

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. स्थानीय बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के पास बिना अनुमति जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। शुक्रवार को आरपीएफ मऊ ने सख्त कार्रवाई करते हुए जल निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मौके से एक जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, जल निगम की टीम स्टेशन चौराहे के आसपास पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई कर रही थी, जबकि इस कार्य के लिए रेलवे की अनिवार्य अनुमति नहीं ली गई थी। आरोप है कि बिना अनुमति की गई इस खुदाई के दौरान रेलवे का एक महत्वपूर्ण सिग्नल केबल कट गया, जिससे सिग्नल व कम्युनिकेशन सिस्टम कुछ समय के लिए ठप हो गया और रेल संचालन भी प्रभावित हुआ।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत शुरू कर दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर सी. संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे के लिखित प्रकरण के आधार पर आरपीएफ पोस्ट मऊ में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल निगम की जेसीबी मशीन मौके से जप्त कर ली गई है।
सूत्रों का कहना है कि रेलवे ने इससे पहले भी जल निगम को अनुमति लेने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया था, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि बिना अनुमति और लापरवाही भरी खुदाई से रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। रेलवे इस बार जल निगम को आसानी से बख्शने के मूड में नहीं है और जिम्मेदारों पर आरोप तय कर ठोस कार्रवाई की तैयारी में है।
आरपीएफ एवं रेलवे प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रेलवे की अनुमति के बिना किसी भी तरह की खुदाई, निर्माण कार्य या तकनीकी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जल निगम से बातचीत के बाद शनिवार से निर्धारित मानक और अनुमति प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही पाइपलाइन का कार्य शुरू किए जाने की संभावना है। रेलवे विभाग की यह सख्त कार्रवाई अब अन्य विभागों के लिए भी कड़ा संदेश मानी जा रही है कि रेलवे संपत्ति व सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर सीधी कार्रवाई तय है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

