Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया
सिकन्दरपुर, बलिया. अवैध शराब की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे पुलिस के अभियान के क्रम में थाना सिकंदरपुर पुलिस ने शनिवार को लिलकर दियारा नदी के किनारे छापा मारकर अवैध कच्ची देशी शराब बनाने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया.
थाना प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लिलकर दियरा नदी के किनारे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से अवैध कच्ची देशी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, नौसादर और फिटकिरी जैसी सामग्री के साथ, लगभग 2000 लीटर ‘लहन’ को नष्ट कर दिया।
हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब बनाने वाले मौके से भाग निकले। मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। लहन नष्ट करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द चौरसिया, उप निरीक्षक सुरेश यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित पटेल, कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल कृष्णा चौधरी, कांस्टेबल संजीव कुमार,कांस्टेबल अभिनाश चौधरी, कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


