Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • नगरा- प्यार, रिलेशनशिप और थाने तक पहुंचने के बाद कहानी की हैप्पी एंडिंग
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

नगरा- प्यार, रिलेशनशिप और थाने तक पहुंचने के बाद कहानी की हैप्पी एंडिंग

Remote Desk 29 May, 2021 1 minute read
MARRIAGE

सांकेतिक चित्र

नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की उसी युवक से शादी हो गई है जिस पर उसने दो साल से शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस के कड़े रुख और दो दिनों तक चली पंचायत के बाद युवक के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। शुक्रवार रसड़ा स्थित श्रीनाथ बाबा मन्दिर में युवक और युवती ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और इनका विवाह हो गया।


नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसकी शादी वर्ष 2016 में इटावा जिले में हुई थी। वह दो वर्ष तक अपने पति के साथ रही, इस बीच एक बच्ची भी पैदा हुई। किसी कारण वश दोनों के बीच का रिश्ता टूट गया, पति ने बच्ची को अपने पास ही रख लिया और वह अपने माता-पिता के घर आ गई।


इसी बीच हलधरपुर थाना क्षेत्र के अईलख इमिलिया निवासी युवक उसके घर आने लगा। दोनोंके प्रेम संबंध बने, युवक ने शादी करने की बात कहकर उससे सम्बन्ध बना लिया। युवती और युवक दो साल से रिलेशन में थे। युवती ने कहा था कि युवक उससे भाग कर कहीं और चलने की बात कहता था और सम्बन्ध बनाता रहा। बुधवार को वह बाजार से लौट रही थी तभी युवक बाइक लेकर उसे रास्ते में मिला और जबरन बाइक पर बैठाने लगा। पीड़िता ने उसके साथ भागने से इंकार करते हुए शादी की बात कही। दोनों को युवती को चाचा ने भी देख लिया और वे युवक को पकड़ कर गांव ले आए।


गांव में पंचायत होने लगी, युवक शादी करने के लिए तैयार हो गया लेकिन उसके परिजन शादी करने से मना कर दिए। इसके बाद युवती के परिजनों ने फोन कर डॉयल 112 पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले आई। इसके बाद पुलिस द्वारा युवक व उसके परिजनों के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार करने व दोनों पक्षों के बीच दो दिनों तक चली पंचायत के बाद युवक के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए।


शुक्रवार को दोनों पक्ष राजी खुशी श्रीनाथ मठ रसड़ा पहुंचे। वहां युवती ने अग्नि को साक्षी मानकर युवक के साथ सात फेरे लिए तथा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

(नगरा से संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)

Tags: युवती शादी

Post navigation

Previous: Ballia live Exclusive- सड़क पर गड्ढे और जलभराव देख कर भड़क गए बैरिया विधायक, खुद पानी में उतरे और साथ में ठेकेदार को भी चलवाया
Next: लोहे की सीढ़ी में करेंट आने से वृद्ध की मौत

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.