Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • बतकही
  • शराब की खुली छूट कहीं किए कराए पर पानी न फेर दे
  • बतकही

शराब की खुली छूट कहीं किए कराए पर पानी न फेर दे

कोरोना वायरस की जंग में लड़ने के लिए प्रभावशाली ढंग से समय रहते हमारे प्रधानमंत्री ने प्रयास शुरू कर दिया. उनकी एक अपील पर पूरे देश की जनता ने विश्वास कर लॉकडाउन को सफल बनाया.
News Desk 7 May, 2020 1 minute read
wine
डॉ. गणेश पाठक

कोरोना वायरस की जंग में लड़ने के लिए प्रभावशाली ढंग से समय रहते हमारे प्रधानमंत्री ने प्रयास शुरू कर दिया. उनकी एक अपील पर पूरे देश की जनता ने विश्वास कर लॉकडाउन को सफल बनाया. सामाजिक दूरी बनाकर एक हद तक कोरोना को रोकने में सफल भी होता दिखाई देने लगा. लेकिन शराब की बिक्री की खूली छूट देकर सारे किए कराए पर पानी फिर गया

मैं मानता हूँ कि देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है, किन्तु जान है तो जहान है. जिस तरह से शराब की दुकानों पर अनियंत्रित भीड़ लग रही है और सामाजिक दूरी का पालन किए बिना लोग बेधड़क कोरोना से डरे बिना शराब खरीदने के लिए दौड़ रहे हैं. और मनमाने तौर पर लोग पेटी का पेटी शराब खरीद कर ले जा रहे हैं, क्या इसका असर कोरोना फैलने पर नहीं पड़ेगा. मेरी समझ में इसका दुष्प्रभाव तो कई तरह से पड़ेगा.

सबसे पहले हम कोरोना फैलने को देखें तो जो लोग शराब खरीदने जा रहे हैं, कौन जानता है कि उनमें से कौन कोरोना पॉजिटिव है. इस अनजाने दौर में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किए जाने की वजह से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा निश्चित तौर पर बड़े पैमाने पर बढेगा और एक दो दिन में दिखने भी लगेगा. दूसरी बात यह कि खासतौर से मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोग जो किसी तरह कुछ रूपये बचाकर गुजर- बसर करने के लिए रखे थे, वह शराब की खरीदारी में समाप्त होते दिखाई दे रहे हैं. अब ऐसे लोगों के सामने खाने के भी लाले पड़ेंगें और परिवार में कलह होगा.

तीसरी सबसे अहम बात यह है कि जो बेढंगे तरीके से शराब पीने वाले हैं, वो शराब पीकर घर में किस तरह से उत्पात मचाते हैं, बीवी-बच्चों को मारते हैं, यह किसी से छिपा नहीं हैं. निश्चित तौर पर इस तरह की घरेलू हिंसा में वृद्धि होगी और परिवार में कलह होगा तथा परिवार का सुख- चैन छिन जायेगा. इस तरह स्पष्ट है कि शराब बिक्री की इस खुली छूट से जहां हम कोरोना से लड़ने में पिछड़ जाएंगे, वहीं दूसरी तरफ हमें भूख, तनाव, घरेलू हिंसा आदि से भी लड़ना पड़ेगा. शराब पीने से तन एवं मन दोनों अस्वस्थ हो जाता है और जब तन तथा मन दोनों अस्वस्थ हो जाए तो हम क्या कर बैठेंगे, यह समझ में नहीं आता है और फिर हम विनाश के रास्ते पर बढ़ते जाते हैं.

(लेखक अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज, दुबेछपरा के पूर्व प्राचार्य हैं)

Tags: कोरोना बलिया लॉकडाउन शराब

Post navigation

Previous: होम क्वारंटाइन के दौरान युवक की मौत, गांव में दहशत
Next: रसड़ा और खेजुरी में मारपीट, एक युवक की मौत, दर्जन भर घायल

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.