोग इसका नाजायज लाभ नहीं उठा सके,किसानों के साथ कहीं कोई भेदभाव न हो इसके लिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: किसान तहसील फसल बिक्री बलिया बैरिया

Post navigation

Previous: मंगल पांडेय का मैसेज आज भी देश को नयी राह दिखाने वाला है
Next: नगरा के देवकली गांव के युवक की जहीरीला पदार्थ खाने से मौत

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.