Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 21 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

सिकन्दरपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सन्दवापुर चट्टी पर साइकिल सवार और टेम्पो को बचाने में बेकाबू होकर तेज रफ्तार में जा रही पिकअप पलट गई. उस पर सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक और दो महिलाओं समेत 9 लोग घायल हो गए. गंभीर स्थिति देख छह घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

रसड़ा: क्षेत्र के नागपुर गांव में श्रीनाथ बाबा मंदिर के समीप पोखरे की खुदाई में मनरेगा योजना के तहत वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर लोकायुक्त से शिकायत की गयी. लोकायुक्त के हस्तक्षेप पर विशेष सचिव के निर्देश पर अंततः बीडीओ रसड़ा प्रशांत कुमार सिंह ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी, सचिव और ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. तीनों के विरुद्ध 73835 रुपये के वित्तीय अनियमितता में बराबर की धनराशि के रिकवरी का भी फरमान जारी किया गया है.

थाना भीमपुरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत रेलवे स्टेशन किडिहरारपुर पर एक बुजुर्ग गुमसुम बैठा मिला. स्थानीय लोग उन्हें थाना भीमपुरा बलिया ले गये. प्रभारी निरीक्षक ने पूछताछ की तो पता चला कि व्यक्ति का नाम डा. मोहन श्रीवास्तवन पुत्र आर. भास्कर नायर उम्र करीब 65 वर्ष बताया. अपना पता नियर कार्डियल स्कूल, विजय नगर, बंगलौर बताया. उन्होंने बताया कि पैसे न होने के कारण अपने घर नही जा पाया. प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में बुजुर्ग को गोरखपुर यशवन्तपुर एक्सप्रेस की एसी थ्री टियर का रिजर्वेशन टिकट कराकर का. अविनाश चौधरी के साथ गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेन में बिठा दिया गया.

बलिया : सेनानी उतराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक कर सर्वसम्मति से सागर सिंह राहुल को बलिया इकाई नगर अध्यक्ष चुन लिया. वक्ताओं ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक रसड़ा निवासी बाबू गंगा प्रसाद सिंह जी के पौत्र सागर सिंह का शहीदों और सेनानियों के प्रति लगाव देखते हुए ये जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. उन्होंने आशा जतायी कि इससे संगठन और मजबूत होगा. बैठक में शिव कुमार कौशिकेय, विजय कुमार मिश्रा, महेंद्र सिंह, पारस नाथ वर्मा, दिनेश शंकर यादव, प्रभुनाथ चौहान, विजय बहादुर सिंह, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, विजय तिवारी, शिवमंदिर शर्मा आदि संगठन के परिवार उपस्थित थे.

• वाराणसी-मऊ रेलखंड के पनियरा हाल्ट से 200 मीटर पहले गोरखपुर से मुंबई जा रही दादर एक्सप्रेस की जद में एक बाइक आ गई. ट्रेन का इंजन, बाइक को पनियरा हाल्ट तक घसीटते हुए लेकर चला गया. हालांकि ट्रेन को करीब आता देखकर बाइक चालक बाइक से मौका रहते कूद गया था, जिससे वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया.

• मऊ जिले के घोसी कोतवाली के अमिला हाइवे पर शनिवार की देर रात रामलीला देख रहे लोगों पर बेकाबू ट्रक चढ़ गया. इस हादसे में 10 वर्षीय नंदनी व 60 वर्षीय चिंतामणि की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद रामलीला का मंचन बंद हो गया और कोहराम मच गया.

• बलिया जिले के रसड़ा की ऐतिहासिक रामलीला की प्रभु श्री राम की राजगद्दी के दौरान कथित तौर पर अश्लील डांस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने रामलीला में अश्लील डांस पर शासन को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. प्रशासन भी इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है.

• राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बलिया जनपदीय द्विवार्षिक अधिवेशन में रविवार को कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की. जीजीआइसी के सभागार में हुए अधिवेशन में सर्वसम्मति से सत्या सिंह को अध्यक्ष और वेदप्रकाश पांडेय को मंत्री के रूप में दोबारा निर्विरोध चुना गया.

• सागरपाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव स्थित तमसा नदी के तट स्थित गुफा पर संत पशुपति नाथ बाबा की 109 वीं जंयती धूमधाम में मनाई गई. इस अवसर पर भक्तों ने उनकी प्रतिमा और खड़ाऊ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया. पूर्व मंत्री नारद राय सपत्नी रूद्राभिषेक कर पूजा अर्चन किया.

• गाजीपुर-बलिया बॉर्डर पर अभी भी कई जगहों पर मगई नदी का प्रवाह रोका गया है. इसके चलते रबी की खेती पर संकट मंडराने लगा है. सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो चुकी हैं. आबादान उर्फ बैरान, चकबाकर रजेला, रामपुर, मौना, सरौली के सिवान के पानी निकासी न होने से करीब 100 बीघा से अधिक कृषि भूमि में जलजमाव है.

• बांसडीहरोड इलाके में बाढ़ पीड़ितों के लिए पहुंची राहत सामग्री के वितरण में जमकर धांधली करने का आरोप लग रहा है. इसके खिलाफ लामबंद ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की. मामले की जांच के लिए सरयां पंहुचे तहसीलदार सदर का ग्रामीणों ने घेराव किया. तहसीलदार ने मामले की जांच कर पीड़ितों को तत्काल राहत देने का आश्वासन दिया.

• राजस्थान के जोधपुर में कायलाना स्थित रडार स्टेशन परिसर में सेना के जवान पर जानलेवा हमला करने के मामले में डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) के दो जवानों गाजीपुर के तमलपुरा निवासी उपेन्द्र देव पुत्र कमल सिंह यादव और पटना के नासिरगंज निवासी सुभाष राय पुत्र रामस्वरूप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रीढ़ में फ्रैक्चर से गंभीर घायल जवान बलिया निवासी सुरेन्द्र नाथ राय को पुणे रेफर किया गया है. जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर उपेंद्र और सुभाष को फिलहाल दो दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है.

• पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, अटल बिहारी बाजपेयी, एचडी देवेगौड़ा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को बलिया का बताया था. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बिहार का बताया. इसका किसी ने विरोध नहीं किया. ऐसा कहना है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी बलिया जिला पंचायत सभागार में युवा चेतना के तत्वावधान में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति में आयोजित एकता सम्मेलन का शुभारंभ करने पहुंचे थे.

• दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर बिकने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ मंडल वीके पांडेय और अभिहित अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव के संयुक्त निर्देशन में कई दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा. कई दुकानदार छापेमारी की सूचना पर अपनी दुकाने बंद कर फरार हो गए.

• युवा सेवा संस्थान की ओर से ‘जीनियस ऑफ द बलिया’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण रविवार को टीडी कॉलेज के मनोरंजन हाल में हुआ. सीनियर वर्ग में कोमल कुशवाहा प्रथम, मुकेश यादव द्वितीय, दिलीप राजभर तृतीय रहे. वहीं जूनियर वर्ग में सुशीला वर्मा प्रथम, पीयूष यादव द्वितीय, सुंदरम सिंह तृतीय रहे. मुख्य अतिथि हनुमानगंज ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने मेधावियों को पुरस्कृत किया.

• बैरिया के खाकी बाबा पोखरा में साथियों के साथ नहा रहे 18 वर्षीय बदुरहां निवासी नंदलाल यादव पुत्र उमेश यादव की डूब कर मौत हो गई. दर्जन भर तैराकों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद लाश पोखरे से निकाली.

• दीपावली और डाला छठ के मद्देनजर नगरा पुलिस प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए रविवार को सायंकाल नगरा बाजार में फ्लैग मार्च किया गया.

• यूपी में बढ़ रही हत्याएं, बलात्कार, लूट खसोट के खिलाफ बसपा ने रविवार को कदम चौराहा पर सीएम योगी आदित्य नाथ का पुतला दहन किया. इस अवसर पर अनिल राय ने कहा कि योगी शासन में हो रही लगातार हत्याएं यह साबित कर रही है कि कानून व्यवस्था पर सरकार बिल्कुल फेल हो चुकी है.

• बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में रविवार की सुबह भगवती इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई. इससे लाखों रूपये के विद्युत उपकरण जल कर राख हो गए. घटना में दुकान के मालिक दिवाकर मौर्य भी करेंट की चपेट में आकर दूर जा गिरे.

• नगरा थाना पुलिस ने शनिवार की रात बछईपुर के पास ईंट भट्ठे के सामने से शातिर बदमाश हेमंत उर्फ दरोगा निवासी गोंठवां थाना नगरा को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की माने तो उस पर नगरा, गड़वार, मधुबन, घोसी, मऊ, रसडा, फेफना थानों में हत्या, लूट, बलवा आदि के एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं.

• बलिया सिटी के सभी 25 वार्डों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जन जागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. ऐसा कहना था रविवार को चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी का. स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को चेयरमैन ने स्वच्छता ही सेवा एलईडी वैन का शुभारंभ किया. इस दौरान सभासद व नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

• टाउन डिग्री कॉलेज के संगीत अध्ययन केंद्र में संगीत गायन, वादन एवं नृत्य विषय में अब 25 अक्टूबर तक एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहले अंतिम तिथि 19 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 25 अक्टूबर तक किया गया है.

• नगवा गांव में रामलीला की शुरूआत 1922 में नवजद पाठक नें भुतहिया बारी में की थी. वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत पाठक की माने तो शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां में 98 साल पुरानी रामलीला मंचन की परंपरा कई मायने में युवाओं के लिए पाठशाला साबित हों रही हैं. यहां अभिनय और कला गांव के लोगों को ही दिखाने की परंपरा हैं.

• आल इंडिया फेयर प्राइस शाप फेडरेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बैरिया तहसील के कोटेदार संघ के सरकारी उचित दर के विक्रेताओं ने रविवार को अपनी प्रमुख मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि इस दौरान उप जिलाधिकारी अशोक कुमार को पत्रक भी सौंपा गया.

• सहतवार थाना क्षेत्र के बिसौली निवासी अनुपम कुमार मिश्र पुत्र अरुण कुमार मिश्र ने यूपी पीसीएस में बारह वी रैंक पाकर उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित होने के बाद अपने पैतृक गाँव मे प्रथम आगमन पर ग्राम वासियो द्वारा स्वागत समारोह पर आयोजन किया गया.

• ट्रेडिशनल सोतोकान कराटे टू एकेडमी बलिया के तत्वावधान में एक दिवसीय बेल्ट टेस्ट का आयोजन समाधि बाबा एकेडमी कुरेजी, रसड़ा में किया गया. इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया.

• नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर, माल्देपुर के सभागार में प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला में विजेता रहे भैयाओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सम्मानित होने वाले छात्र भैया प्रथम स्थान पर वारिज गोस्वामी, अनुराग मिश्र, सूर्या गुप्त एवं द्वितीय स्थान पर शिवम कृष्ण, हर्षित पाण्डेय, विकास श्रीवास्तव, श्रेयांश तिवारी, अनुप बर्नवाल, सत्यम तिवारी, सत्यम वर्मा, अभिज्ञान तिवारी तथा तृतीय स्थान पर रजतदीप ओझा आदि रहे.

Tags: बसपा बैरिया मौत रानीगंज बाजार रामलीला

Post navigation

Previous: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
Next: पूर्व डीआइजी के बिल्डर बेटे की गोली मारकर हत्या

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.