Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में बोले सीएम योगी, कोरोना की दूसरी लहर को रोका, तीसरी लहर को भी हराएंगे
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

बलिया में बोले सीएम योगी, कोरोना की दूसरी लहर को रोका, तीसरी लहर को भी हराएंगे

Remote Desk 18 June, 2021 1 minute read
CM Yogi Balliaa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बलिया का दौरा किया और यहां अस्पताल से लेकर कई स्थलों का दौरा किया. अंत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में हैं. सरकार, जनप्रतिनिधियों, हेल्थ वर्कर्स, स्वयंसेवी संगठनों ने मिलकर जो परिणाम दिया है, वह हम सबके सामने है. प्रदेश में रोज 3 लाख टेस्ट हो रहे हैं. एक्टिव केस को लेकर मई के अंत में 50 लाख तक मरीजों की आशंका व्यक्त की गयी थी, लेकिन आज 6 हजार तक सीमित है. बताया कि उत्तर प्रदेश, देश में सर्वाधिक जांच करने वाला राज्य है. ट्रेस, टेस्ट व ट्रीट के माध्यम से हमने कोरोना पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाया है.

 

 

   मुख्यमंत्रीने कहा कि जनपद बलिया की सीमा तीन ओर से बिहार से घिरी हुई है. इसीलिए निश्चित रूप से यहां की स्थिति के प्रति चिंता बनी रहती थी. लेकिन, यहां अधिकारियों ने बेहतर काम किया. यहां कभी 30 फीसदी तक पॉजिटिविटी दर पहुंच गई थी, जो आज नहीं के बराबर है. टेस्ट कराने से लेकर दवाइयां पहुंचाने का काम लगातार जारी रहा. उन्होंने कहा कि तीसरी लहर को लेकर भी हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं. सरकार ने स्वच्छता, सेनेटाइजेशन, फॉगिंग युद्धस्तर पर शुरू करा दिया है.

 

 

अभिभावक स्पेशल बूथ के जरिए 12 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों को वैक्सीन लगवाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं. कोरोना से सुरक्षा के लिए यह सबसे जरूरी है. बताया कि गांव-गांव तक पहुंचने का कार्य अगले महीने से होगा.

 

मुख्यमंत्रीने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार संवेदनशील है. प्रत्येक जनपद में बाल चिकित्सा आईसीयू का निर्माण प्रारम्भ है. जहां मेडिकल कालेज है वहां 100 बेड्स के आईसीयू बन रहे हैं, जबकि जिला अस्पतालों में 25 से 30 बेड के पीकू वार्ड बन रहे हैं. कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी इससे जोड़ते हुए मिनी पीकू वार्ड बनाए जा रहे हैं. बच्चों के सम्भावित खतरों को देखते हुए यह व्यवस्था की गयी है कि 26 जून के बाद व्यापक पैमाने पर निगरानी समितियों के माध्यम से हर विधानसभा स्तर पर जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में विशेष अभियान शुरू होगा. इसमें चार श्रेणी के आयु वर्ग 0-1 वर्ष, 1-5 वर्ष, 5 से 12 वर्ष के बच्चों तथा 12-18 वर्ष के युवाओं को जोड़ते हुए चार प्रकार की दवा किट के पैकेट हर जनपद में भेजे जा रहे हैं. निगरानी समितियां डोर तो डोर सर्वे कर ल़क्षण वाले बच्चों को दवा किट देगी. फिर 24 घण्टे के अंदर आरआरटी के माध्यम से टेस्ट कराएंगे.

 

   उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर समस्याएं आई, लेकिन भारत सरकार के सहयोग से बेहतर प्रयास कर राहत दिलाई गयी. बलिया में भी आक्सीजन प्लांट स्थापित हो गया है. प्रदेश में 100 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुके हैं. मुख्यमंत्रीने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मई से दीवाली तक प्रति यूनिट 5 किग्रा निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रदेश में 15 करोड़ लोग इसका लाभ ले रहे हैं. प्रतिदिन कमाने खाने वाले लोग जैसे लेबर, स्ट्रीटवेंडर आदि को भरण पोषण भत्ता दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बलिया में और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था हो, इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने कुछ प्रस्ताव दिए हैं. उसको गम्भीरता से लेकर आवश्यक कार्यवाही होगी.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Post navigation

Previous: सड़क पर पानी भरे गड्ढा बना जानलेवा, 3 साल के मासूम की मौत
Next: बलिया में जिला अस्पताल से लेकर गांवों तक गए सीएम योगी, दिन भर का दौरा संक्षेप में

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.