Skip to content
6 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
News Desk 20 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया: जननायक चंद्रशेखर विवि के तृतीय स्थापना दिवस पर यूनिवर्सिटी सभागार में एक संगोष्ठी आयोजित की गयी. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और कुलपति प्रो.योगेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. बैरिया: लोकनायक की धरती जयप्रकाश नगर के भवन टोला गंगा घाट से जनवरी में गंगा यात्रा प्रारम्भ होगी. इस संबंध में स्थलीय निरीक्षण करने रविवार को सीडीओ बद्रीनाथ सिंह जिले के आला अधिकारियों के साथ जयप्रकाश नगर पहुंचे.

नगरा बना नगर पंचायत, बिल्थरारोड की उम्मीदों को पंख लगे

क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया का प्रयास रंग लाया और नगरा नगर पंचायत बन गया….. नगरा वासियों की मुंहमांगी मुराद पूरी हो गई…. विधायक की मानें तो नगरा नगर पंचायत में 20 हजार की आबादी शामिल की गई है….. नए साल के पहले हफ्ते में इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी…. इसके लिए आस पास से कुछ गांवों को भी शामिल किया गया है…. नगरा को नगर पंचायत बनाने की मांग तीन दशक पूर्व नगर विकास मंत्री विक्रमादित्य पांडेय के समक्ष उठी थी…. पूर्व मंत्री ने आश्वासन भी दिया था…. लेकिन नगरा नगर पंचायत नहीं बन सकी…. तभी से नगरा के सामाजिक कार्यकर्ता नगर पंचायत के लिए प्रयास कर रहे थे…. अब बारी बिल्थरारोड की है…. धनंजय कन्नौजिया की इस कामयाबी से बिल्थरारोड की उम्मीदों को भी पंख लग गए हैं….

नाबालिग संग दुष्कर्म के जुर्म में दस साल का सश्रम कारावास

नाबालिग संग दुष्कर्म के जुर्म में दस साल का सश्रम कारावास और सात हजार रुपये जुर्माना…. विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चंद्रभानु सिंह की अदालत ने बृहस्पतिवार को यह सजा सुनाई… नगरा थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव निवासी अभियुक्त अभिषेक कुमार ने भीमपुरा थाना क्षेत्र में साल 2017 में इस वारदात को अंजाम दिया था…. नाना के संग रहकर पढ़ाई कर रही पीड़िता रिश्ते में अभियुक्त की मौसेरी बहन थी…. पीड़िता जब मुंबई अपनी मां के पास पहुंची तो गर्भवती हो चुकी थी… उसी साल इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी….

जनरल स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लगी

बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात लगभग दो बजे जनरल स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई….. यह हादसा बलिया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़वार रोड पर जेपी नगर में हुआ…. नगदी समेत लाखों का समान जल कर राख होने का अनुमान है…. भारी नुकसान से सदमे से दुकान मालिक जहांगीर उर्फ मुन्ना बेहोश होकर गिर पड़े…. सूचना पर पहुंची अग्नि शमन विभाग की टीम पहुंची और मोर्चा संभाली….. उसी बिल्डिंग में ऊपरी तल पर परिवार के साथ वे बुरी तरह से फंसे गए थे…. बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया….

वालीबाल में झोरीडीह टीम 7- 4 से विजयी

वालीबाल प्रतियोगिता में झोरीडीह की टीम 7- 4 से विजयी रही…. बृहस्पतिवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई….. प्रतियोगिता का आयोजन सिकंदरपुर के बंशीबाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी के मैदान में किया गया… उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक डॉ. डीएन सिंह ने किया…. बालिका कबड्डी प्रतियोगिता जजौली और बिहरा के बीच हुई…. जिसमें जजौली की टीम 10-9 से विजयी रही…. इसमें अनुष्का, प्रज्ञा, किट्टू और अंशिका का प्रदर्शन बेहतरीन रहा….

रसड़ा में मजदूरों का धरना प्रदर्शन

रसड़ा के गांधी पार्क परिसर में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों औऱ मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया….तहसील प्रांगण में जाकर इंकलाबी मजदूर केंद्र एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेतृत्व में नौ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा…. इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को मजदूर विरोधी करार दिया…… साथ ही सरकार पर मजदूरों की हितों की अनदेखी का आरोप मढ़ा….

सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया…. इस दौरान सपा नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की….. इसके अलावा बेरोजगारी, महंगाई और आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के खिलाफ सपाई मुखर रहे…. इस दौरान सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही को सौंपा…. सपाइयों के प्रदर्शन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट और रेलवे स्टेशन परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा….

बलिया में ठंड से दो लोगों की मौत

मौसम विज्ञानियों की माने तो प्रदेश में गलन भरी ठंड के साथ कोल्ड डे कंडीशन अभी अगले एक-दो दिनों तक जारी रहेगी…. जिले में भी पारा लुढकता ही जा रहा है… बर्फीली हवाओं की वजह से पूरे बलिया ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार दो दिन से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है….. गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा और पूरे दिन भगवान भास्कर बादलों में छिपे रहे…. बादलों और शीतलहर की वजह से धूप धरती तक पहुंच ही नहीं पा रही है… पूरे यूपी में ठंड की वजह से 30 लोगों की मौत हो चुकी है…. जिनमें पूर्वांचल के सात लोग शामिल हैं…. बलिया जिले के दया छपरा निवासी 70 वर्षीय शिव शंकर यादव उर्फ पेटू और उसी गांव के 48 वर्षीय ट्रैक्टर चालक उपेंद्र यादव ने कंपकपी के बाद दम तोड़ दिया… उत्तर प्रदेश सरकार ने भारी ठंड के कारण प्री नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कालेज 20 दिसंबर तक बंद कर दिए हैं…. मुख्य सचिव आरके तिवारी ने मीडिया को बताया कि पूरे प्रदेश में शीत लहरी के कारण बच्चों को ठंड और बीमारी से बचाने के लिए 12वीं तक के स्कूल-कालेज बंद करने का फैसला किया गया है…. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि बैरिया के बीबी टोला में सुबह-सुबह लगने वाली सब्जी की थोक मंडी में कोहरे का असर पड़ने लगा है….. बाहर से आने वाले खरीदार व्यापारी औऱ छोटे दुकानदार सुबह-सुबह पहुंच नहीं पा रहे हैं…. ऐसे में सुबह नौ बजे तक समाप्त हो जाने वाली यह सब्जी मंडी अब दिन के 11 से 12 बजे तक चल रही है…..
कड़ाके ठंड के बावजूद रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव न जलने से लोग ठिठुरते नजर आए… जिला प्रशासन का फरमान भी रसड़ा क्षेत्र में बेमतलब ही साबित हो रहा है…… उधर, दुबहर क्षेत्र में भी भीषण ठंड के चलते लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है…. जिला प्रशासन अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है…. क्षेत्र के समाजसेवी ध्रुव सिंह ने जिलाधिकारी से प्रत्येक चट्टी चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने की मांग की है….

पहली बार देश की रक्षा की कमान संभालेंगी पूर्वांचल की बेटियां

तो पूर्वांचल के किसान परिवार की पांच बेटियां पहली बार देश की रक्षा में तैनात होंगी…. इन वीरांगनओं का चयन सेना के कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में हुआ है…. सेना भर्ती कार्यालय में देश की रक्षा की शपथ लेने के बाद पूर्वांचल की वीरांगनाओं को प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरु भेजा गया है…. सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लेने के बाद इन्हें देश के विभिन्नर हिस्सोंल में मिलिट्री पुलिस यूनिट में तैनाती के लिए भेजा जाएगा…. सेना में भर्ती होकर पूर्वांचल का मान बढ़ाने वाली युवतियों में चंदौली की रागिनी सिंह और नेहा मौर्य, गाजीपुर की संध्याा गुप्तान, मऊ की शालिनी गुप्ताम और आजमगढ़ की डिंपल यादव शामिल हैं…. बलिया की अंजली गुप्ताा, गाजीपुर की अंकिता और आजमगढ़ की प्रियंका यादव अभी रिजर्व में हैं….

पुल टूटने से घाघरा में समाई आलू लदी पिकअप

आलू के बोरों से लदी पिकअप अचानक पुल टूटने से घाघरा में समा गई….. यह हादसा बलिया जिले के खरीद-दरौली के मध्य घाघरा नदी पर बने पीपा पुल पर हुआ… हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि नदी के उत्तरी पाट पर सरकारी कर्मचारियों ने व्यापारी और चालक को वाहन ले जाने से मना किया….. व्यापारी ने कर्मचारियों पर दबाव बनाया…. वह नहीं माना…. इसके बाद वह जैसे ही वाहन को लेकर पुल के बीच में पहुंचा…. अचानक पीपा पुल टूट गया… इस दौरान पिकअप चालक और व्यापारी समेत घाघरा में समा गया… आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला…. वहीं पिकअप की खोजबीन जारी है…

अनियंत्रित ट्रक ने ली साइकिल सवार युवक की जान

ट्रक की चपेट में आने से सुखपुरा के सूर्यपुरा निवासी 21 वर्षीय संजय ठाकुर पुत्र अमरेश ठाकुर की मौत हो गई…. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि यह हादसा बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के बेरुआरबारी-बांसडीह मुख्य मार्ग पर बनरबगिया मोड़ से आगे नहर के पास हुआ…. इस वजह से उत्तेजित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया…. इससे वाहनों की कतार लग गई…. मौके पर पहुंचे अफसरों के काफी प्रयास के बाद सड़क से जाम हटा…. इसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ….

पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर होगा पूर में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज

जिले की सबसे बड़ी आबादी वाले गांव पूर में बन रहा है स्पोर्ट्स कॉलेज…. मीडिया से बातचीत में मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि पूर गांव में करीब 106 एकड़ क्षेत्रफल में काफी दिनों से स्पोर्ट्स कालेज प्रस्तावित था….. हमारी सरकार आने के बाद स्पोर्ट्स कालेज के काम में तेजी आयी….. इस कॉलेज का सपना भी उन्होंने ही देखा था…. इसलिए इस स्पोर्ट्स कालेज का नाम उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा…. इससे उनकी स्मृति भी अमर हो जाएगी…. इसके नामकरण की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी हैं… इस पर अंतिम मुहर भी लग गयी है…. मुख्यमंत्री की ओर से इसका अनुमोदन भी हो गया है….

बाल्मीकि रामायण में भी नागरिकता संशोधन बिल

दुष्टों की यह आदत है…. वे जब ऊंचाई पर नहीं पहुँच पाते तो तरह तरह से उसकी बुराई करते हैं…. ऐसा कहना है जगतगुरु विद्याभष्कर जी महाराज का… हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि रामलीला मैदान में द वैदिक प्रभात फाउण्डेशन के और से आयोजित श्रीमद्भागवत बाल्मीकि रामायण प्रवचन के चौथे दिन यहां नागरिकता संशोधन बिल छाया रहा…. जगतगुरु ने कहा कि इसके विरोधी बेरोजगारी के शिकार हो गए हैं और वे देश के मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं…..

रसड़ा में अधिवक्ताओं के अनशन का चौथा दिन

अधिवक्ताओं ने गुरुवार को रसड़ा तहसील मुख्य गेट पर क्रमिक अनशन के चौथे दिन भी अपनी आवाज बुलंद किया…. हमारे संवाददाता संतोष सिंह ने बताया कि आंदोलित अधिवक्ताओं ने चेताया की मांगे न पूरी होने पर वे सामूहिक उपवास के बाद बेमियादी अनशन शुरू कर देंगे…. अधिवक्ताओं की नाराजगी एसडीएम और तहसीलदार के व्यवहार को लेकर है….

बैरिया तहसील से बैरंग लौट रहे वादकारी

बैरिया तहसील के अधिवक्ता बीते 12 दिसंबर से न्यायिक कार्यों से विरत हैं….. इसके चलते तहसील में आने वाले वादकारियों को निराश वापस लौटना पड़ रहा है…. बीते 11 दिसंबर को तहसील न्यायालय में नामांतरण के एक मामले में एक वादकारी के साथ आए लोगों ने अपने निजी मामले की पैरवी करने पहुंचे अधिवक्ता अरविंद सिंह के साथ मारपीट कर दी… इस बात से नाराज अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया है….

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनेगी चौधरी चरण सिंह की जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस मनाया जाएगा….. जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बताया कि 23 दिसंबर को ऑफिसर्स क्लब के प्रांगण में पूर्वान्ह 11 बजे से किसान सम्मान दिवस के साथ-साथ सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनातर्गत किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है…..

प्राइमरी पाठशाला कमरौली में जागरूकता शिविर

प्राइमरी पाठशाला कमरौली में संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों के प्रति जागरूकता शिविर गुरुवार को लगाया गया…. यह आयोजन बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से हुआ….. प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों के प्रति उपस्थित नागरिकों को जागरूक किया…. साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया

Tags: बिल्थरारोड बैरिया रसड़ा रेलवे स्टेशन विधायक सपा

Post navigation

Previous: बांसडीहः कैथवली के पास अनियंत्रित ट्रक ने ली युवक की जान
Next: हुसेनाबाद गांव के बागीचे में पुआल में छुपा कर रखा शव मिला

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026

Recent Posts

  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

You may have missed

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.