Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-महायज्ञ में शिव विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा यज्ञ परिसर
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महायज्ञ में शिव विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा यज्ञ परिसर

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंडप पूजन एवं वेदी पूजन संपन्न कराया गया। पूरे दिन यज्ञ परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।
General Desk 10 May, 2026 1 minute read
Bansdih Yagyan

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र में श्रीरामजानकी मठिया कीर्तुपुर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंडप पूजन एवं वेदी पूजन संपन्न कराया गया। पूरे दिन यज्ञ परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।

वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मणों एवं आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया गया। शंखनाद, घंटा-घड़ियाल एवं वैदिक ऋचाओं की गूंज से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

सायंकाल कथा प्रवचन के दौरान कथावाचक साधना शास्त्री जी ने भगवान शिव विवाह का अत्यंत मनोहारी प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का विवाह केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि प्रेम, तपस्या, समर्पण और सनातन संस्कृति का दिव्य संदेश है। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था। उनकी अटूट भक्ति एवं साधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने विवाह स्वीकार किया।

कथा में शिव बारात का वर्णन करते हुए साधना शास्त्री जी ने कहा कि भगवान शिव की बारात संसार की सबसे अनोखी बारात थी, जिसमें देवी-देवताओं के साथ भूत, प्रेत, पिशाच एवं शिवगण भी शामिल थे। भगवान शिव भस्म रमाए, गले में सर्प धारण किए एवं नंदी पर सवार होकर जब बारात लेकर पहुंचे तो माता मैना देवी आश्चर्यचकित हो उठीं। कथा के इस प्रसंग पर श्रद्धालु भक्ति एवं आनंद में झूम उठे।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव बाहरी स्वरूप नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा और प्रेम को स्वीकार करते हैं। शिव विवाह का प्रसंग मानव जीवन को सरलता, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। जहां भक्ति और विश्वास होता है, वहीं भगवान का वास होता है।

कथा के दौरान “हर-हर महादेव”, “बोल बम” एवं “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा यज्ञ परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालु देर रात तक कथा श्रवण में लीन रहे।

महायज्ञ के यज्ञाधीश सियाराम दास कन्हैया दास महाराज के सानिध्य में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में यज्ञाचार्य अमित शास्त्री द्वारा वैदिक अनुष्ठानों का संचालन किया जा रहा है। वहीं वृंदावन से आई रामलीला एवं रासलीला मंडली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

महायज्ञ को सफल बनाने में राघवेंद्र नाथ श्रीवास्तव, कौशल सिंह मास्टर साहब, राजनरायन सिंह, राजाजी, रामकृपाल सिंह, जयप्रकाश यादव, राहुल सिंह, विकास सिंह, शशिकांत सिंह, धर्मराज सिंह, राकेश वर्मा, विश्वकर्मा वर्मा, संजय सिंह उर्फ गांधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: Ballia-गांव में सांड का आतंक, एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल किया, जिम्मेदार टालमटोल में लगे
Next: Ballia-पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अस्पताल पहुंचकर टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति पूछी

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.