

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
लालगंज,बलिया. रेवती थाना क्षेत्र के चौबेछपरा ग्रामसभा के नौवावारा मौजा के समीप रेवती–बैरिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें 53 वर्षीय बाइक सवार राजेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी निवासी राजेश शर्मा पुत्र दमोदर शर्मा रेवती स्थित आरा मशीन से लकड़ी का पटरा जुगाड़ गाड़ी पर लोड कराकर अपनी मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। कोलनाला रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 1 किलोमीटर दक्षिण उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। तेज टक्कर से उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी रेवती पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रेवती पुलिस मौके पर पहुँची। मृतक के पैकेट में मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। दो दिन पूर्व ही राजेश शर्मा की पत्नी सुनीता देवी अपने छोटे पुत्र गजानन्द के साथ अपनी विवाहित पुत्री रूपा के यहाँ इलाज कराने दिल्ली गई थीं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

