Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • पुलिया की मरम्मत के बाद रेलवे ने मिट्टी नहीं हटवाई, पुलिया जाम होने से बरसाती पानी गांवों में घुसा
  • VIRAL न्यूज़
  • बेल्थरा रोड

पुलिया की मरम्मत के बाद रेलवे ने मिट्टी नहीं हटवाई, पुलिया जाम होने से बरसाती पानी गांवों में घुसा

Remote Desk 30 August, 2021 1 minute read
Belthraroad Flood1

बेल्थरारोड,बलिया. बलिया-सौनौली राजमार्ग पर उभाव गांव के समीप रेल अंडर पास के किनारे रेलवे पुलिया में मिट्टी भर जाने के कारण पानी का बहाव रुक गया है और क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांव की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि जलमग्न हो गई है.

रेल विभाग द्वारा रेलवे पुलिया को साफ करा दिया जाता तो खेतों का पानी नदी में चला जाता और किसान अपने खेतों में फसल की पैदावार कर सकते.इसको लेकर सलेमपुर लोकसभा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कई बार मौका मुवायना कर रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है.

बलिया-सोनौली राजमार्ग पर उभांव गांव के पास रेलवे द्वारा पुलिया का जीर्णोद्धार कराया गया.रेलवे के किड़ीहरापुर- गोविंदपुर के तरफ से रेलवे लाइन के किनारे से आने वाला बरसाती पानी इसी पुलिया के रास्ते घाघरा नदी में जाकर गिरता है लेकिन पुलिया के मिट्टी से भर जाने से बहाव बंद है।

रेलवे पुलिया के निर्माण के बाद रेल अधिकारियों द्वारा ग्राम वासियों की गुहार के बावजूद इसे नहीं खोला गया. भारी बरसात के चलते किड़ीहरापुर-गोविंदपुर की तरफ से आने वाला बरसाती नाला नदी में न जाकर गांव की तरफ मुड़ गया है, जिससे बांसपार बहोरवा ,तिरनई, बहोरवा खुर्द, नोनिया पूरा ,मुबारकपुर,तीरनई खुर्द आदि गांव की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि पानी में डूबी रहती है.

प्रवीण गुप्ता,दया राजभर,प्रमोद मद्देशिया,साहब अहमद,शादाब,नियाजी,भोला यादव,रब्बानी,महमूद,पप्पू, दिलीप गुप्ता,दिनेश गुप्ता,गुलाब चंद गुप्ता,दीप चंद गुप्ता,शाहिद आदि ने बताया कि रेलवे पुलिया बंद होने के चलते पानी इकट्ठा होकर खेतों में भर जाता है ,जिससे किसान खेतों की बुआई नहीं कर पाते हैं.बीते बरसात के दिनों में जबरदस्त बारिश होने के चलते खेतों में और भी ज्यादा जलजमाव हो गया ,जिसके चलते सभी किसानों के खेतों में पानी भर गया है,जिससे किसान अपनी जीविका चलाने को मजबूर हो जायेगें.

सलेमपुर लोकसभा सांसद रवींद्र कुशवाहा द्वारा नाला खोलने के संबंध में पिछली बार डीआरएम वाराणसी तथा तत्कालीन जिलाधिकारी बलिया को पत्र लिखा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से किसानों में काफी आक्रोश है . इन सभी ग्रामवासी किसानों की तरफ से तिरनई गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामानंद राजभर ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है।

(बेल्थरारोड से उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

Tags: बेल्थरारोड.रेलवे

Post navigation

Previous: पंडाल बनाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, शोक में डूबा गांव
Next: ग्राम प्रधान की दबंगई का वीडियो वायरल, ग्राम प्रधान ने दी यह सफाई

ये भी पढ़ें

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

You may have missed

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026
Koylabir baba Bargad tree
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.