Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. सुखपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना बैसहां चट्टी स्थित विद्युत सब स्टेशन के पास एक मकान में हुई।
मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ मंटू (46) पुत्र कृष्ण मोहन सिंह, निवासी देवड़ीह गांव, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र सिंह बुधवार शाम अपने मित्र डॉ. दयाल के बुलावे पर सुखपुरा आए थे। बताया जा रहा है कि वे यहां किराए का मकान तलाश रहे थे और इसी सिलसिले में अपने मित्र के पास आए थे।
डॉ. दयाल ने उन्हें कृष्ण कुमार गुप्ता के मकान में ठहराया था। शुक्रवार सुबह जब डॉ. दयाल उनके कमरे में पहुंचे, तो भूपेंद्र सिंह मृत अवस्था में पड़े मिले। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में उन्होंने मृतक की पत्नी माया सिंह को सूचना दी, जो उस समय अपने मायके में थीं।
पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


