Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 26 November, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया : जनशिकायतों के प्रति उदासीनता बरतने पर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने मंगलवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह को जिले के 42 अधिकारियों के वेतन रोकने का आदेश दिया है.

रसड़ा : इलाके के लेखपालों ने रसड़ा ब्लाक पर आठ सूत्रीय मांग के लिए फिर धरना प्रदर्शन किया. लेखपालों का कहना था कि इसको लेकर पहले 5 नवम्बर को आंदोलन किया गया. शासन द्वारा आश्वासन मिला मगर मांग पूरी नहीं की गयी.

रसड़ा : कोतवाली थाना क्षेत्र के राधोपुर के सेंट मेरीज स्कूल में अध्यापक के पीटने से एक बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. उसका जिसका इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है. बालक के पिता ने स्कूल के प्रधानाचार्य और रसड़ा थाना में प्रार्थना पत्र दे दिया है. मिथिलेश कुमार यादव ग्राम बसनवार ने पत्रक में लिखा है कि उसका पुत्र शेखर यादव सेन्ट मेरीज स्कूल का कक्षा आठवीं सेक्शन बी का छात्र है. स्कूल के सहायक अध्यापक संजय सिंह ने 19 नवम्बर को शेखर को बेरहमी से पीटा. लड़के की हालत बिगड़ने पर विद्यालय प्रशासन द्वारा रसड़ा सीएचसी में भर्ती कराकर सूचना दी गयी. शेखर के पिता ने स्कूल प्रशासन और पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है.

. कायदे से बारिश होनी चाहिए थी. जुलाई और अगस्त में. मगर बारिश हुई सितंबर के आखिरी में. वह भी बारिश इतनी ज्यादा हुई कि बलिया के बाढ़ मुक्त इलाकों में भी जलप्लावन सरीखे हालात हो गए. अमूमन 15 नवंबर से शुरू होकर 20 फरवरी तक ठंड की अवधि मानी जाती हैं. लेकिन लगता है ग्लोबल वार्मिंग के चलते इस बार ठंड भी लगभग महीने भर विलंब से शुरू होगी. आज बलिया और आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहे, इसके चलते ठंड में कुछ इजाफा हुआ. लेकिन गेहूं की बुआई के लिए अभी तक मौसम अनुकूल नहीं है. ऐसे मौसम में खेतों में काफी कम संख्या में पौधे उगते हैं.

. रविवार को देर रात बलिया सिटी की सब्जी मंडी में ओवर ब्रिज का ग्रिल तोड़ती हुई एक स्कार्पियो नीचे खड़े ट्रक पर जा गिरी. स्कार्पियो टीडी कॉलेज की तरफ से हॉस्पिटल की तरफ जा रही थी. इस हादसे में चार पांच लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. इस हादसे के बाद स्कार्पियो ड्राइवर भाग खड़ा हुआ.

. सरहद पर तैनात वीर जवानों के सम्मान में हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. सोमवार को श्रीसुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव के मैदान से कुल 18 किमी का हाफ मैराथन दौड़ ताड़ीबड़ागांव से बरौली पहुंचकर समाप्त. धावकों को द होराइजन के डायरेक्टर सुशील सिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया. गाजीपुर के सुनील पासवान इसमें अव्वल रहे. वहीं बलिया के ईश्वरचंद वर्मा को दूसरा और वाराणसी के दिनेश यादव को तीसरा स्थान मिला.

. जो दूध, हल्दी, घी, तेल, मसाला या अन्य खाद्य पदार्थ आप खा रहे हैं. वह शुद्ध है या नहीं. इसकी मुफ्त जांच करवा कर अब आप तुरन्त रिपोर्ट ले सकते हैं. मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए सचल मोबाइल प्रयोगशाला 27 दिसम्बर तक जिले में चलेगी. सोमवार को जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट परिसर से इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

. सीयर ब्लाक की छह ग्राम पंचायतों का चयन राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत किया गया है. उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बद्री नाथ पाठक ने मीडिया को बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य पशु पालकों का मवेशियों के प्रति लगाव बढ़ाना है. अच्छी नस्ल की दुधारू पशुओं को सिमन नि:शुल्क लगाया जायेगा. इस योजना के तहत क्षेत्र का चरौवा, शाहपुर अफगा, हल्दीरामपुर, सोनाडीह, सिधौली और कुशहाब्राहमण गांव का चयन किया गया है.

. बैरिया पुलिस ने तीन गायों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बांसडीह के सारंगपुर निवासी दिनेश यादव और हल्दी के रामगढ़ गंगापुर निवासी राजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस की माने तो हल्दी से गायों को खरीद कर टाटा 207 से पश्चिम बंगाल के पांडुवा ले जाया जा रहा था. मगर चिरैया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान इन्हें धर दबोचा. जबकि ड्राइवर भाग निकला. पकड़े गए लोग गाड़ी में बैठे मिले. मगर गायों से संबंधित दस्तावेज पुलिस को दिखाने में असमर्थ रहे.

. सिकंदरपुर के जमालपुर गांव के प्रधान ने अपने भतीजे को कोटे का दुकान आवंटित किया है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. इसके माध्यम से लोगों ने खुली बैठक के द्वारा कोटेदार चयन की मांग की.

. आखिरकार लोगों की मशक्कत और एसडीएम सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग का सख्त रवैया रंग लाया. पुर क्रय केंद्र पर धान की खरीद शुरू हो गई. किसानों ने भी राहत की सांस ली. एग्रो इंचार्ज रवि कुमार मिश्र ने बताया कि जिन किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है. उन किसानों की शत प्रतिशत खरीदारी की जाएगी.

. जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने सोमवार को द्वाबा क्षेत्र के दर्जनों दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध गेहूं के विभिन्न बीजों का सैंपल लिया गया. और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया. कई जगह नकली बीजों की बिक्री की सूचना के मद्देनजर प्रशासन ने यह कदम उठाया. जिला कृषि अधिकारी ने हिदायत दी कि जांच में नकली बीज पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी.

Tags: बारिश मिलावट मोबाइल प्रयोगशाला मौसम सम्मान सिकंदरपुर हाफ मैराथन

Post navigation

Previous: कोई भी गरीब कुपोषण का न हो शिकार : रिचा वर्मा
Next: फितरत ‘तबीयत से मिलनसार’ हो तो तबियत आड़े नहीं आती….

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.