Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सोशल मीडिया की हलचल – मुख्यमंत्री के स्वागत में ‘पत्रकार मुक्त बागी बलिया’ आखिर क्यों?
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सोशल मीडिया की हलचल – मुख्यमंत्री के स्वागत में ‘पत्रकार मुक्त बागी बलिया’ आखिर क्यों?

आरोप है कि प्रशासन को भय था कि अगर पत्रकार मुख्यमंत्री के पास पहुंचे तो जिले की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खुल जाएगी
News Desk 27 July, 2020 1 minute read

बलिया। रविवार सुबह तय समय 11.20 बजे से लगभग एक घंटे देर से कैस्टर ब्रिज स्कूल में उतरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘उड़नखटोला’.

https://www.facebook.com/ajay.photograph/videos/2790184631228427/?t=13

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कवरेज के लिए मौजूद पत्रकारों को जिला प्रशासन ने अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. करीब तीन घंटे जिले के दर्जन भर पत्रकार स्कूल गेट के बाहर ही जमे रहे. जिला प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध पत्रकार आग बबूला हो गए और स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठ गए. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. आरोप है कि प्रशासन को भय था कि अगर पत्रकार मुख्यमंत्री के पास पहुंचे तो जिले की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खुल जाएगी. जिला प्रशासन आंकडों की बाजीगरी कर अपनी पीठ थपथपा रहा है.

https://www.facebook.com/anoop.hemkar/videos/2990635617712543/?t=1

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार हेमकर ने कहा कि पहली बार देखने को मिल रहा है, जब प्रदेश के सीएम जनपद में आएं और समाचार संकलन करने से मीडियाकर्मियों को रोक दिया गया.

#Ballia जिला प्रशासन की दिखी तानाशाही
सीएम के कार्यक्रम को कवर करने से मीडिया को रोका
भारी पुलिस फ़ोर्स लगा कर मीडिया को रोका
पुलिस ने पत्रकारों से किया बदसुलूकी
DM और SP ने पत्रकारों से मिलने से किया इनकार
कैस्टरब्रिज स्कूल के गेट पर ही पुलिस ने रोका @Uppolice pic.twitter.com/v9ZFpBzhy7

— Janta Sandesh (@JantaSandesh) July 26, 2020

पत्रकार वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को कवरेज करने से रविवार को पत्रकारों को रोकना अनुचित है. यह जिला प्रशासन की कुत्सित मानसिकता का परिचायक है. जिला प्रशासन ने पहले पत्रकारों को बुलाया और उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर रोके रखा.

आज बलिया मे योगी जी का आगमन…. आखिर क्यू मीडिया ओर छात्र संघ को रोका गया….ऊपर से लाठी चार्ज आखिर क्यू….#YogiAdityanath #Ballia #coronavirus #CMO #UPCM #PMOfIndia @narendramodi @YogiAdityaUP

— anshu chaubey (@ansh_uchaubey) July 26, 2020

बलिया के पत्रकारों ने जो खुलकर किया वो वाकई बहुत हिम्मत का काम है। मुख्यमंत्री के सामने जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे…. #ballia pic.twitter.com/8PN0eStzb1

— Ayush Jain (@Ayush_journo) July 26, 2020

बलिया पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के क़ाफ़िले पर लगाए मुर्दाबाद के नारे। सवालों से भागने में कामयाब रहे CM.
कब मिलेगा #मणि_मंजरी_राय के परिवार को इंसाफ़?
कब #गड्ढा_मुक्त होंगे बलिया की सड़कें?
बलिया में #भ्रष्टाचार की स्थिति दयनीय है#बलिया को बाढ़ से कैसे बचाएँगी bjp@yadavakhilesh pic.twitter.com/LQydJS3TWz

— Jai Prakash Anchal (@jai_anchal) July 26, 2020

मुरादाबाद के बाद बलिया उत्तर प्रदेश में दूसरा जिला है जहां मीडिया को सीएम से दूर रखा गया

मुरादाबाद के बाद यूपी में इस तरह की दूसरी घटना है बलिया में. मुरादाबाद जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान डीएम राकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में 20 से अधिक पत्रकारों और छायाकारों को अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में बंद कर दिया गया था. कवरेज से रोके जाने से नाराज पत्रकारों ने हंगामा कर दिया. इसके बाद भी करीब 15 मिनट तक उन्हें कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया गया था. मुख्यमंत्री के जाने के बाद दरवाजा खुलने पर पत्रकार बाहर निकल सके. इसे लेकर आक्रोशित मीडियाकर्मियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई थी.

#ballia दौरा के दौरान धरातल की सच्चाइयों से @myogiadityanath रहे दूर, सरकारी आकड़ो में फंसे रहे।
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान वार्डो की सफाई से दिखे असंतुष्ट, मरीजों का जाना हालचाल, कोविड हेल्पडेस्क व ट्रू नेट लैब के बारे में ली जानकारी pic.twitter.com/vwaYt81oII

— Ajay rai (@ajayraiht) July 26, 2020

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को पत्रकारों ने रोका तो उन्होंने कहा कि आप लोग जिला प्रशासन के साथ बैठकर तय कर लें कि दिक्कत कहां या क्या है. उसमें यदि हमारी तरफ से सहयोग चाहिए तो मैं जरूर सहयोग करूंगा.

जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने कहा कि इसमें उनकी भी कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने मीडिया से मुलाकात के लिए बात की थी, लेकिन बताया गया कि सीएम साहब अपने साथ मीडियाकर्मियों को लेकर चलते हैं, वे किसी से बात नहीं करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन देने जा रहे बलिया के छात्रनेताओं को पुलिस ने धरहरा में रोक दिया. छात्रनेताओं का आरोप है कि सुखपुरा पुलिस ने लाठियां भांजी, जिसमें धनजी यादव और प्रशांत पांडेय घायल हो गए.

11:00 बजे @narendramodi जी मन की बात करते है और 12:00 बजे कुछ छात्र @myogiadityanath जी से काम की बात करने जाते है तो उन्हे मारा पीटा जाता है @balliakhabar #ballia #BalliaBadhaalKyo pic.twitter.com/JmzNRst7PJ

— Naveen Yadav (@NaveenY26248742) July 26, 2020

छात्रनेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस सुखपुरा थाने लाई, जहां छात्रनेता धरने पर बैठ गए. पुलिस की ओर से कोई सुनवाई नहीं किए जाने पर छात्रनेता जिला मुख्यालय चले गए. छात्रनेताओं का कहना है कि वे किसानों की समस्या, छात्रों की शुल्क माफी और जनपद में बढ़ रहे कोरोना मरीजों से जुड़ा ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की. इस मौके पर विशाल यादव, रितेश पांडेय, प्रवीण सिंह, राहुल यादव आदि रहे.

आज जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या हो रही है एक छात्र नेता ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात भी नही रख सकता, क्योंकि प्रशासन सरकार की कठपुतली बन चुकी है।।#छात्रसंघ #बलिया pic.twitter.com/6jlhfaUHbR

— NSUI Rishabh Pandey (@RishabhpNSUI) July 26, 2020

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर नगर का व्यापारी वर्ग भी अपनी पीड़ा को लेकर उपस्थित था. पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्रक जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू को सौंपा. व्यापारियों ने जिला प्रशासन पर कई तरह के आरोप लगाए. व्यापारी संघ की ओर से मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कुमार वर्मा, प्रदेश मंत्री मंगल देव चौबे, जिलाध्यक्ष मंजय सिंह, नगर अध्यक्ष रोहित पांडेय आदि ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन कोविड-19 के नाम पर आए दिन व्यापारियों की दुकानें बंद करा रहा है, लेकिन संक्रमण की रोकथाम के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है. कोविड-19 को लेकर बंदी से व्यापारी वर्ग पूरी तरह से परेशान है. अस्पताल से लेकर क्वारंटाइन सेंटर पर कोई व्यवस्था नहीं है. प्रशासन केवल डराने का काम कर रहा है. व्यापारियों ने पत्र के माध्यम से पूछा है कि क्या हॉटस्पाट के किसी भी इलाके में होम डिलेवरी की व्यवस्था की गई है? क्या जिस घर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए उस घर को सील किया गया? संदिग्ध व्यक्तियों की जांच हुई? सभी ने मांग की कि व्यापारियों व छोटे उद्यमियों का छह माह का बिजली बिल, छह माह का बैंक ईएमआई, बच्चों की छह माह की स्कूल फीस सरकार माफ करते हुए कर्मचारी को वेतन देने के लिए व्यापारियों को राहत पैकेज दे.

Post navigation

Previous: बलिया में अब तक जो कांटैक्ट ट्रेसिंग हुई है, वह पर्याप्त नहीं – मुख्यमंत्री
Next: उचक्कों ने किया नाक में दम, जमकर पिटाई भी की, नगदी भी लेकर चलते बने

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.