Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. मोंथा चक्रवात व भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को पहुंचे नुकसान के आंकलन और मुआवज़ा वितरण की प्रक्रिया में हो रही देरी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। उप जिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी ने,आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित राजस्व अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है।
एसडीएम कार्यालय से जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त राजस्व निरीक्षक और सभी लेखपाल तत्काल प्रभाव से अपने अपने क्षेत्रों में फसल क्षति का आकलन करवाकर क्षतिपूर्ति विवरण को सरकारी पोर्टल पर फीड कराएं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसलिए, यह कार्य अब सर्वोच्च प्राथमिकता पर है।
सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे फसल क्षति से प्रभावित खातेदारों की फीडिंग और मुआवजा वितरण की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करें। यदि किसी क्षेत्र में सहायता देय नहीं है, तो संबंधित अधिकारी को शनिवार कार्य दिवस तक उपजिलाधिकारी के समक्ष इसका लिखित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। ताकि इसकी सूचना तुरंत जिलाधिकारी को भेजी जा सके।
चेतावनी दी है कि फसल क्षति आकलन और मुआवजे से संबंधित कार्यों में लापरवाही पाए जाने या बाद में किसी भी किसान की शिकायत मिलने की स्थिति में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे, और उनके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा प्रकरण शासन स्तर से भी मानीटर किया जा रहा है। जिसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


