Skip to content
6 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 23 November, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

ददरी मेला

बलिया : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के सतीश चंद्र कॉलेज बलिया अध्ययन केंद्र में शिक्षा सत्र 2019 – 2020 के छात्रों का परिचय समारोह आयोजित किया गया. प्राचार्य डॉ. रामशरण पांडे ने इग्नू अध्ययन केंद्र से होने वाले लाभ के बारे में बताया. अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी ने इग्नू संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

चिलकहर : सुनील कुमार इंरमीडिएट कालेज संवरा मे खेल दिवस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि डा. ब्रज भुषण चौबे ग्राम प्रधान गोपालपुर और सुधीर कुमार पाण्डेय प्रबंधक चन्द्र शेखर बाबा केशव कॉलेज संवरा ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया.

बलिया: ददरी मेला में जारी पांच दिवसीय किसान मेले के दूसरे दिन आयोजित गोष्ठी में शनिवार को राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला मुख्य अतिथि थे. उन्होंने केंद्र-प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयास के बारे में बताया. जिले के किसानों से भी मेले में कृषि प्रदर्शनी देखने की अपील की.

दुबहर : क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती और नगवा गांव में कालाजार से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने सिंथेटिक पायरेथ्राइड दवा का छिड़काव किया गया.स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बयासी गांव में तीन और नगवा में एक मरीज में कालाजार के लक्षण पाये गये हैं.

रसड़ा : राघोपुर-चंद्रवार मार्ग पर अठिला गांव के पास एक बाइक के बिजली खंभे से टकराने से एक युवक की मौत हो गयी. बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना शनिवार सुबह की है.

बैरिया : सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से रानीगंज और दूर-दराज जाने वाले यात्रियों को टेंपो चालक अपने टेंपो पर नहीं बिठाते हैं. रानीगंज जाने वालों से कहते हैं कि बैरिया की ही सवारी बिठा रहे हैं जबकि दूसरों रिजर्व करने की बात कहते हैं. ऐसा वाकये देर रात अधिक होते हैं.

एक धर्म की नगरी प्रयागराज में जन्मे और यही से पढ़ाई करके दूसरे धर्म की नगरी बनारस में विश्वविद्यालय की स्थापना करके मदन मोहन मालवीय ने सोचा भी नहीं होगा कि मजहब के आधार पर इस तरह विश्वविद्यालय में विवाद पैदा किया जाएगा.

बलिया : डिप्टी सीएम केशव मौर्य के महरेव आगमन को लेकर फेफना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक केंद्रीय कार्यालय टैगोर नगर में हुई. बैठक में 24 नवंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय आरोग्य केंद्र महरेव का लोकार्पण करेगे.

रसड़ा : श्रीनाथ मठ पर अपनी चचेरी बहन की शादी में आये युवक की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी.

रसड़ा : क्षेत्र के जाम स्थित श्री नाथ बाबा जंगली बाबा महाविद्यालय में बीटीसी 2017 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 25 नवम्बर को 10 बजे से कॉलेज में होगी. प्राचार्य डा0 विमल कुमार उपाध्याय ने बताया कि संबंधित विद्यार्थियों को समय से उपस्थिति होने के लिए कहा.

बलिया : जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रनाथ और एसडीएम सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग ने सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के गौरा मदनपुरा में प्रस्तावित फायर स्टेशन के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां के काश्तकारों से बातचीत कर उनकी सहमति से संबंधित जानकारी ली.

बलिया : विकास खंड चिलकहर के ग्राम पंचायत नगपुरा में पाइप पेयजल परियोजना को एसडीएम रसड़ा विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत को हैंडओवर कराया. उन्होंने ग्राम प्रधान अशोक कुमार और पंचायत सचिव अर्चना सिंह को भविष्य में इस परियोजना का रखरखाव बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया. ग्राम पंचायत में जल शुल्क 50 रुपया जमा करने के साथ ग्रामवासियों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं. ग्राम प्रधान ने बताया कि एक बस्ती में पाइप लाइन नहीं डालने दी जा रही है. वहां पहुंचकर एसडीएम ने विवाद निपटा कर ठेकेदार को पाइप डालने का आदेश दिया.

बलिया : राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के दिशा निर्देश में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बलिया में हुआ. आयोजन में चार बाल वैज्ञानिक प्रदेश विज्ञान कांग्रेस के लिए चुने गये.

• नरहीं थाना क्षेत्र के सरयां गांव में विनय राय की बेटी की बारात आनी थी. इसी दौरान दरवाजे पर रखी कॉफी मशीन अचानक फट गयी. इस हादसे में दो सगी बहनों समेत पांच लोग झुलस गए. इस हादसे में बघौना निवासी लोहा, इब्राहिमपुर निवासी अजय के अलावा सृष्टि राय, अंजली और अनुश्री गंभीर रूप से घायल हो गयीं. आनन-फानन में लोगों ने झुलसे बच्चों को बक्सर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां अनुश्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बरात गाजीपुर जिला के भांवरकोल थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव से आने वाली थी.

• मांझी थाना पुलिस ने शुक्रवार को बलिया मोड़ से 790 कार्टन अंग्रेजी शराब लदे एक ट्रक को जब्त किया. एक बोलेरो भी जब्त की गई है. साथ ही बोलेरो सवार दो लोग गिरफ्तार कर लिए गए. गिरफ्तार लोगों में सिवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजेश प्रसाद और गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना अंतर्गत कालो पट्टी निवासी बबलू कुमार चौधरी शामिल है. ट्रक में लोड पपीता के नीचे बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपाकर रखी गई थी. जिसे पंजाब से मंगवाया गया था और डिलीवरी सिवान में देनी थी.

• एटीएम में शुक्रवार की सुबह एक साथ मौजूद कई युवकों को बाहर निकालने के दौरान जमकर हंगामा हुआ. इस बीच कुछ मनबढ़ युवकों ने तैनात गार्ड शिवजी यादव की जमकर पिटाई कर दी. भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर बाजार स्थित एसबीआई बैंक कसौंडर शाखा से सटे एटीएम में बवाल हुआ. इसके चलते करीब दो घंटे तक एटीएम और बैंकिग कार्य बाधित रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बवालियों को तत्काल हिरासत में ले लिया.

• गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली दलित बस्ती मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार हजौली निवासी 22 साल के गोलू राम की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि रामबाबू और राजेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए.

• बृहस्पतिवार की शाम सड़क हादसे में घायल सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर गांव निवासी किसान 34 साल के चंद्रकांत उर्फ झुन्नू मिश्र की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बृहस्पतिवार को मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में पत्नी और बच्चे को लेने जा रहे झुन्नू की बाइक बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई थी.

• सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के गौरा मदनपुरा में प्रस्तावित फायर स्टेशन के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण आला अधिकारियों ने शुक्रवार को किया. इस मौके पर जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही, पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ और एसडीएम सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग मौजूद रहीं. जल्द ही फायर स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी होगा.

• श्रीराम-जानकी विवाह यात्रा का शुक्रवार को रसड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर श्रीनाथ मठ परिसर में महंत कौशलेंद्र गिरि के नेतृत्व में पुष्प वर्षा भी की गई. रसड़ा में विश्राम के बाद यह बारात यात्रा फेफना के रास्ते बक्सर होते हुए 23 को पटना पहुंचेगी. 21 नवम्बर को अयोध्या से रवाना हुई बारात यूपी के विभिन्न जनपदों से होते हुए बिहार के रास्ते नेपाल तक जाएगी.

• मौत के कुंआ का हैरतअंगेज कारनामा लगभग मेले में गए ज्यादातर लोगों ने देखा और दांतों तले अंगुली दबाई. मेले में वैसे तो खाने-पीने की बहुत वस्तुएं मौजूद हैं पर मेरठ, बुलंदशहर के खजला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. परंपरागत छोला व जलेबी के साथ ही साथ लोगों ने साउथ इंडियन डोसा, चाउमीन, इडली आदि में भी अपनी रुचि दिखा रहे हैं.

• भीमपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार को रेलवे के ट्रैकमैन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारियां औराईकलां गांव में हुए भूमि विवाद के मामले में हुई. बिल्थरारोड एसडीएम की अनुपस्थिति में रसड़ा एसडीएम ने दोनों पक्ष से गिरफ्तार तीन लोगों को जमानत दे दी. वहीं रेलवे ट्रैक मैन के विवाद का मामला रेल उच्चाधिकारियों तक भी पहुंच गया.

• वामपंथी और प्रगतिशील जनसंगठनों के सदस्यों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी जेएनयू में की गयी भारी फीस वृद्धि की मुखालफत कर रहे थे. साथ ही उनकी मांग है कि वहां आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाएं. इस मौके पर धार्मिक आधार पर शिक्षक का विरोध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए आवाज बुलंद की गई.

• रसोई गैस सिलेंडर फटने चार महिलाएं गंभीर रूप झुलस गईं. इस हादसे में एक छात्रा घायल भी हो गई. शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे हुआ हादसा. बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के हरपुर मिड्ढी में हुई घटना. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अपर जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. सिविल लाइन चौकी इंजार्ज सूरज सिंह और अजय यादव ने घर के अंदर जाकर फटे सिलेंडर और एक अन्य सिलेंडर को किसी तरह से बाहर निकाला. इस हादसे में मनसा देवी, नीतू सिंह, गीता साहनी और सरिता साहनी झुलस गईं. आग से बचने के प्रयास अनामिका ने छलांग लगा दीं. नतीजतन वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

• डेंगू से युवक की मौत पर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया है. साथ ही समस्त आवश्यक उपाय करने और इसकी मॉनीटरिंग करने का भी निर्देश दिया है. यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल एवं न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने अधिवक्ता बीपी मिश्र के पुत्र की डेंगू से मौत को लेकर लंबित जनहित याचिका पर दिया है.

• गुरुवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के महलीपुर गांव के पास हुआ हादसा. तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. तीनों युवक सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.

• छात्रा संग छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने कोचिंग टीचर पर बोला हमला. शिक्षक को मारपीट कर घायल कर दिया. बांसडीह नगर में हुई वारदात. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस. कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर खरौनी गांव निवासी अंकित सिंह और विशाल सिंह तथा बांसडीह नगर के उतर टोला निवासी ऋषि सिंह के खिलाफ पाक्सो एक्ट के साथ मारपीट की धाराओ में मुकदमा कायम किया गया है.

• द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला महाविद्यालय, बांसडीह में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि यातायात माह के तहत यह आयोजन हुआ. इस मौके पर यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि आप यातायात नियमों का पालन करेंगे तो भविष्य में वाहन चलाते समय होने वाली बड़ी से बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है.

• अपराध से पीड़ित व्यक्तियों के लिए क्षतिपूर्ति की धनराशि निर्धारित है. यह जानकारी प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने दी. वह शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ददरी मेला में लगाए गये विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में बोल रही थी. उन्होंने कहा कि क्षतिपूर्ति पाने के लिये अपराधी की पहचान जरूरी नहीं है. बल्कि अपराध से पीड़ित व्यक्ति की पहचान जरूरी है. इसके लिए अलग-अलग धनराशि निर्धारित है.

• उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में दर्जनों परियोजनाओं का लोकार्पण औऱ शिलान्यास होगा. साथ बलिया के लिए प्रमुख परियोजनाओं की घोषणा भी होगी. यह जानकारी फेफना विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्रीय कार्यालय टैगोर नगर में दी गई. इस मौके पर मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ तय किया. आपको बता दें कि 24 नवंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय आरोग्य केंद्र महरेव, चितबड़ागांव में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का कार्यक्रम हैं.

• बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सांड़ के हमले में घायल 55 साल के राजाराम राजभर की शुक्रवार को मौत हो गई. बताया जाता है कि दो दिन पहले राजाराम संग यह हादसा हो गया था. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Tags: बाइक बारात बांसडीह भीमपुरा मऊ महिलायें मांझी मारपीट मुआवजा मृत मौत रैली शराब शिक्षक सिलिंडर विस्फोट

Post navigation

Previous: श्रीराम बारात का श्रीनाथ मठ पर जोरदार स्वागत
Next: प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 4 बाल वैज्ञानिक चुने गये

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

You may have missed

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.