Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कृषि भारतीय समाज की जीवन धारा है: मस्त
  • ब्रेकिंग न्यूज

कृषि भारतीय समाज की जीवन धारा है: मस्त

किसान आंदोलन कभी भी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश समाज व किसान के हित के लिए होता है
General Desk 13 June, 2018

किसान आंदोलन कभी भी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश समाज व किसान के हित के लिए होता है

बैरिया(बलिया)। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह “मस्त” ने कहा कि किसी भी हालत में भारत का किसान ना तो अपना उत्पाद दूध सड़क पर बहा सकता है, और ना ही फल और सब्जियां सड़क पर वाहनों से रौंदवा सकता है. ऐसा वह देख भी नहीं सकता. वह बर्दाश्त नहीं कर सकता. किसी किसान से पूछ कर तो देखें. यह सब करने वाले कुछ दूसरे ही तरह के लोग हैं. जिन्हें खेती किसानी से कोई लेना देना नहीं है. वह यह नहीं समझते की कृषि भारतीय समाज की जीवन धारा है. सड़क पर दूध बहाने व सब्जियों फलों को रौंदवाने वाले लोगों के पाखंड को भारत के किसान भली भांति समझते हैं.

“मस्त” मंगलवार को देर शाम अपने पैतृक गांव दोकटी में पत्रकारों से वार्ता में उक्त बात कहे. लंबी चर्चा के दौरान “मस्त” ने कहा कि किसान आंदोलन कभी भी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश समाज व किसान के हित के लिए होता है. आंदोलन की आग में हाथ सेंक रहे लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि ग्राम पंचायत सदस्य पद से लेकर सांसद तक हर चुना हुआ जनप्रतिनिधि सत्ता का हिस्सा होता है. उसकी जिम्मेदारी होती है कि सरकार की योजनाओं का लाभ वह जनता तक पहुँचाने में मदद करे. वह यह भी नहीं समझ पा रहे हैं कि

योजनाओं को नहीं जानना और समझना भी काम ना होने, लाभ नहीं मिल पाने की एक सबसे बड़ी वजह होती है.

अब राहुल गांधी और सिंधिया किसान समस्या के बारे में क्या समझेंगे?
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार देश की सरकार ने कृषि बजट में 52 प्रतिशत हिस्सा रखा है. तमाम योजनाएं लागू की गई हैं. उन योजनाओं को जाने, समझे, किसानों को जागरूक करें, उन्हें लाभ दिलवाएं. यह नैतिक जिम्मेदारी सत्ता या विपक्ष का कोई भी चुना हुआ जनप्रतिनिधि, समाज का जागरूक वर्ग व पत्रकारों की भी है. जहां अवरोध मिल रहा है उसे ठीक करने की कोशिश करें.

उदाहरण दिया के सरकार ने मेड़बंदी, मेड पर पेड़ लगाने, बांस की खेती, दुग्ध उत्पादन, जल संरक्षण, गोबर की खाद पर सब्सिडी, गौशाला योजना, ऑर्गेनिक खेती जैसी तमाम योजनाएं चलाई हैं. अगर किसान नहीं समझ पा रहा है तो उसे समझाएं. उसे जागरूक करें. उसे लाभ दिलवाएं. तब वह उत्साहित होकर काम करेगा. श्रम से समृद्ध होने की योजनाओं को नहीं जानना भी पिछड़ने की प्रमुख वजह होती है. जब लागत कम होगी तभी किसानों का लाभ बढ़ेगा. यह बात तो एक किसान ही समझ सकता है. राहुल गांधी व सिंधिया यह कैसे समझ पाएंगे कि किसान कभी किसी भी कीमत पर अपना उत्पाद सड़क पर न तो बहा सकता है, और ना ही रौंदवा सकता है. अरे वह तो इसे बर्दाश्त ही नही कर सकता. चुटकी लेते हुए कहे कि जिस देश का किसान मक्के की एक बाल तोड़ लेने पर 200 मीटर तक दौड़ाता है, और मांगने पर झोला भर के दे देता है. उस देश के किसानों के उत्पाद को सड़क पर बहाने वाले लोग उसके मनोभावना, उसके दु:ख, पीड़ा, परेशानी कभी नहीं समझ पाएंगे. वार्ता के दौरान उनके साथ सुशील पाण्डेय, रामप्रकाश सिंह, आलोक सिंह, कन्हैया सिंह आदि लोग रहे.

Tags: बैरिया भदोही सांसद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मोर्चा

Post navigation

Previous: आजिज आए वकीलों ने किया तहसील गेट पर ताला बन्द
Next: बसुधरपाह के हनुमान मंदिर में संकीर्तन और भंडारे का आयोजन

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.