Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • आखिर नकल को क्‍यों मिल रही अभिभावकों की आम सहमति
  • स्पेशल/Exclusive

आखिर नकल को क्‍यों मिल रही अभिभावकों की आम सहमति

यूपी हाईस्‍कूल, इंटर की बोर्ड परीक्षा में आम अभिभावकों की मंशा अब कुछ इसी तरह की हो चली है. परीक्षा केंद्रों की तस्‍वीरें बताती हैं कि लगभग जगहों पर एक तरह से नकल को अभिभावक आम सहमति दे चुके हैं.
News Desk 18 March, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
EXAM_NAKAL

मास्‍टर साहब मेरा बच्‍चा-बच्‍ची रूम संख्‍या आठ में है, छह में है, पढ़ा भी है, किंतु अच्‍छे मेरिट का काम है, उसकी कुछ भी मदद कर दीजिएगा.

सर, जी आप जो कहें, मैं देने को तैयार हूं, बस मेरे बच्‍चे का परीक्षा में ध्‍यान रखिए, यदि वह अच्‍छे प्रतिशत से पास हो जाएगा तो आपका फलां गिफ्ट पक्‍का.  

लवकुश सिंह

यूपी हाईस्‍कूल, इंटर की बोर्ड परीक्षा में आम अभिभावकों की मंशा अब कुछ इसी तरह की हो चली है. परीक्षा केंद्रों की तस्‍वीरें बताती हैं कि लगभग जगहों पर एक तरह से नकल को अभिभावक आम सहमति दे चुके हैं. अभी के समय में लोग यह मानते हैं कि बिना नकल पढ़ाकू छात्र भी इस माहौल में अच्‍छे अंक नहीं प्राप्‍त कर सकते. यह सत्‍य भी है. इस युग में यदि लाडला अच्‍छे अंक से उतीर्ण नहीं हुआ तो वह किसी काम नहीं है. इसलिए सभी अभिभावक अच्‍छे अंक के लिए पूरी परीक्षा नकल के लिए न सिर्फ भागदौड़ करते हैं, बल्कि नकल माफियाओं को अच्‍छी कीमत भी देते हैं. यह बात अच्‍छी नहीं लगेगी, किंतु समाज के बुद्धिजीवी भी यह मानते हैं कि यूपी का शैक्षिक माहौल शिक्षा संबंधी गुणसूत्र (डीएनए) बिगाड़ने में सत्‍ता में बैठे लोगों ने भी कोई कसर बाकी नहीं रखा गया है. सत्‍ता में बैठे लोग अगर नामी प्राईवेट संस्‍थानों से निकले उत्‍पादों की चमकती सफेदी को यूपी की औसत मेधा सिद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं, तो दरअसल वह छात्रवृति, और पोशाक, योजनाओं के बावजूद धवस्‍त सरकारी शिक्षा पर पर्दा डालने का छल ही कर रहे हैं. यह आपसी मंथन का भी विषय है-यदि सरकारी शिक्षा सफल है तो बच्‍चों को सामूहिक नकल करना इतना जरूरी क्‍यों लग रहा है ?

विगत कुछ वर्षों से बोर्ड परीक्षा का जो हाल है, वह देख कोई भी व्‍यक्ति वर्तमान पीढ़ी के भविष्‍य की कल्‍पना सहज रूप से कर सकता है. पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जंगले पर खड़े, या विभिन्‍न विद्यालयों के अंदर सामूहिक नकल की जो तस्‍वीरें मिलती हैं, वह संपूर्ण शैक्षिक माहौल को शर्मसार करती हैं, किंतु शैक्षिक तंत्र को इसकी कोई परवाह नहीं. हम द्वाबा से लेकर बलिया के तमाम जगहों पर संचालित हो रहे हाई स्‍कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा पर गौर करें तो, सर्वत्र विद्यालयों के अंदर सभी को एक ही ज्ञान बांटे जा रहे हैं. वह यह कि जब अंदर सब कुछ ठीक चल ही रहा है तो, बाहर से हंगामा करने की क्‍या अवश्‍यकता है ? मसलन परीक्षा भवन के अंदर तो सामूहिक नकल की छूट है ही, तो बाहर से शोर-शराबा करना ठीक नहीं है. इसके बावजूद भी परीक्षार्थियों के परिजनों को विश्‍वास कहां है ? वह बाहर से भी नकल की सामग्री भरपूर मात्रा में भेजते हैं, ताकि उनके लाडले अधिक से अधिक प्रतिशत से उतीर्ण हो सकें.

नकल की बाढ में संस्‍कार भी हैं गायब
बोर्ड परीक्षा में नकल की जो बाढ़ आई हैं, उसमें परीक्षार्थियों के अंदर से संस्‍कार भी पूरी तरह गायब हैं. इसकी स्‍पष्‍ट तस्‍वीर किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के परीक्षा देकर निकलते समय देखने और सुनने को मिल जाएगी. परीक्षार्थी जब परीक्षा देकर परीक्षा भवन से बाहर निकलते हैं और यदि किसी कक्ष निरीक्षक ने नकल कराने में उनकी भरपूर मदद की है, तो वह कहते हैं-फलां मास्‍टरवा अच्‍छा रहल हा, सब बोल के ही लिखवा देहलस हा. इस बीच यदि किसी कक्ष निरीक्षक ने कड़ाई का पालन किया तो वहीं परीक्षार्थी कहते हैं-फलां मास्‍टरवा बहुत बदमाश रहे, सब छीन लेलस हा. यह है परीक्षार्थियों की संस्‍कारिक बोली. परीक्षा के क्रम में वही परीक्षार्थी शिक्षकों के सामने पड़ने पर भले ही गुरुजी कहकर नमस्‍कार करते हों या पैर छू कर अपने अच्‍छे संस्‍कारों का परिचय देते हों, किंतु पीठ पीछे उनकी भाषा क्‍या हैं ? यह आम लोग भी रोज सुन रहे हैं.

वर्ष भर पठन-पाठन की कोई खोज-खबर नहीं होती
समाज के बुद्धिजीवियों में दलजीत टोला निवासी पूर्व प्रधानाचार्य सत्‍यनारायण सिंह, शिक्षक योगेंद्र सिंह, घुरी टोला निवासी शिक्षक हरेंद्र सिंह आदि की की माने तो नकल आज सबकी मजबूरी है. यह दिन सरकारी तंत्र की उदासीनता से ही, सभी के सामने है. वजह कि अधिकांश इंटर कॉलेजों में विषय टीचरों का टोंटा है. कहीं चार तो तीन शिक्षकों पर इंटर कालेज की पढ़ाई है. ऐसे में सभी विषयों की पढ़ाई कभी भी पूरी नहीं होती. कुछ संपन्न अभिभावक प्राइवेट ट्यूशन की बदौलत अपने बच्‍चों की पढ़ाई पूरी कराते हैं, तो अधिकांश इस नकल के भरोसे ही अपने सुंदर भविष्‍य का सपना बुनते हैं. ऐसे में जब तक इंटर कॉलेजों के हालात नहीं सुधरेंगे, तब तक नकल के लिए यह भागदौड़ यूं ही मची रहेगी.

Related

Tags: नकल परीक्षा बलिया यूपी बोर्ड

Post navigation

Previous: परीक्षार्थियों को जमीन बैठाया तो रद्द हो सकती है मान्यता : डीआईओएस
Next: 18 मार्च 2017- अब तक की खबरें पढ़ें सिर्फ 1 मिनट में

ये भी पढ़ें

How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026
Baghi Ballia 22 August
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

General Desk 22 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.