Skip to content
6 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 5 January, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया : पुलिस ने रविवार को कोटवां गांव में छापा मारकर अपमिश्रित कच्ची देशी शराब बेच रही एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनसे 25 लीटर शराब बरामद हुई. तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया.

बैरिया: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने नगर पंचायत की भूमि को घेरने के लिए बनायी जा रही चहारदीवारी को नायब तहसीलदार और चौकी इंचार्ज बैरिया द्वारा गिरवा देने का आरोप लगाया है.

खेजुरी : खेजुरी थाने की पुलिस ने कल्याण डेहरा ईंट भट्टे के पास अवैध अंग्रेजी शराब की 80 पेटियों सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

सिकन्दरपुर: सड़क हादसे में घायल एक सिपाही की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गयी, जबकि दूसरे का इलाज अभी भी गंभीर अवस्था में चल रहा है. घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है.

बलिया :जनपद के युवा चित्रकार मोहम्मद नुरुल हक ने कला के क्षेत्र में अपने फन का परचम लहराया है. चित्रकला में योगदान के लिए उत्तर प्रदेश वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक की ओर से अंतर्राष्ट्रीय आईकॉन अवॉर्ड 2020 से नवाजा गया.

सिकन्दरपुर : मनियर मार्ग पर गश्त के दौरान बाइक के गड्ढे में गिर जाने से उसपर सवार हलके के दो कांस्टेबल गम्भीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

• फरसाटार के विवादित स्थल को आखिरकार कब्रिस्तान करार दिया गया. साथ ही बेदखल की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश तहसीलदार को दिया गया है. शुक्रवार को एसडीएम राजेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों से बातचीत किेए. साथ ही भूअभिलेखों की भी पड़ताल के बाद यह निर्देश जारी किया. आपको बता दें कि फरसाटार के ही अहमद हसन ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव (गृह), केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री समेत आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पत्र भेज कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया था.

• बैरिया के गोपालपुर गांव की दलित बस्ती की झोपड़ियों शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात आग लग गई. इस हादसे में एक गाय की झुलसकर मौत हो गई, जबकि भैंस की हालत गंभीर है. बताया जाता है कि हादसे के वक्त घर के दशरथ राम एनएच पर अपनी दुकान में सोए थे. जबकि भिखारी राम कहीं बाहर गए थे. उस वक्त घऱ में महिलाएं और बच्चे ही थे. फिर भी पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका.

• नगरा थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर कुल सात मामले आए. इनमें ज्यादातर जमीन विवाद से संबंधित थे. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पुलिस और राजस्व विभाग की चार टीमों को ताड़ीबड़ागांव, परशुरामपुर, सरया बगडौरा गांव में भेजकर तत्काल समस्याएं दूर कराने का निर्देश दिया. वहीं एसडीएम विपिन जैन खुद निस्तारण के लिए नरही गांव में गए. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ भी फरियादियों की सुने.

• आम लोगों के नेता थे कल्पनाथ राय. उनका पूरा जीवन अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संघर्ष में गुजरा. ऐसा कहना है युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह का. मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना की ओर से आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की जयंती समारोह को रोहित सिंह संबोधित कर रहे थे.

• शनिवार को अय़ोध्या, आगरा, प्रयागराज और गोरखपुर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं. अब प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और अयोध्या मंडल के बीच होगा. जबकि दूसरे सेमीफाइनल आगरा और स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज के मध्य मुकाबला होगा. सोहाव में हो रहा है प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता. इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद् बलिया के अध्यक्ष अजय कुमार और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा रहे.

• अब एनीमिया मुक्त बलिया बनाएंगे धर्मगुरु. सीएमओ कैम्प कार्यालय पर एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत धर्मगुरु सम्मेलन आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रीतम कुमार मिश्र ने कहा कि स्वास्थ्य के राष्ट्रीय कार्यक्रमों औऱ योजनाओं को सफल बनाने में धर्मगुरु और मीडिया का बहुत बड़ा योगदान है. इस मौके पर धर्मगुरुओ से अपील की गई कि वे अपनी प्रार्थना, प्रवचन, नमाज, तकरीर में लोगों को एनीमिया के कारण और उससे होने वाले नुकसान से आगाह करे और बचाव के लिए प्रेरित करें. साथ ही गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करें.

• रसड़ा में बड़ी शिद्दत से याद की गईं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका औऱ कवयित्री सावित्री बाई फुले. इस मौके पर अखिलेश कुमार सैनी ने कहा कि आज आधुनिक युग में शिक्षा से वंचित लोगों और विशेष तौर पर सैनी समाज के लोगों को शिक्षित बनाकर ही हम उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं.

• खरीद दरौली घाट से गश्त से लौट रहे सिपाहियों की बाइक पलट गई. इस हादसे में 34 वर्षीय प्रभाकर यादव और 35 वर्षीय सुशील यादव घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी सिकंदरपुर थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र को दी. साथ ही घायल सिपाहियों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया. वहां से उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

• शनिवार को सरायलखंसी पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से युवती भगाने के आरोपी रमन पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया. रमन लखनऊ के मानसपुर कृष्णानगर का निवासी बताया जा रहा है. इसी क्रम में धर्मागतपुर के पास रेल पटरी काटने के आरोपी सिरफिरे प्रेमी चंदन कुमार के एक अन्य सहयोगी उपेन्द्र सिंह पुत्र श्यामदेव को पुलिस ने शनिवार को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया. उपेंद्र रसड़ा कोतवाली के छितैनी गांव का निवासी है. इन दोनों को पुलिस ने रेलवे अधिनियम सहित कई अन्य धाराओ में चालान कर दिया.

• जयप्रभा सेतु के बाद बलिया देवरिया को जोड़ने वाले देवरहा बाबा सेतु अर्थात भागलपुर पुल में भी दरार की सूचना है. इससे हादसे की आशंका बढ़ गई है. चार महीने पहले ही 35 लाख खर्च कर इस पुल की मरम्मत की गई थी. सरयू नदी पर लगभग दो दशक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने इस पुल का लोकार्पण किया था.

• एनएच 31 पर गड्ढे में बाइक पलटने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया. टेंगरही-पांडेयपुर के बीच शुक्रवार की देर शाम यह हादसा हुआ. इस हादसे में घायल चांददियर निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार और 25 वर्षीय उनकी पत्नी रिंकी देवी बाइक से बलिया से अपने गांव लौट रही थी.

• सोमवार से पूरे जिले में अधिवक्ता अब चक्काजाम करेंगे. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि बैरिया में अधिवक्ताओं के आंदोलन की आग अब पूरे जिले में फैल चुकी है. धरना पर बैरिया तहसील बार के पूर्व मंत्री ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकरण में कल बलिया में हमारे संयुक्त बार की बैठक में तय हुआ है कि पूरे जिले में काम बंद कर देंगे.

• रेवती थाना क्षेत्र में मिले शव की शिनाख्त शनिवार को दूसरे दिन भी नहीं हो सका. रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट-बेलहरी संपर्क मार्ग पर रमौली मौजा में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था. जिसकी गुत्थी उलझती ही जा रही है.

• रानीगंज बाजार में अब जाम रोकने के लिए प्रशासन कमर कस चुका है. शनिवार को दर्जन भर वाहन का चालान किया गया. एसडीएम बैरिया अशोक चौधरी के नेतृत्व में टीम ने पटरी पर दुकान लगाने वालों को हटवाया. और दो टूक कहा कि सड़क की पटरी पर दुकानें नहीं लगेंगी
.

• दस दिनी एनसीसी प्रशिक्षण का शुभारम्भ शनिवार को सुबह दस बजे हुआ. महात्मा गांधी इंटर कालेज दलनछपरा परिसर में यह प्रशिक्षण शिविर लगा है. जिसमें बलिया और गाजीपुर के तीन सौ कैडेटों ने प्रतिभाग किया.

• 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान सैकड़ों लोग पं. श्रीराम शर्मा के शिष्य बने. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि गुरुदेव पं.श्रीराम शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में हरिद्वार से आए आचार्य शशिकांत सिंह ने सभी को गायत्री मंत्र का दिक्षा दिलाया. इस मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही ने गौरक्षा और गंगा स्वच्छता के लिए गायत्री परिवार से सहयोग मांगा. जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंश की रक्षा के लिए जिले में एक मुहिम चलाई जाएगी. साथ ही नगर किनारे बसे 41 ग्राम पंचायतों में कमेटी के माध्यम से घाट, तालाब और हरियाली की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगी
.

• एसडीएम राजेश कुमार यादव और उभावं थाने के निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को बिल्थरारोड नगर के कौशल विकास केंद्र पर छापे मारे गए. मौके पर मिली उपस्थिति पंजिका को टीम ने कब्जे में ले लिया. इस मौके पर पीड़िता भी मौजूद थी. जिसने एसडीएम से लिखित शिकायत की है. पीड़िता ने कौशल विकास केंद्र के संचालक और सीयर के प्राइमरी स्कूिल में तैनात प्रधानाध्यापक पर गंभीर अश्लील हरकतों का आरोप लगाया है. खुद को कौशल विकास केंद्र का कर्मचारी बताने वाली पीड़िता ने लिखा है कि उसके बकाये पैसे भी नहीं दिए गए और जबरन बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

• हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि बांसडीह कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त सरल बिंद पुत्र शिवमुनि बिंद निवासी सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया. इसी के साथ प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राजपुर में छापेमारी कर रघुबर पुत्र कपिलदेव को पंद्रह लीटर कच्ची अपमिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

• प्रदेश के मंत्री और क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र तिवारी ने गड़वार ब्लाक के आधा दर्जन गांवों मे भ्रमण कर लोगो की समस्याएं सुनी. हमारे संवाददाता पंकज कुमार सिंह जुगनू ने बताया कि इस दौरान सम्बंधित अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिया. कुर्थीया, सेरवा के सफाई कर्मी को निलंबित करने का निर्देश भी खण्ड विकास अधिकारी को दिया. उधर बलिया शहर के एक होटल में मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री उपेंद्र तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी से पूछा कि सीएए से कौन सा संविधान खतरे में है? मंत्री ने आरोप लगाया कि आतंकियों से सपा का पुराना नाता है. कचहरी सीरियल बम विस्फोट के आरोपियों को बचाने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया था. इसलिए ये लोग भाजपा पर संविधान तोड़ने का आरोप नहीं लगा सकते.

• सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में शनिवार को जन संवाद कार्यक्रम हुआ. इस मौके पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर दुबहड़ मंडल अध्यक्ष अमित दुबे की अध्यक्षता में सीएए 2019 पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. नागरिकता अधिनियम के उद्देश्यों और कारणों के महत्वों पर इस मौके पर प्रकाश डाला गया. साथ ही विपक्षी पार्टियों पर समाज में भ्रम, अफवाह और झूठ फैलाने का आरोप लगाया गया. विरोधियों पर क्षुद्र राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उनकी कड़ी निन्दा की गयी.

Tags: बाइक बालक वालीबाल बेल्थरारोड बैरिया मंत्री मालदेपुर रसड़ा रानीगंज बाजार रेवती सावित्री बाई फूले

Post navigation

Previous: जाम पर रोक के लिए एक दर्जन वाहनों का चालान किया SDM ने
Next: सिकंदरपुर थाने के दो कांस्टेबल गश्त के दौरान बाइक दुर्घटना में घायल

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

You may have missed

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.