Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 10 November, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के पूर्व गंगा सेवा समिति बलिया के सदस्यों द्वारा जागरूकता मुहिम के तहत श्रीरामपुर मां गंगा घाट पर सफाई की गई. वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से गंगा तट पर गंदगी न फैलाने का निवदेन किया गया. साथ ही, साबुन, शैम्पू,प्लास्टिक इत्यादि का उपयोग घाट पर न कर गंगा को शुद्ध, निर्मल रखने में सहयोग मांगा.

बलिया: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन लंबित होने पर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं.उन्होंने सभी एसडीएम, डीआईओएस, बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों से जिन अधिकारियों के पोर्टल पर सत्यापन के लिए आवेदन लंबित है, उसे 11 नवंबर तक हर हाल में पूरा कर लें.

रसड़ा : रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास पिकअप की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गयी. हादसे में चार अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने पिकअप को कब्ज़े में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया.

बलिया: धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाला कार्तिक पूर्णिमा स्नान 11 और 12 नवंबर को होने जा रहा है. इसके मद्देनजर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने शहर से गंगा घाट तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. ट्रैफिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विशेष ख्याल जोर दिया गया. सुरक्षित घाट पर ही लोगों के स्नान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.

सिकन्दरपुर: मनियर मार्ग के चेतन किशोर मोड़ पर शनिवार की शाम दो बाइकों में टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. उनमें से एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के खरीद गांव निवासी सत्येंद्र यादव, अशोक यादव और अजित यादव एक ही बाइक पर बैठ कर गांव जा रहे थे. उनके चेतन किशोर मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई.

बांसडीह : पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर ईदुलमिलादुनब्बी का जुलूस शान के साथ निकाला गया. जूलूस में अनेक हिन्दू युवकों ने शिरकत कर कौमी एकता की मिसाल पेश की. रास्ते भर नातिया कैसेट और तिलावले कलाम बजते रहे.

• डॉ. शकुन्तला मिश्र राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (लखनऊ) के छठवें दीक्षान्त समारोह में बलिया के बसंतपुर गांव की बेटी और बीकॉम की छात्रा हर्षिता पांडेय ने रजत पदक हासिल किया…. बसंतपुर गांव निवासी डॉ. विजयानंन्द पांडेय और पूनम पांडेय की बेटी हैं हर्षिता. हर्षिता को मुख्य अतिथि पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने डिग्री तथा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रजत मेडल देकर सम्मानित किया.

• आखिरकार चकमा देकर नगरा, बलिया का किडनैप मेडिकल छात्र नासिक हाईवे पर अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त हो गया. नासिक पुलिस ने छात्र को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी. नगरा कस्बे के जब्बार खान का छोटा बेटा माहताब लखनऊ विश्वविद्यालय में मेडिकल स्टूडेंट है. बीते छह नवम्बर को वह ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुआ था. इसके बाद उससे परिजनों का सम्पर्क नहीं पा रहा था.

• उधर, उभांव पुलिस ने देवरिया जिले के सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास से बीते शुक्रवार की रात किडनैप नवजात को बरामद कर लिया. पुलिस ने किडनैपर राजू खान निवासी सलेमपुर देवरिया को जीआरपी को सौंप दिया. और नवजात को सलेमपुर निवासी उसकी मां नेहा गुप्ता के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि नेहा गुप्ता ने छह दिन पहले ही इस बच्चे को जन्म दिया है.

• बलिया सिटी के माल्देपुर मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम कारों की सजावट वाली दुकान में अज्ञात परिस्थितियों में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया. हादसे के वक्त हैबतपुर निवासी इरफान अहमद अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था.

• बांसडीहरोड बाजार में शुक्रवार की रात नशे में धुत कुछ युवकों ने एक दुकानदार को चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया. आसपास के लोगों ने घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. बताया जाता है कि दुकान बंद होने के चलते सिगरेट देने से मना करने पर युवकों ने उसे चाकू मारा.

• शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार बलिया में थे. उन्होंने रेलवे स्टेशन के मालगोदाम का जायजा लिया. माल लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान पॉल्यूशन कन्ट्रोल और एनजीटी के नए नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया. इसके बाद डीआरएम ने पुश ट्रॉली से बांसडीह रोड रेल खण्ड का तकनीकी निरीक्षण किया.

• श्री गुरु नानकदेव जी महाराज का 550 वां प्रकाशोत्सव शहर के बापू भवन टाउन हॉल में शनिवार को मनाया गया. इस दौरान गुरुवाणी शबद गायन और कीर्तन हुआ. रविवार को सुबह गुरु दरबार से शोभायात्रा निकाली जाएगी. जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस गुरु दरबार पहुंचेगी. इसके बाद मंगलवार को दिन में गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार और रात्रि का दीवान सजाया जाएगा.

• बैरिया के धतुरी टोला दियारे के बइरी बाबा मंदिर प्रांगण में बीते पांच नवंबर से श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ चल रहा है. इस महायज्ञ का समापन 12 नवंबर को भंडारे के साथ होगा. फिलहाल यज्ञ में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. रोज हजारों लोग यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं. वहीं दर्जनों की संख्या में लोग हवन में भाग ले रहे हैं.

• बेरुआरबारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा में मां काली के स्थान पर आयोजित अखण्ड हरिकीर्तन और पूजा मंत्रोच्चार के बीच विधि पूर्वक सम्पन्न कराया गया.

• कतकी नहान अर्थात कार्तिक पूर्णिम स्नान की पूर्व संध्या पर 11 नवंबर को शिवरामपुर गंगा घाट पर आकर्षक झांकी देखने को मिलेगी. इस मौके पर कथावाचक राजन महाराज के मुखारबिंद से कथा भी सुनने को मिलेगी. साथ ही गीत संगीत भजन कीर्तन का भी इंतजाम है. भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू की अगुवाई में तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है.

• सरस्वती शिशु मंदिर दोकटी के प्रांगण मे रविवार को दोपहर 12 बजे से महान चिंतक दत्तोपंत ठेंगणी का जयंती समारोह मनाया जाएगा इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त और विशिष्ट अतिथि बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहेंगे.

Related

Tags: एसपी कटहल नाला करंट गड़वार गाजीपुर टंकी डीएम ददरी मेला नगरा बाइक बांसडीह बिल्थरा रोड बुलेट बैल महिला मौत राममंदिर फैसला लापता शव शांति सिकंदरपुर सुु्पीम कोर्ट

Post navigation

Previous: डीएम-एसपी लोगों से मिल देते रहे अमन का संदेश
Next: सुखपुरा में चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.