Skip to content
30 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • सिताब दियारा के बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे विधायक, गोपालपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से मौत
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया

सिताब दियारा के बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे विधायक, गोपालपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

Remote Desk 11 August, 2021 1 minute read
Surendra Singh Flood

बैरिया,बलिया. बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को एडीएम बैरिया अभय सिंह और राजस्व टीम को साथ लेकर चांददियर ग्राम पंचायत से होते हुए जयप्रकाश नगर तक गंगा व सरयू नदियों की बाढ़ से प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से उनके समस्याओं की जानकारी ली.

जिन जगहों पर नाव की जरूरत बाढ़ पीड़ितों ने बताई वहां के लिए तत्काल नाव की व्यवस्था करने का उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया. बाढ़ के पानी से घिरे कई जगह के लोगों ने पशु चारा और प्रकाश की समस्या, मिट्टी तेल की जरूरत बताई जिन्हें एसडीएम अभय सिंह बताया कि मिट्टी का तेल मंगाया गया है तब तक रास्तों पर प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी. मिट्टी का तेल आते हैं बाढ़ पीड़ितों में उसका वितरण करा दिया जाएगा.

पशु चारा के लिए लेखपाल सूची बना रहे हैं. भूसा उपलब्ध कराया जाएगा. विधायक पूर्वी भवन टोला, पूर्वी दलजीत टोला, घूरी टोला, अठगांवा, रामेश्वर टोला आदि गांव का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ पीड़ितों की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए एसडीएम से कहें. विधायक के साथ गोपाल जी सिंह, मंगल सिंह, मंटू बिंद, नंदजी सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. वही एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार तथा राजस्व टीम के लोग थे.

 

गोपालपुर में गंगा की बाढ़ के पानी मे डूबने से बुजुर्ग की मौत

 

बैरिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में आज बुधवार को गंगा के बाढ़ के पानी मे गिर कर डूब जाने से टेंगरही गांव निवासी जगदम्बा चौबे (58 वर्ष) की मौत हो गयी.

 

बताया गया कि टेंगरही निवासी जगदम्बा चौबे गोपालपुर में टेंगरही से आकर अपने रिश्तेदारी में रह रहे थे. आज बुधवार को दोपहर लगभग दो बजे जगदम्बा चौबे बाढ़ में घिरे अपने रिश्तेदार के घर से निकलकर चट्टी पर आना चाह रहे थे कि बाढ़ के गहरे पानी मे गिर गए. एसएनडीआरएफ के जवान ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें तत्काल पानी से बाहर निकाल कर नाव से एनएच 31 पर लाये. उनके पेट का पानी निकालने के लिए भरपूर मशक्कत की. दुबे छपरा बाढ़ राहत शिविर से एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा गया, जहा चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

निचले क्षेत्र में बना गोपालपुर का सामुदायिक शौचालय बाढ़ के पानी में डूबा

ग्राम पंचायत गोपालपुर में बना सामुदायिक शौचालय भी गंगा के बाढ़ के पानी में डूब गया है. अभी हाल ही में इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया और लोकार्पण कराया गया. इस सामुदायिक शौचालय के निर्माण में लगभग 11लाख रुपए की लागत लगी थी.

इस स्थान पर सामुदायिक शौचालय बनवाने का गोपालपुर ग्राम पंचायत के अधिकांश प्रबुद्ध नागरिक विरोध कर रहे थे. थाना, तहसीलदार, एसडीएम और खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भी ग्रामीणों द्वारा दिया गया था लेकिन तत्कालीन प्रधान उसी स्थान पर सामुदायिक शौचालय बनाने के जिद पर अड़े रहे और वहां बनवा भी लिए. अब यह सामुदायिक शौचालय खतरे में है. ग्रामीणों ने ऐसे स्थान पर सामुदायिक शौचालय बनाने की संस्तुति करने वाले अवर अभियंता, ग्राम पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत आदि विभिन्न संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है.

 

सपा नेता ने कटान रोधी कार्यों में लगाया लूट-खसोट का आरोप

 

बैरिया. सपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह को पत्र भेजकर पिछले 20 वर्षों में हुए कटान रोधी कार्यों कि एसआईटी से जांच कराने की मांग की है. दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की भी मांग उठाई है.

बुधवार को सपा नेता सूर्यभान सिंह बैरिया में पत्रकारों को बताया कि सरकार चाहे भाजपा की हो या किसी अन्य पार्टियों की. सभी सरकारों में बैरिया विधानसभा क्षेत्र में हुए गंगा और घाघरा के बाढ़ व कटान रोधी कार्यों में बाढ़ विभाग ने ठेकेदारों से मिलकर बड़े पैमाने पर लूट की है. जितना धन खर्च हुआ उसका कोई प्रत्यक्ष लाभ गंगा व घागरा बाढ़ हुआ कटान प्रभावित क्षेत्रों में देखने को नहीं मिल रहा है. जब तक जांच कराकर उन अधिकारियों के खिलाफ जो मामले में दोषी पाए जाते हैं, दंडित नहीं किए जाएंगे तब तक बाढ़ विभाग के अधिकारियों का मनोबल बढ़ता रहेगा, समस्या बनी रहेगी. सरकारी धन की बंदरबांट होती रहेगी. ऐसे में जांच व दोषियों पर कठोर कार्यवाही बहुत आवश्यक है. तभी इन भ्रष्ट अधिकारियों को सबक मिलेगा.

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Tags: बाढ़ बैरिया भाजपा विधायक समाजवादी पार्टी सुरेंद्र सिंह

Post navigation

Previous: मनियर में रेडीमेड कपड़े के दुकान में लगी आग से लाखों का सामान जला
Next: अपनी एटीएम फ्रेंचाइजी चलाने के लिए दूसरे को लूटा था, रसड़ा पुलिस ने 8 लाख की लूट का मामला सुलझाया

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

You may have missed

Ketki Singh sewa sankalp
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बांसडीह

विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

General Desk 29 September, 2026
Cow in Picup
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार

General Desk 29 September, 2026
Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.