
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रविवार को मुरली छपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देव नीति सिंह से मिल कर टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की जानकारी ली।
डॉक्टर देव नीति सिंह ने इस अभियान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी पूर्व सांसद को दिया। इसके बाद सांसद ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की सराहना की। वहीं पूर्व सांसद ने मुरली छपरा में एक्सरे टेक्नीशियन के अभाव में एक्सरे मशीन बंद होने पर नाराजगी जताई। कहा सुदूर इलाके के रोगी उत्तम व आधुनिक चिकित्सा के लिए क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में पहुंचते हैं। यहां जांच व चिकित्सा की व्यवस्था उचित नहीं होना ठीक नहीं है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने मौके से ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया से बात की और एक्सरे टेक्नीशियन जयप्रकाश नगर व मुरली छपरा में तैनात करने को कहा ताकि रोगियों के विशेष कार्य का निशुल्क उनका समुचित इलाज की जा सके। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया की जिन्हें दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही हो या बलगम आ रहा हो बुखार आ रहा हो सीने में दर्द हो वजन घट रहा हो तो यह टीवी के लक्षण हों, तत्काल सरकारी अस्पताल में पहुंचकर जांच कराएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मुरली छपरा के अलावा चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाश नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी आदि चिकित्सा अधिकारियों से आग्रह किया। कहां की कही कोई दिक्कत आ रही हो तो उन्हें बताएं। वह स्वास्थ्य मंत्री से बात करके दिक्कत को दूर करेंगे। उक्त मौके पर क्षय रोग प्रभारी डॉक्टर एसएन पांडेय,सीएचओ मोहित कुमार, अब्दुल कादिर सहित दर्जनों अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

