Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • रसड़ा और खेजुरी में मारपीट, एक युवक की मौत, दर्जन भर घायल
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

रसड़ा और खेजुरी में मारपीट, एक युवक की मौत, दर्जन भर घायल

खेजुरी थाना क्षेत्र के मासुमपुर गांव में छेड़खानी की घटना को लेकर हुए संघर्ष में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
News Desk 7 May, 2020 1 minute read
SIKANDARPUR_5

सिकंदरपुर/बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के मासुमपुर गांव में छेड़खानी की घटना को लेकर हुए संघर्ष में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने घटनास्थल का दौरा कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वही, तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में देर रात में ही पीएसी व पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए. क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर रात से ही कैंप कर रहे हैं.

आज बीती रात थाना खेजुरी अंतर्गत ग्राम मासूमपुर में दो पक्षों के बीच हुई मार-पीट में घायलों को इलाज हेतु BHU रेफर एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने तथा उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया की बाईट। @Uppolice @adgzonevaranasi @digazamgarh pic.twitter.com/n0EhvQpi4A

— Ballia Police (@balliapolice) May 5, 2020

जानकारी के अनुसार मासुमपुर गांव निवासी अखिलेश चौरसिया की बहन के मोबाइल पर सोहेल खान पुत्र सलीम खान लगातार कई दिनों से फोन कर परेशान कर रहा था. इसकी शिकायत वसीम खान व उनकी पत्नी सायरा से कर वह वापस घर लौट आया. जब इसकी जानकारी सोहेल खान को हुई तो वह अपने कुछ साथियों और परिजनों को लेकर अखिलेश चौरसिया के घर पहुंच गया. दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई.

इसमें एक पक्ष से हमजा उर्फ फरदीन खान पुत्र निसात (18), अहमद रजा (35), वसीम अहमद (50), राजा मुराद (32), सोहेल खान पुत्र सलीम खान (16), गोलू पुत्र वसीम खान (15), जबकि दूसरे पक्ष से अखिलेश चौरसिया (27) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, प्रभारी निरीक्षक खेजूरी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी सिकन्दरपुर ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया. जिला अस्पताल से अहमद रजा व हमजा उर्फ फरदीन खान को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही हमजा उर्फ फरदीन खान की मौत हो गई.

रसड़ा के मुड़ेरा गांव में मारपीट, 7 गंभीर

रसड़ा के मुड़ेरा गांव के साईं बस्ती में हुई मारपीट में एक किशोरी समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां दो की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. रफीक साईं का पुत्र दारू के नशे में अपने घर के सामने किसी को गाली दे रहे था. इस बात का सामने रहने वाले हवलदार साईं ने विरोध किया. तू तू मैं मैं के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. जमकर ईंट पत्थर चले, जिसमे एक पक्ष से हवलदार साईं (61), जियाउल हक (30), आजाद (26), शबाना (16) और दूसरे पक्ष से रफीक साईं (60), जहीर (22), घुरहू (24) गम्भीर रूप से घायल हो गए. दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Tags: मारपीट मुड़ेरा रसड़ा वाराणसी सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: शराब की खुली छूट कहीं किए कराए पर पानी न फेर दे
Next: लॉकडाउन – 3 में ग्रामीण क्षेत्र में भी खुलेंगी दुकानें, टाइम टेबल जारी

ये भी पढ़ें

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.