Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
हल्दी, बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के कठही ग्राम पंचायत में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
रुद्रपुर ग्राम निवासी मृतका के बाबा लालजी यादव ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि कठही ग्राम निवासी सत्येंद्र यादव के साथ उनकी पौत्री की शादी 29 नवंबर 2025 को हिंदू रीति रिवाज से धूमधाम से हुई थी। दहेज में 7 लाख रुपया नकद और 20 ग्राम सोना दिया गया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के लिए बराबर उत्पीड़न और मारपीट की जा रही थी।
आरोप है कि दहेज देने में असमर्थता प्रकट करने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि रविवार के दिन उसे फांसी पर लटका कर हत्या कर दी गई। सूचना पर 2.30बजे जब स्वजन उसके घर पहुंचे तो वहां डॉली का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था तथा सभी घर छोड़कर भाग खड़े हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद मकान में ताला बंद कर दिया। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है।
इस संदर्भ में हल्दी थाना अध्यक्ष राजू राय का कहना है कि मृतका के बाबा लाल जी यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


