
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रेवती,बलिया. रेवती-सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बीच दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा कुआंपीपर रेलवे क्रासिंग से 50 मीटर पूरब हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार की रात 8 बजे डाउन सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से यह हादसा हुआ।
मृतक की पहचान छेड़ी गांव निवासी 52 वर्षीय ठाकुर गोंड के रूप में हुई. मृतक सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से रेवती से छपरा को इलाज के लिए जा रहा था। कुआंपीपर रेलवे क्रासिंग के समीप अचानक डाऊन सारनाथ ट्रेन से गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा के साथ शव को मोर्चरी हाऊस बलिया में रखवा दिया। मृतक के पुत्र महेश गोंड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता इलाज के लिए छपरा जा रहे थे। ट्रेन से गिरने से चोट लग गई, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।
मृतक हैंडपंप बोरिंग (मिस्त्री) का कार्य करता था। उनके दो लड़के व चार लड़कियां, कुल छ बच्चें है। घटना की जानकारी होते स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मीरा देवी व बच्चों का रोते रोते बुरा हाल है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

