बलिया में रात में देखने निकले डीएम, कोई ठंड से परेशान तो नहीं

  • स्थायी और अस्थायी रैन बसेरा का लिया जायजा, असहायों को दिया कम्बल

 

बलिया: कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है. जरूरी जगहों पर अलाव के साथ स्थायी और अस्थायी रैन बसेरा बनाए गए हैं.

 

 

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने सोमवार की मध्य रात्रि में घूमकर तमाम इंतजामात की हकीकत का जायजा लिया. साथ ही जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी दिये.

 

इस दौरान डीएम रोडवेज़ की तरफ निकले. वहां बने अस्थायी रैन बसेरा में 13 लोग सोए थे. डीएम ने रजाई की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए. वहां सुरक्षा में पीआरडी जवान लगे थे.

 

 

चित्तू पांडेय चौराहे पर खुली छत के नीचे कुछ मजदूर मिले. इसमें कुछ के पास ओढ़ने के लिए मात्र चादर थी. डीएम ने उन्हें जगाकर कम्बल दिया. कम्बल पाकर उनके चेहरे को देख लग रहा था मानो कोई मसीहा आ गया हो. डीएम ने रेलवे स्टेशन पर भी घूमकर कर देखा.

 

 

बालेश्वर मंदिर पर मौजूद भिखारियों को भी कम्बल दिये गये. खुले में भिखारियों को सोते देख डीएम ने अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा से कहा कि इसके आसपास भी एक अस्थाई रैन बसेरा बनाने का प्रयास होना चाहिए.

 

 

वहां से कोतवाली के पास बने स्थायी रैन बसेरा में गए वहां दोनों तल पर मिले लोगों से बातचीत की. रजिस्टर चेक कर ईओ को तमाम सुविधाएं. मुहैया करने का निर्देश दिया. इस दौरान उनके साथ एडीएम रामआसरे और डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव भी साथ थे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE