Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया: पत्रकारों की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बलिया: पत्रकारों की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट का इंग्लिश पेपर लीक मामले में जनपद के तीन पत्रकारों अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद अब यह मामला बेहद तूल पकड़ता जा रहा है.
Central Desk 5 April, 2022

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ballia: Protest against the release of journalists(1)

सिकंदरपुर, बलिया. यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट का इंग्लिश पेपर लीक मामले में जनपद के तीन पत्रकारों अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद अब यह मामला बेहद तूल पकड़ता जा रहा है.

बीतें कल यानि सोमवार को जनपद मुख्यालय बलिया में पत्रकारों के आंदोलन के उपरांत संयुक्त पत्रकार संघ के नेतृत्व में सिकंदरपुर तहसील के पत्रकारों ने भी मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार व लोकतंत्र सेनानी शंभू नाथ मिश्रा के आवास पर बैठक कर उक्त प्रशासनिक कार्रवाई को पूरी तरह से निराधार व पूरी तरह से गलत बताया.

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल दिन बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सिकन्दरपुर के तहसील अध्यक्ष विजेंद्र नाथ सिंह की अगुवाई में सभी स्थानीय पत्रकार मुख्य बस स्टैंड चौराहे से पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा तथा गिरफ्तार पत्रकारों के ऊपर विभिन्न धाराओं में थोपे गए मुकदमे वापस लेने व तत्काल तीनों पत्रकारों की रिहा करने की मांग की जाएगी.

बैठक के दौरान प्रशासनिक अमले के प्रति सभी पत्रकारों का गुस्सा चरम पर था. पत्रकार एकजुटता का परिचय देते हुए सभी पत्रकारों ने एक स्वर में इस प्रशासनिक व पुलिसिया कार्रवाई की जमकर निंदा की तथा कहा कि अब यह आंदोलन थमने वाला नहीं है, जब तक गिरफ्तार पत्रकारों पर लादे मुकदमों को वापस नहीं लिया जाता तथा उनकी बाइज्जत रिहाई नहीं की जाती तब तक यह आंदोलन अनवरत रूप से चलता रहेगा.

बैठक में मुख्य रूप से शंभू नाथ मिश्रा, मुस्ताक अहमद, वृजेंद्र नाथ सिंह, चुन्नी लाल गुप्ता, नारायण पाण्डेय, अजय तिवारी, घनश्याम तिवारी, धीरज मिश्रा, अजीत पाठक, रमेश जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव, अभिषेक “गोपी”, अभिषेक तिवारी, अरविंद पाण्डेय, अखिलेश यादव, आरिफ अंसारी, विनोद गौतम, ज्ञान प्रकाश, सनोज गौतम, अंगद कुमार, डी प्रसाद, समीर राजभर, इमरान खान, मनीष गुप्ता, अतुल राय, अनिल तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, गोपाल प्रसाद गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, संजीव सिंह, निकेश राय, आसिफ, गौहर, तौहीद, आसिफ उर्फ पप्पू, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, डी प्रसाद, दिनेश जायसवाल, दिलीप सिंह, निर्भय यादव, नवीन सिंह, निलेश राय, बख्तियार खान, सलाम, हेमन्त राय, हसन जी व विनोद कुमार, बख्तियार खान, आसिफ समेत दर्जनों पत्रकार शामिल रहें.

(सिकंदरपुर संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

Related

Tags: पेपर लीक बलिया विरोध प्रदर्शन

Post navigation

Previous: रेवती: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Next: खेत में बिजली के तार की चिंगारियां गिरने से लगी आग, फसल हुई राख

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.