Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 6 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

https://www.facebook.com/BalliaLIVE/videos/455082365100652/?t=0

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

https://www.facebook.com/BalliaLIVE/videos/983165105369074/?t=3

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया बांसडीह के बीच रेल ट्रैक फिट घोषित

बलिया-बांसडीह रोड स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को शनिवार को दोपहर ढाई बजे के करीब फिट घोषित कर दिया गया. इसके बाद शनिवार को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, रक्सौल से प्रस्थान करने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस एवं शुक्रवार को गोंदिया से प्रस्थान करने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से चलाई गई. पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रेलवे प्रशासन द्वारा लिए गए एक अन्य निर्णय के अनुसार शनिवार को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस तथा 75201/75202 सोनपुर-छपरा-सोनपुर सवारी गाड़ी का संचलन निरस्त रहा.

रसड़ा के पंडालों में प्रतिमाओं की अनुपम और अलौकिक छटा

महासप्तमी अर्थात शनिवार को रसड़ा के पंडालों में विधिवत सजाई गई मां की प्रतिमाओं की अनुपम और अलौकिक छटा देखते ही बन रही थी. इस बार श्रीनारायण अराधक दुर्गा समिति अंजनी का चबुतरा, पुरानी गुदरी बाजार, मेरू राय का पुरा दुर्गा समिति, हास्पिटल रोड दुर्गा सेवा समिति, ठाकुरबाड़ी दुर्गा समिति, रेलवे स्टेशन समिति, शिवम दुर्गा समिति, मिशन रोड दुर्गा समिति, शिव नगरी दुर्गा समिति सहित पांच दर्जन समितियों में विधिवत पूजा अर्चन शुरू कर दिया गया है.

रसड़ा में टोंस और चिलकहर में लकड़ा नाले का कहर

नवरात्र में सभी लोग मेला घूमेंगे. मगर बाढ़ पीड़ितों के घर अंधेरा रहेगा. जहां से अब बाढ़ का पानी निकल गया है वहां संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है. शहर में भी जल जमाव वाले स्थानों पर कीचड़ व सड़ांध हैं. वहीं गांवों में बने गड्ढों और निचले इलाकों में अभी भी जल जमाव की स्थिति है. फलस्वरूप मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ा हुआ है. बैरिया में तो दो हजार बाढ़ पीड़ितों के समक्ष भोजन का संकट गहरा गया है. रसड़ा क्षेत्र के टोंस नदी और चिलकहर क्षेत्र के लकड़ा नाले के तटवर्ती गांवों की हालत अभी भी दयनीय बनी हुई है. टोंस नदी से मुख्य रूप से कोड़रा, नगपुरा, अतरसुआं, चिरकिटिहा, कोप, कुरेम, चांदपुर, डुमरिया, अमहरा, कामसीपुर, मुड़ेरा, अकटहीं, बैजलपुर, मटिही आदि गांवों की धान सहित अन्य फसलें डूबकर नष्ट हो चुकी हैं. चिलकहर में लकड़ा नाले में भीषण बाढ़ से क्षेत्र के नराक्ष, चितामणिपुर, भदपा, बछईपुर, रघुनाथपुर, उचेड़ा, लोहटा, हजौली, औंदी आदि गांवों में जल जमाव है.

शिवपुर दियर, परानपुर, जवहीं के लोगों की मुख्यालय से कनेक्टिविटी खत्म

जनेश्वर मिश्र सेतु के टूटे एप्रोच मार्ग की मरम्मत तत्काल हो. कारण दियारा क्षेत्र लगभग 50 हजार लोगों के सामने आवाजाही और छात्रों के सामने पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया है. इसके चलते शिवपुर दियर नंबरी, परानपुर, जवहीं के लोगों की जिला मुख्यालय से कनेक्टिविटी खत्म हो गई है. शनिवार को ज्ञापन सौंप शिवपुर दियर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से यह मांग की. इस मौके पर छात्र नेता शैलेंद्र सिंह और राहुल यादव भी मौजूद थे.

नौरंगा घाट पर पक्के पुल का निर्माण की मांग

जिले के सर्वाधिक उपेक्षित गांवों में बैरिया तहसील का नौरंगा और भुवाल छपरा शामिल है. कारण वही कनेक्टिविटी की समस्या है. दयाछपरा के सामने नौरंगा घाट पर पक्के पुल का निर्माण ही इसका समाधान है. भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इसके निराकरण का उपाय करने की गुजारिश की है. पत्र में इन गांवों की करीब 20 हजार आबादी के दु:ख-दर्द का भी विस्तृत उल्लेख किया है.

राज्यमंत्री बलिया में

राज्य मंत्री, संसदीय कार्य/ग्राम विकास विभाग आनन्द स्वरूप शुक्ला का आगमन जनपद में शनिवार को हो चुका है. राज्यमंत्री 06, 07 व 08 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण, बाढ़ राहत सामग्री वितरण का जायजा लेंगे.

किसान प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव में

सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन अर्थात आत्मा योजना अंतर्गत दो दिनी किसान प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव में संपन्न, रबी फसल के लिए गेहूं की प्रजातियां एचडी 2967, 30 86 समय पर बोने पर प्रबंधक वेदप्रकाश का जोर.

जनसेवा केंद्रों से लें पीएम किसान योजना की जानकारी

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने जनसेवा केंद्रों से पीएम किसान योजना सम्बन्धी जानकारी लेने की नसीहत किसानों को दी है.

जलालपुर में स्वास्थ्य जागरूकता कैंप

लायंस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को जलालपुर स्थित विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कैंप लगाया गया. इसमें दो सौ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण डा. आफताब ने किया

नाबालिग संग दुष्कर्म के मामले में हीलाहवाली

मनियर के एक गांव में अनुसूचित जाति की नाबालिग छात्रा के साथ बीते दस सितंबर को दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया. पीड़िता की मां का दावा है कि महीना बीतने को आया, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, उल्टे सादे कागज पर उससे अंगूठा लगवा कर बैरंग लौटाया.

इंजेक्शन न लगाने पर चिकित्सक पर हमला

बिल्थरारोड के सीएचसी सीयर में इंजेक्शन लगाने की बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक चिकित्सक पर हमला बोल दिया. आरोप है कि युवक नशे में धुत था. इसलिए डॉक्टर इंजेक्शन लगाने से मना कर रहे थे. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

थाना हल्दी में समाधान दिवस

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत और एसपी देवेन्द्र नाथ की अध्यक्षता में शनिवार को विकास खण्ड बेलहरी के थाना हल्दी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया.

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लांचिंग 11  को

सीडीओ बद्रीनाथ सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लांचिंग 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यालय से किया जाना सुनिश्चित है. इसमें जनपद स्तर पर कार्यक्रम मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा.

टीबी रोगी खोज अभियान 12 से

जिले में टीबी रोगी खोज (टीबी एक्टिव केस फाईंडिंग) अभियान 12 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलाया जाएगा. इस क्रम में शनिवार को एएनएम ट्रेनिंग सेन्टर में समस्त पुनर्रीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम (आरएनटीसीपी) के स्टाफ की बैठक की गयी.

चंद्रशेखर नगर में विश्व शिक्षक दिवस का आयोजन

चन्द्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल पर शनिवार को विश्व शिक्षक दिवस मनाया गया. प्रबन्धक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया.

कालरात्रि का पूजन-अर्चन विधि-विधान से

जिले भर में शनिवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि का पूजन-अर्चन विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया…. नवरात्र के आठवें दिन शक्ति के आठवें स्वरूप महागौरी का दर्शन-पूजन श्रद्धालु करते हैं…. परम्परा के अनुसार आठवें दिन कुंवारी पूजन किया जाना पुराणों में श्रेयस्कर बताया गया है

नगरा की प्रसिद्ध पुरानी रामलीला

नगरा की प्रसिद्ध पुरानी रामलीला समिति की ओर से प्राचीन दुर्गा मंदिर के परिसर में सुग्रीव द्वारा वानरी सेना को सीता का पता लगाने के लिए भेजना, हनुमान द्वारा समुद्र पार करना, लंकनी वध और लंका दहन की लीला हुई….

छोटी काशी रसड़ा की रामलीला के मेला मैदान में जलभराव

छोटी काशी की नाम से विख्यात रसड़ा की रामलीला में लगने वाले मेले के आधे मेला मैदान पर बारिश के चलते जलभराव हो गया है…. इसके चलते मेले में दुकानों का लगना मुश्किल लग रहा है….

पूजा पंडाल में विधायक का प्रवेश वर्जित

बिल्थरा रोड क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव में दुर्गा पूजन समिति ने पंडाल के बाहर एक तख्ती टांग दी है…. तख्ती पर लिखा है कि बिल्थरारोड विधायक धनंजय कनौजिया का पंडाल में प्रवेश वर्जित है…. इस बाबत पूछे जाने पर पूजा समिति के लोग बताते हैं कि तीन साल पहले दशहरा पर विधायक जी गांव में आए थे…. बिना किसी डिमांड के ही उन्होंने दुर्गा पंडाल के पास इंटरलाकिंग करवाने का वादा किया था…. लेकिन उसे पूरा नहीं किया….

कटान और बाढ़ पीड़ितों के लिए दो जून रोटी के लाले

दुबेछपरा रिंग बंधे पर शरण लिए लगभग दो हजार कटान और बाढ़ पीड़ितों के सामने अब दो जून रोटी का संकट गहरा गया है…. मालूम हो कि पीड़ित अपने पूरे परिवार, गृहस्थी और मवेशी समेत हाई वे पर रात गुजार रहे हैं…. अनशन और आंदोलन के बाद जिला प्रसासन सिर्फ दो वक्त 450 पैकेट वितरण शुरू किया… शनिवार को तो सिर्फ 400 पैकेट ही बंटे…

नए रेल ट्रैक से ट्रायल के तौर पर गुजारी गई मालगाड़ी

शनिवार की शाम करीब चार बजे बलिया और बांसडीह स्टेशन के बीच ट्रेन का परिचालन बहाल हुआ…. फिलहाल दोहरीकरण के लिए बिछाए गए नए ट्रैक से ट्रायल के तौर पर मालगाड़ी ही गुजारी गई है… मालूम हो कि रेलवे ट्रैक धंसने के चलते इस रूट पर शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई थी…

टेंपो की चपेट में आया होमगार्ड गंभीर रूप से जख्मी

शुक्रवार की शाम रानीगंज से बैंक ड्यूटी कर बैरिया थाना वापस लौट रहा होमगार्ड 50 वर्षीय रमाशंकर सिंह निवासी श्रीनगर इंटर कॉलेज के सामने टेंपो के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया…. 100 नंबर पुलिस ने रमाशंकर को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया….
सहतवार थाना क्षेत्र के धीरा छपरा निवासी 38 वर्षीय रमेश सिंह पुत्र स्व. देवा सिंह ने अपने घर में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली…

विषैले जंतु ने ली युवक की जान

हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार निवासी 35 वर्षीय भोला यादव पुत्र मदन यादव की किसी विषैले जंतु ने जान ले ली…

प्रधानाध्यिपका का निधन

प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली नं – 2 की प्रधानाध्यापिका 48 वर्षीय सदफ कौसर के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है….

चोरी की बाइक पर घूम रहे फर्जी सिपाही को दबोचा

चोरी की बाइक पर घूम रहे फर्जी सिपाही को रसड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान धर दबोचा…. रोके जाने पर फर्जी सिपाही ने अपनी धौंस जमानी शुरू कर दी…. हालांकि सख्ती बरते जाने पर उसने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी…. पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है… आरोपी ने अपना नाम रमित पाल सिंह बताया है…

Tags: बाढ़ पीड़ित बिल्थरा रोड बैरिया भुवाल छपरा महासप्तमी लायंस क्लब संक्रमण हमला

Post navigation

Previous: कौन कौन ट्रेन चलायी गयीं और कौन रही निरस्त
Next: शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.