Ballia-सरकारी प्राथमिक विद्यालय परिसर में बिना अनुमति शादी समारोह! दर्ज हुआ मुकदमा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. सीयर विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तारनपुर परिसर का बिना अनुमति शादी समारोह के आयोजन के लिए उपयोग किए जाने और इस दौरान अश्लील डांस का मामला सामने आया है। सरकारी विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हल्दीरामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय तारनपुर परिसर में बने स्टेज पर कुछ डांसरों द्वारा अश्लील डांस का वीडियो सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता , तथा आयोजन के दिनांक समेत किन परिस्थितियों में किनके द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है , यह जांच का विषय है तथा इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में सुरक्षा के लिए मुख्य गेट नहीं होने का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने बिना किसी प्रशासनिक अथवा विभागीय अनुमति के शादी समारोह आयोजित कर लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में टेंट, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं, जिससे सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला सामने आया।

मामले की सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई। खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील कुमार चौबे ने बताया कि विद्यालय परिसर में बिना अनुमति शादी समारोह आयोजित करना नियमों का उल्लंघन है। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है तथा पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय शिक्षा एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए हैं और किसी भी निजी कार्यक्रम के लिए विभागीय अनुमति के बिना उनका उपयोग नहीं किया जा सकता। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी विद्यालय परिसरों की सुरक्षा एवं निगरानी को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.