Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में अब तक जो कांटैक्ट ट्रेसिंग हुई है, वह पर्याप्त नहीं – मुख्यमंत्री
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में अब तक जो कांटैक्ट ट्रेसिंग हुई है, वह पर्याप्त नहीं – मुख्यमंत्री

बसंतपुर में बैठक कर आजमगढ़, मऊ व बलिया में कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा की
News Desk 26 July, 2020 1 minute read

कांटैक्ट ट्रेसिंग और डोर-टू-डोर सर्वे पर हो विशेष जोर – मुख्यमंत्री, आजमगढ़ व बलिया में प्रतिदिन 1000-1500 तथा मऊ में कम से कम एक हजार टेस्ट हो, एल-2 अस्पताल में हर बेड पर तथा एल-1 अस्पताल में 50 प्रतिशत बेड हो आक्सीजनयुक्त

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार को बलिया में आजमगढ़ मण्डल में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने तीनों जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कांटैक्ट ट्रेसिंग और डोर-टू-डोर सर्वे पर विशेष जोर दें. इसके लिए टीमें बनाकर उन्हें प्रशिक्षित करें और क्षेत्र में उनके कार्य पर हमेशा नजर बनाए रखें. ज्यादा से ज्यादा टेस्ट हो.

आजमगढ़ मंडल में अब तक जो कांटैक्ट ट्रेसिंग हुई है, वह पर्याप्त नहीं

समीक्षा के दौरान तीनों जनपद में मिली कमियों को दूर कराने के लिए संचारी रोग के निदेशक डॉ. राजेन्द्र कपूर को निर्देश दिया कि 48 घंटे के अन्दर ये सारी कमियां दूर कराएं.
प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कांटैक्ट ट्रेसिंग शत प्रतिशत होनी चाहिए. तीनों जनपद में मिले मरीजों के हिसाब से जो कांटैक्ट ट्रेसिंग हुई है, वह पर्याप्त नहीं है. यह भी ध्यान रहे कांटैक्ट ट्रेसिंग में नाम, पता व मोबाइल नम्बर सही हो. हर एक पॉजिटिव मरीज को चिन्हित कर आइसोलेट कर लेना है.

फैसिलिटी सेंटर में संक्रमितों को टीवी, अखबार भी उपलब्ध कराया जाए

उन्होंने कहा कि मरीजों से सौहाद्रपूर्ण व्यवहार हो. उनको फैसिलिटी सेंटर में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए. शौचालय हमेशा साफ सुथरा रहे. मरीजों को समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन, मनोरंजन के लिए किसी सुरक्षित जगह पर टीवी, अखबार उपलब्ध कराया जाए. सफाई पर विशेष ध्यान होना चाहिए. उन्होंने आजमगढ़ मण्डल के तीनों जनपद के अधिकारियों से कोविड-19 की तैयारियों से सम्बन्धित जानकारी ली. बलिया में एल-2 अस्पताल में दस बेड होने की जानकारी देने पर कहा कि यहां बेड की संख्या बढ़ाई जाए और यह सुनिश्चित कराया जाए कि हर बेड पर आक्सीजन की सुविधा हो. इसी प्रकार एल-1 फैसिलिटी सेंटर के भी पचास फीसदी बेड पर आक्सीजन की सुविधा हो. हर वार्ड में पल्स आक्सीमीटर हो और नियमित चेकअप होती रहे.

मऊ जनपद में एल-2 अस्पताल की सुविधा अब तक नहीं होने पर नाराजगी जताई और शीघ्र तैयार कर लेने के निर्देश दिए. सवाल किया कि चार महीने बाद भी वेंटिलेकर को सक्रिय करने से लेकर एल-2 फैसिलिटी की तैयारी क्यों नहीं हो पाई. तीनों जनपद के सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी एडिशनल सीएमओ एवं डिप्टी सीएमओ के कार्य का निर्धारण कर उनको जिम्मेदारी दी जाए. मऊ में सरकारी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सैम्पलिंग की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नॉर्मल अस्पताल में कोविड मरीज को लेकर भी नहीं जाना है.
मुख्यमंत्री ने तीनों जनपद के सीएमओ से एम्बुलेंस की उपलब्धता की जानकारी ली.

कोविड और नॉन कोविड एम्बुलेंस अलग-अलग हो

उन्होंने कहा कि कोविड और नॉन कोविड एम्बुलेंस अलग-अलग होनी चाहिए. कुल एम्बुलेंस में से पचास फीसदी एम्बुलेंस का उपयोग कोविड-19 से जुड़े सर्विलांस कार्य में करें. उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति में किसी भी एम्बुलेंस चालक या सहयोगी का भुगतान लम्बित नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा कहीं मिलता है तो आउटसोर्सिंग एजेंसी या सम्बन्धित जिम्मेदार पर मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराएं.

समीक्षा के दौरान तीनों जिले में स्थापित इंटीग्रेटेड कोविड कमाण्ड सेंटर के कार्य में सुधार लाने की आवश्यकता जताई. इन सेंटरों पर लैण्डलाईन फोन स्थापित करने के निर्देश दिए. कहा कि इस सेंटर में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य व अन्य आवश्यक विभाग के लोग रहें. ध्यान रहे कि मोबाइल फोन की जगह लैण्डलाईन फोन का ही इस्तेमाल किया जाए. उन्होंने सर्विलांस की प्रक्रिया और डाटा फीडिंग के कार्य को और बेहतर ढ़ंग से करने के निर्देश दिए.

प्रतिदिन किसी न किसी जिले में रहे मण्डलायुक्त व डीआईजी

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन शाम को जिलाधिकारी व सीएमओ बैठकर समीक्षा करते रहें. वहीं, मण्डलायुक्त व डीआईजी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन किसी न किसी जनपद में भ्रमण कर हर गतिविधि पर नजर रखें. प्रवर्तन कार्य में तेजी लाएं. मास्क नहीं पहनने पर चालान व जुर्माना काटने की कार्रवाई लगातार जारी रहे. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि हर एल-1 अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लें और हमेशा वहां की सुविधाओं पर नजर बनाए रखें. उन्होंने कहा कि कोरोना के मृत्यु के बाद शव के निस्तारण में भी अनावश्यक देरी नहीं हो.

आजमगढ में शीघ्र शुरू हो लैब, बलिया में भी स्थापित होगी

आजमगढ़ जनपद में आरटीपीसीआर लैब की स्थापना नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई. कहा कि बैठक से जाने के बाद ही वहां मेडिकल कालेज से समन्वय बनाकर लैब स्थापित कराएं. बलिया में लैब स्थापित करने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे के बाद एंटीजन किट से जांच में तेजी लाई जाए. इस बात का ध्यान रहे कि कांटैक्ट ट्रेसिंग व लक्षण वाले मरीजों तथा गंभीर बीमारी का उपचार कराने अस्पताल आने वाले मरीजों का ही इससे टेस्ट किया जाए. मऊ में कम टेस्ट होने पर जिलाधिकारी व सीएमओ को निर्देश दिए कि कम से कम एक हजार टेस्ट प्रतिदिन हो. इसी प्रकार बलिया व आजमगढ़ में रोजाना 1000 से 1500 तक टेस्ट कराने की जिम्मेदारी सौंपी.

तेजी से करें जांच, हर दस दिन पर मिलेगी दस हजार किट

सीएम ने बताया कि हर जनपद में दस हजार रैपिड किट दी जा चुकी है. तेजी से जांच करें तो हर दस दिन पर दस हजार किट उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए निगरानी समितियों को भी सक्रिय करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को विशेष निदेश दिए कि नर्सिंग होम एसोसिएशन व आईएमए एसोसिएशन के साथ समन्वय बनाए रखें और उनका भी सहयोग लें.

बलिया और रसड़ा पर रहे विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया शहर में तेजी से फैलाव को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं जाएं. पर्याप्त टीमें लगाकर घर-घर सर्वे कराया जाए. बलिया के साथ रसड़ा पर भी विशेष फोकर कर वहां कोरोनो के प्रसार पर अंकुश लगाया जाए. जहां ज्यादा केस आए है वहां टीम बनाकर उनको मास्क, सेनेटाइजर, पल्स आक्सीमीटर व अन्य उपकरण देकर सर्वे कार्य में लगाएं. उन्होंने कहा कि पॉजिटिव आने वाले मरीजों को तत्काल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाए. किसी भी दशा में उनको एम्बुलेंस या अस्पताल के बाहर इंतजार नहीं कराया जाए.

अस्थायी जेल के लिए जगह तय कर लें

कोविड-19 के दृष्टिगत बलिया व मऊ में अस्थायी जेल नहीं बनाए जाने पर सवाल करते हुए कहा कि हर जिले में अस्थायी जेल बनाने के निर्देश दिए गए थे. शीघ्र इस आदेश का अनुपालन हो और इसकी जगह तय कर लें. उन्होंने डीआईजी सुभाषचन्द दूबे को निर्देश दिया कि जिला जेल में अत्यंत तेजी से कोरोना के प्रसार के कारणों की जांच करें.

दो दिन की बंदी में युद्धस्तर पर हो फॉगिंग व सफाई

उन्होंने कहा कि सप्ताह में पांच दिन कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य जगहों पर सारी गतिविधियां जारी रहेगी. शनिवार व रविवार की बंदी में व्यापक तौर पर स्वच्छता व सफाई का कार्य होगा. इस बीच फॉगिंग, छिड़काव का कार्य पूरी क्षमता के साथ कराया जाए. इसकी सूचना क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी दी जाए. जनप्रतिनिधि भी गांवों का भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता, सफाई व कोरोना से बचाव की सावधानियों के प्रति जागरूक करते रहें.

खाद्यान्न वितरण व रोजगार दिलाने के सम्बन्ध में दिए अहम दिशा-निर्देश

उन्होंने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें अगर कहीं शिकायत मिली तो सम्बन्धित की जवाबदेही तय होगी. खाद्यान्न वितरण में गडबड़ी के मामले में कोई दोषी मिले तो जिला प्रशासन तत्काल कड़ी कार्रवाई करे. बाहर से भारी मात्रा में आए प्रवासी मजदूरों को सूक्ष्म, लघु उद्यम आदि के माध्यम से रोजगारपरक बनाने पर विशेष जोर दिए. इसके लिए रोजगार कार्यालय को सक्रिय कर इस कार्य में लगाएं. उद्योग, मनरेगा, कृषि या अन्य निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में इन मजदूरों के लिए रोजगार का अवसर ढ़ूढ़ें. बैंकों से लोन दिलाकर स्वतः रोजगार के लिए प्रेरित किया जाए. उन्होंने आत्मनिर्भर बनने के कुछ उदाहरण भी दिए और उस हिसाब से कार्य करने पर बल दिया.

मेरी भी इच्छा है बलिया में खुले मेडिकल कालेजः सीएम

कोविड-19 की समीक्षा बैठक में लोकसभा क्षेत्र बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने बलिया में मेडिकल कालेज खोलने की बात कही. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी भी इच्छा है कि बलिया मे मेडिकल कालेज खुले. बताया कि संयोग से यहां का प्रस्ताव देर से मिला था. राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि यहां जमीन की उपलब्धता जैसे ही होगी, मेडिकल कालेज खोलने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी.

समीक्षा बैठक में सलेमपुर के सांसद रविन्दर कुशवाहा, राज्यसभा के सदस्य नीरज शेखर व सकलदीप राजभर, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, सिकंदरपुर विधायक संजय यादव, बेल्थरारोड विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने भी अपने अहम सुझाव दिए.

बाढ़ प्रभावित गांवों में खाद्यान्न वितरण चारे की उपलब्धता पर दिया जोर

कोविड-19 की तैयारी सम्बन्धी बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में बाढ़ की तैयारियों की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जिन गांवों में पानी आ गया है, वहां खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराया जाए. प्रशासनिक अधिकारी यह देख लें कि गांव में पर्याप्त चारे की उपलब्धता हो. इसके लिए पशुपालन विभाग को सख्ती से निर्देशित करें. मेडिकल टीम भी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण करती रहे. बैठक में बलिया, मऊ व आजमगढ़ के प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

अचानक पहुंचे जिला अस्पताल, मची खलबली

समीक्षा बैठक के बाद राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक जिला अस्पताल की ओर चल दिए. अचानक हुए इस निरीक्षण से खलबली मच गयी. मुख्यमंत्री सीधे आपातकालीन कक्ष में पहुंचे और वहां चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया. वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में उनसे जानकारी ली. उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि अस्पताल में हमेशा मरीजों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराई जाए और सफाई पर विशेष ध्यान रहे

बैठक में मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी सुभाषचन्द दूबे, जिलाधिकारी बलिया एसपी शाही, डीएम मऊ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बलिया देवेंद्र नाथ, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, निदेशक संचारी रोग डॉ राजेंद्र कपूर, सीएमओ डॉ जितेंद्र पाल, संयुक्त मजिस्टेट विपिन जैन व अन्नपूर्णा गर्ग, ईडीएम अभिजात सिंह आदि मौजूद थे.

Tags: मऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रसड़ा विधायक सांसद

Post navigation

Previous: बलिया सिटी+ और रसड़ा सिटी+ में लॉकडाउन अब 31 तक, 54 नए कोरोना पॉजिटिव
Next: सोशल मीडिया की हलचल – मुख्यमंत्री के स्वागत में ‘पत्रकार मुक्त बागी बलिया’ आखिर क्यों?

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.