Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • पशु आश्रय स्थल पर चारा नहीं मिला तो जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई
  • Featured Story
  • जिला जवार

पशु आश्रय स्थल पर चारा नहीं मिला तो जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई

डीएम ने जिले के पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था के लिए संबंथित अथिकारियों को निर्देश दिये. गांवों में सार्वजनिक जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्देश दिये.
Central Desk 4 December, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DMMeeting_Ballia
  • आश्रय स्थलों की व्यवस्था और निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा में डीएम ने दिए निर्देश
  • ठंड से बचाव के कर लें जरूरी इंतजाम, बीमारी से मरने पर डॉक्टर जवाबदेह

बलिया: पशु आश्रय स्थल की व्यवस्था बेहतर बनाने और निर्माण की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी आश्रय स्थलों से जुड़ी जानकारी सीवीओ, ईओ और बीडीओ से ली.

उन्होंने पशुओं को ठंड से बचाव के जरूरी इंतजाम करने के लिए कहा. बैठक में बैरिया, सहतवार और मनियर नपं के ईओ के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा.

डीएम ने सभी बीडीओ, ईओ और सम्बंधित पशु डॉक्टर समेत विकास खण्ड नगरा और नवानगर के बीडीओ को विशेष रूप से चेताया. उन्होंने कहा कि हर आश्रय स्थल पर पर्याप्त चारा उपलब्ध होना चाहिए. बीमारी से जानवर मरेंगे तो डॉक्टर की जवाबदेही होगी.

उन्होंन स्पष्ट साफ किया कि फिर ऐसी घटना हुई तो कार्रवाई तय है. सभी बीडीओ को चेताया कि पंचायत सचिवों के भरोसे पशु आश्रय स्थल की व्यवस्था छोड़ दी है तो अब सम्भल जाएं. चरने के लिए बाहर निकल जाने की बात संज्ञान में आने पर कहा कि अस्थाई पशु आश्रय स्थल पर गेट की व्यवस्था क्षेत्र पंचायत से सुनिश्चित कर लें.

साथ ही, सभी एसडीएम और बीडीओ को समय-समय पर आश्रय स्थलों का दौरा करने के लिए कहा. उस दौरान चारा नहीं होने पर रिपोर्ट करने के लिए कहा ताकि जिम्मेदार पर कार्रवाई की जा सके. निरीक्षण के बाद हर आश्रय स्थल की रिपोर्ट हर 15 दिन पर देते रहें. डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि अभी हर आश्रय स्थल पर ही कहीं एक जगह पुवाल इकट्ठा करने के लिए कहा.

गुणवत्ता को लेकर निर्माण एजेंसियों को चेताया

जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसियों से कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए. मनियर में निर्माणाधीन आश्रय स्थल की बॉउंड्री वाल की गुणवत्ता पर सवाल करते हुए कहा कि अगर निर्माण खराब हुआ है तो उसे ठीक कर लें. दूसरी जगहों पर बन रहे आश्रय स्थलों का भी सम्बंधित एसडीएम निरक्षण करते रहें. कहीं कार्य खराब हो रहा है तो इसकी सूचना दें.

बैठक में एसपी देवेन्द्रनाथ, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एसडीएम (सिकंदरपुर) अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम (रसड़ा) विपिन जैन, एसडीएम (सदर) अश्विनी श्रीवास्तव, एसडीएम (बेल्थरा) राजेश यादव, कृषि अधिकारी विकेश कुमार, ईओ व बीडीओ मौजूद थे.

गांवों को चुनकर हटवाएं सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण: डीएम

सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम श्रीहरि प्रताप शाही और एसपी देवेंद्र नाथ में जनता की समस्याएं सुनीं. इस दौरान कुल 180 समस्याएं आई जिनमें 25 का मौके पर निस्तारण कराया गया.

जिलाधिकारी ने शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को इस हिदायत के साथ सौंपा कि निस्तारण समयांतर्गत और पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए.

डीएम ने तहसील के अधिकारियों को हर ब्लाक में पहले किसी एक गांव को चुनने के लिए कहा. उस गांव में चकरोड और अन्य सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण को हटवाया जाए. अवैध कब्जे, अतिक्रमण या भूमि विवाद संबंधी मामलों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम बनाने के लिए कहा.

उन्होंने कहा कि अधिकांश समस्याएं थाना समाधान दिवस पर भी निपटाने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि अधीनस्थ कर्मचारी कोई भी रिपोर्ट मौका-मुआयना करने के बाद ही लगाएं. अधिकारियों से कहा कि अगर पहले की कोई शिकायत लंबित है तो उसे गंभीरता से देख लें.

इस मौके पर एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, तहसीलदार शिवसागर दुबे, नायब तहसीलदार जया सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

Related

Tags: अतिक्रमण एसपी कान्हापशु आश्रयस्थल गांव डीएम बलिया समाधान दिवस

Post navigation

Previous: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
Next: टीडी कालेज के छात्रों ने प्राचार्य से मिलकर सौंपा ज्ञापन

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.