Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 4 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया : नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर भोजापुर में बुधवार को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया. विद्यालय प्रबन्धन ने अभिभावकों से सुझाव मांगा और अभिभावको ने अपने सुझाव भी रखे. कार्यक्रम दीप प्रज्वल्लन और सरस्वती वन्दना से शुरू हुआ.अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्रम् भी दिये गये.

मनियर : मनियर थाने के एक गांव में पति-पत्नी का संबंध थाने पर दो दिनों तक चली पंचायत के बाद टूट गया. मनियर थाने के एक गांव के युवक की शादी इसी वर्ष बांसडीह कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से शान से हुई. कुछ बातों पर दंपत्ति के बीच अनबन होने लगा. दोनों का एक-दूसरे पर आरोप का सिलिसला शुरू हो गया. युवती ने जहां पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाया वहीं उसके पति ने युवती पर गुल़ का सेवन करने का आरोप लगाया. बात पुलिस तक पहुंच गयी. मनियर थाने पर दो दिनों तक पंचायत चली. आखिरकार पंचायत ने यही निष्कर्ष निकाला कि दोनों अब अलग-अलग रहेंगे.

बांसडीह : भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के प्रथम आगमन पर बांसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया. उन्हें अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया.

बैरिया : रानीगंज बाजार मे मंगलवार की रात यश ज्वेलर्स की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेबरात चुरा ले गए. दुकान का कारीगर जब बुधवार सुबह दुकान की सफाई करने पहुंचा तो देखकर हैरान हो गया. दुकान मालिक कोटवां निवासी शंकरजी सर्राफ को इसकी खबर दी.

बांसडीह : कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुरा गांव में घरेलु विवाद को लेकर मंगलवार की देर रात एक युवक ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर फंदे में लटकते युवक को उतरवाया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.खबर है कि विक्की सिंह (18) दो भाई और उनकी एक बहन है. तीनों अभी तक अविवाहित है.

बैरिया : अपने ननिहाल रेवती थाने के दुर्जनपुर गांव आए एक 14 वर्षीय किशोर और 10 वर्षीय बालक मंगलवार को दुर्जनपुर चट्टी से संदिग्ध रूप से गायब हो गए. परिवार वाले दिन-रात बच्चों को ढूंढते रहे. सुराग नहीं मिलने पर रेवती थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.बताते हैं कि बांसडीह कोतवाली के तहत दरांव गांव निवासी राजेश सिंह के दो पुत्र प्रियांशु (14) और राज (10) चार दिन पहले नाना श्याम सुंदर सिंह के घर दुर्जनपुर आए थे.

सिकंदरपुर : सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात खरीद-दरौली पीपा पुल के पास चोरी की 8 मोटरसाइकिलों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अपने हमराहियों सहित गश्त पर थे. इस दौरान सूचना मिली कि खरीद-दरौली पीपा पुल के पास कुछ मोटरसाकिलों के साथ तीन लोग मौजूद हैं.

बेल्थरा रोड : जमुआंव के शिव मंदिर प्रांगण में 11 दिसंबर को होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले विवाह कार्यक्रम में सैकड़ों जोड़े एक दूजे संग फेरे लेंगे. इसके लिए जिले के सभी 17 ब्लाकों में रजिस्ट्रेशन हो रही है. इन तैयारियों का विधायक धनंजय कन्नौजिया, एसडीएम राजेश कुमार यादव, उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने लिया. विधायक के मुताबिक विवाह के लिए दो सौ से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है.

बलिया: बिल्डिंग और खेल मैदान के बिना चल रहे ओम इंटर कॉलेज डिहवा की मान्यता खत्म कर दी गयी है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने डीएम को पत्र भेजकर इस कार्रवाई की सूचना दी. डीएम के निर्देश पर डीआईओएस कार्यालय ने विद्यालय की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू की है. कक्षा 9 से 12वीं तक रजिस्टर्ड 450 विद्यार्थियों को नजदीकी विद्यालय में समायोजित करने की तैयारी हो रही है.

बलिया: सामूहिक विवाह के लिए चर्चित ‘गड़हा महोत्सव’ के लिए भूमि पूजन के साथ मंडप निर्माण का कार्य शुरू हो गया. पंडित विश्वम्भर दूबे ने पूजा कराई.आगामी 7 दिसंबर को महोत्सव के दिन दर्जनों गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह होता है. साथ ही उस दिन भोजपुरी सितारे भी जुटेंगे.

• टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही को प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक सौंपा. मौका था मॉडल तहसील सभागार बलिया में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का. पत्रक में जीएसटी ट्रिब्यूनल का गठन कर अधिवक्ता की नियुक्ति को अनिवार्य करने की मांग की गई.

• रसड़ा तहसील प्रांगण में एसडीएम औऱ तहसीलदार के व्यवहार से क्षुब्ध होकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुतला फूंका. जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र राम के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर एसडीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी भी की.

• घोसी सांसद अतुल राय पर मंगलवार को आरोप तय होने थे. लेकिन अतुल राय की तरफ से कहा गया कि वे निर्दोष हैं.. इसलिए उनकी अपील पर भी सुनवाई कर ली जाए. बलिया की एक युवती ने वाराणसी के लंका थाने में दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत कई धाराओं में अतुल राय पर मामला दर्ज कराया है. इलाहाबाद की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अपील पर सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख तय की है. अतुल राय फिलहाल इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल में बंद है.

• 18 दिसंबर में बलिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया अन्य राज्यों के प्रवास पर चले जाएंगे. इस दौरे में उनके ‘हिंदू रक्षा निधि’ और ‘हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन’ नाम से कार्यक्रम आयोजित होंगे. विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद डॉ. तोगड़िया ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बनाई है. इस दौरे का उद्देश्य संगठन को विस्तार देना है.

• छात्र नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को टीडी कालेज के प्राचार्य से मिला. छात्रों ने ज्ञापन सौंप कर मांग की कि जिस छात्रा संग छेड़खानी हुई उसका एफआईआर आज तक दर्ज नहीं किया गया. आपराधिक तत्वों की गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई. उल्टे कालेज के छात्र नहीं हैं उन्हें ही जिला प्रशासन उन्हीं छात्रों को छात्र नेता मान रहा है. ऐसी परिस्थिति में उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाए. ताकि शिक्षण कार्य किसी हाल में बाधित न हो. निर्वाध रूप से शिक्षण कार्य चलता रहे. इस मामले में टीडी कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने एसपी को भी एक ज्ञापन सौंपा.

• सोहांव शिक्षा क्षेत्र को मिला सर्वविजेता का खिताब. मंगलवार को वीर लोरिक स्टेडियम में जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ. सोहांव 72 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा. जबकि 46 अंक से गड़वार को दूसरा औऱ 42 अंक पाकर संयुक्त रूप से नवानगर और रेवती की टीम तीसरे स्थान पर रही.

• 12305 कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस सोमवार सुबह कानपुर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई. इसी दौरान ट्रेन में यात्रा कर रही लाली निवासी बलिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई.साथ सफर कर रही लाली की मां सरोज देवी ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी. टूंडला मुख्य नियंत्रण कक्ष ने सुबह आठ बजे के करीब नॉनस्टॉप राजधानी एक्सप्रेस को टूंडला स्टेशन पर रोका. जहां चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी.

• अखिल भारतीय अंतरविद्यालयीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में हिंडालको ने आजमगढ़ को एक गोल से पराजित कर दिया. वहीं टाटानगर ने भोपाल को दो गोल से हरा दिया. अन्य मैच में देवरिया ने वाराणसी को तीन गोल से शिकस्त दे अगले चक्र में प्रवेश किया. बेल्थरारोड के सोनाडीह स्थित भागेश्वरी- परमेश्वरी मंदिर परिसर में चल रहा है अखिल भारतीय अंतरविद्यालयीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप.

• मंगलवार को ऐतिहासिक ददरी मेले के इस वर्ष की पारी औपचारिक रूप से समापन हो गया. चलते चलाते मंगलवार को भी मेला में पूरे दिन चहल-पहल रही. लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. जाते-जाते भी दुकानदारों की आमदनी में और इजाफा कर गया मेला.

• सनबीम स्कूल अगरसंडा में आयोजित हुए कार्यक्रम में चयनित किए गए छह बाल वैज्ञनिक. ये बाल वैज्ञनिक गोरखपुर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की ओर से यह आयोजन किया गया.

• सोनू का बीते 15 सितंबर की सुबह सैदपुर स्टेशन के पास शव मिला था. सोनू गाजीपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी था. 14 सितंबर की रात वह बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के रेवती गांव स्थित अपनी मौसी के घर से निकला था. उसकी मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए जीआरपी जांच में जुट गई है. इस मामले में उसकी प्रेमिका समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है.

• शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा के पूर्व प्रधान नागेंद्र कुमार पाठक की 16वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. समाजसेवी डॉ बृकेश कुमार पाठक समेत गांव और जिला जवार के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया.

• देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती औऱ विकलांगता दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को बांसडीह में मनाया गया. इस अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ. प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने उनके जीवनी और देश के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से चर्चा की.

• शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ ससुराल वालों ने विदा कर दिया. गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के नोनरा गांव की यह घटना है. मामला मंगलवार को प्रकाश में आया. बताया जाता है कि नोनरा के एक युवक की शादी बलिया जिले की एक लड़की से बीते 28 नवंबर को हुई थी. बीते रविवार को उसकी पत्नी ने बलिया निवासी अपने प्रेमी प्रशांत को फोन करके ससुराल बुला लिया. न मानने पर जहर खाकर जान देने की भी धमकी देने लगा. घंटों पंचायत के बाद थक हार कर ससुरालियों और मायके वालों की रजामंदी से उसे वहीं से उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया.

• पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चिलकहर औऱ जिला पंचायत सदस्य सपा नेता संजय यादव की माता दुखनी देवी ने अपने पैतृक आवास अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि दुखनी देवी की तबियत कुछ दिन से खराब चल रही थी. इस सूचना से इलाकाई दिग्गजों और आमलोगों की भीड़ संजय यादव के घर उमड़ पड़ी.

• यूपी के शासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में टीचर की नौकरी पाने के लिए ग्रेजुएशन में लाने होंगे 50% नंबर. लखनऊ के लोकभवन में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया. अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की. इस कैबिनेट बैठक में 34 फैसलों पर मुहर लगी.

•’गड़हा महोत्सव’ सात दिसम्बर को होगा. महोत्सव इस बार दिन में ही होगा. सुबह नौ बजे शुरू होने वाले इस महोत्सव में इस बार गड़हांचल की 21 बेटियों के हाथ पीले होंगे. भरौली गोलम्बर के विशाल मैदान में होने वाले आयोजन की तैयारी तेजी से चल रही है. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तो होगा ही. ख्याति के अनुरूप इस बार भी कलाकारों का जमघट होगा. महोत्सव में मुख्य आकर्षण होंगे भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा व्यास, लोकप्रिय अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह. ख्यातिलब्ध गायक अभिनेता गोपाल राय की माने तो इस मौके पर यूपी बिहार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी पहुंच रहे हैं.

• सोमवार की रात सहतवार थाने से महज मीटर 100 पूरब दिशा में पुलिया के पास शराब से भरी पिकअप पलट गई. इसके बाद लोगों ने शराब की बोतलों की लूट मचा दी. रात में ही आसपास के लोग जुटे और जिसे जितनी शराब मिली, लेकर फरार हो गए. पुलिस को सुबह जानकारी हुई तो पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई. गाड़ी के ड्राइवर और खलासी फरार हैं. वाहन का नंबर बिहार का है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शराब को तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था.

• बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने रेवती, भाखर और उसके आसपास बनने वाले अवैध शराब की शिकायत सोमवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर की. मुख्यमंत्री ने विधायक के सामने ही बलिया के पुलिस कप्तान देवेंद्र नाथ को फोन कर इस संदर्भ में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

• ददरी मेले में स्टेज पर कत्थक कर रही कलाकार संग छेड़खानी. एक महिला सभासद के पति ने मंच पर चढ़कर यह हरकत की. ऐतिहासिक ददरी मेले में भारतेंदु मंच की मर्यादा इस हरकत के चलते तार तार हो गई. सभासद के पति की इस हरकत के बाद कलाकार नाराज हो कर प्रोग्राम रोक दिए. कलाकारों के पक्ष में दर्शकों ने भी आरोपी का विरोध किया. बताया जा रहा है कि इस दौरान सभासद के पति की पिटाई भी हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारियों ने कलाकारों को समझाकर आधे घंटे बाद कार्यक्रम दोबारा शुरू करवाया.

• चंडीगढ़ के सेक्टर-39 थाना एरिया में बलिया निवासी नाबालिग संग दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है. पहले दुष्कर्म की शिकायत मिलने के बाद यूटी चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्रवाई की. जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला यूपी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया. हालांकि बलिया पुलिस की जांच और काउंसलिंग में खुलासा हुआ कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म चंडीगढ़ में ही हुआ था. अब चंडीगढ़ पुलिस दोनों आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है.

• संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर लगा धनुष यज्ञ मेला तीसरे दिन अर्थात मंगलवार को कुछ फीका फीका लगा. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि बाबा की समाधि पर मत्था टेकने औऱ भाजपा के राजनीतिक मंच पर भागीदारी के बाद से मेला परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है. आज एक-दो मिठाई दुकानों पर ही कुछ लोग बैठे और मिठाई खाते देखे गए. ले देकर मंगलवार को ददरी मेले के समापन के बाद ही यहां रौनक लौटने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि किराया बढने की वजह से बक्सा, मिठाई औऱ लकड़ी के कई परंपरागत व्यापारी इस साल मेले में नहीं आ रहे हैं. वह ददरी मेले से ही वापस लौट जाएंगे.

• गो आश्रय केंद्र हड़सर में पशुओं की मौत के बाद जिला प्रशासन की नींद तो खुली. लेकिन कागजी कोरम पूरा कर जिम्मेदार पल्ला झाड़ लिए. सिकंदरपुर से हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि चार बछड़ों की मौत की खबर के बाद एक्शन में आई एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग औऱ सीवीओ अशोक मिश्र ने मौके का निरीक्षण किया.

• उधर, दुबहड़ के कछुआ बसरिकापुर गांव में केंद्र सरकार औऱ प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर/ मेला का आयोजन पशुपालन विभाग के सौजन्य से मंगलवार को किया गया.

• राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज दुबहड़ में मंगलवार को एनसीसी के 93 बटालियन के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया.

Tags: भरौली गोलंबर यूपी शराब सहतवार स्वच्छता रैली

Post navigation

Previous: एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने पुतला जलाया
Next: पशु आश्रय स्थल पर चारा नहीं मिला तो जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.