Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया के रेल महकमे के लिए ऐतिहासिक दिन रहा शनिवार
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया के रेल महकमे के लिए ऐतिहासिक दिन रहा शनिवार

बलिया रेलवे स्टेशन पर गगनभेदी स्वर में गूंज रहे थे भृगु बाबा के जयकारे.बेशक इस स्वागत पर एक बार विनोद कुमार यादव का भी सीना उतान तो हुआ ही होगा.
Central Desk 29 December, 2019 1 minute read
CRB_Ballia
  • पहली बार जिले ने किया किसी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का स्वागत
  • बलिया लाइव के लिए बलिया रेलवे स्टेशन से कृष्णकांत पाठक

भृगु क्षेत्र बलिया के रेल महकमे के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा. पूर्वात्तर रेलवे के इतिहास में पहली बार भारतीय रेलवे बोर्ड के किसी चेयरमैन का बलिया रेलवे स्टेशन पर स्वागत हुआ. बलियावासियों के लिए भी यह अभूतपुर्व एहसास था. जिले के कोने कोने से भारी भीड़ उमड़ी.

पल पल की खबर के लिए लोगों की बेचैनी बस देखते ही बन रही थी. चेयरमैन के निरीक्षण यान की राह में लोग टकटकी लगाए बैठे थे. घोषित समय था कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ठीक 12.20 बजे बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे.

घड़ी की सूई पर निगाह गड़ाए लोगों को इंतजार खलना शुरू हो गया. रेल कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछ भी रहे थे विलंब की वजह. मगर दस मिनट बाद ही इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई. चेयरमैन विनोद कुमार यादव पहुंच चुके थे.

बलिया रेलवे स्टेशन पर गगनभेदी स्वर में गूंज रहे थे भृगु बाबा के जयकारे. इस अदा पर भला कौन फिदा नहीं होना चाहेगा. बेशक इस स्वागत पर एक बार विनोद कुमार यादव का भी सीना उतान तो हुआ ही होगा.

चेयरमैन के साथ वहां सांसद त्रयी वीरेंद्र सिंह मस्त, नीरज शेखर, रवींद्र कुशवाहा, मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, धनंजय कन्नौजिया, पूर्व मंत्री राजधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू समेत कई नामचीन चेहरे वहां स्वागत के लिए मौजूद थे.

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने सबसे पहले बलिया की मीडिया से ही रूबरू होना चाहा. चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने सवाल पूछने का इशारा मीडिया को किया तो पत्रकारों ने सवालों की झड़ी लगा दी.

मोटे तौर पर अनुमान है कि चेयरमैन ने धड़ल्ले से 11 पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर दिया. बताया कि बलिया में रेलवे का विकास बहुत हद तक हुआ है. और इसके अतिरिक्त विकास के लिए दस करोड़ तत्काल स्वीकृत किए गए हैं. डबल लाइन का काम होते ही यहां रेलवे के विस्तार की स्पीड और बढ़ जाएगी.

इसके बाद जरूरूत के मुताबिक अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि बलिया से नई दिल्ली के लिए तथा मुंबई के लिए ट्रेन चलाने की लंबे समय से मांग की जा रही है. अब सब संभव है. बहुत जल्द इंतजार की घड़ियां खत्म होंगी.

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप होते ही न ट्रेनों की कमी होगी और न ही वेटिंग टिकट की समस्या रहने दी जाएगी. अब ट्रेन और टिकट दोनों कन्फर्म मिलेंगे. चाहे आपको देश के किसी भी कोने में जाना हो ट्रेन भी उपलब्ध होंगे और टिकट भी.

रेलवे सूत्रों की मानें तो बलिया में लाइन बिछाने का काम 1891 में शुरू हुआ था. 1895 में पूरा हुआ. पांच वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बलिया वासियों के लिए ट्रेन चलाई गई.

फिर बलियावासियों को बड़ी लाइन की ट्रेन के लिए सौ साल तक इंतजार करना पड़ा. 1996 में बड़ी लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ. 3 महीने की अवधि में बड़ी लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया. तीन महीने तक बलिया अन्य भागों से कटा रहा.

सड़क मार्ग से आने-जाने के अलावा और कोई सुविधा नहीं थी. लोगों को यह संकट अल्प समय के लिए ही था. फरवरी में लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ और अप्रैल में ही पूरा कर लिया गया. लेकिन 3 महीने तक लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

वर्ष 1996 में बड़ी लाइन का शुभारंभ हो गया. लोगों को अपेक्षा थी कि अब बलिया देश के कोने कोने से रेलवे से जुड़ जाएगा परंतु सिंगल लाइन होने के कारण बलिया से बनारस, गोरखपुर, इलाहाबाद आदि स्थानों तक जाने के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ी.

अब रेलवे ने डबल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है.रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव का कहना है कि डबल लाइन का काम पूरा होने के साथ ही बलिया को देश के कोने कोने तक जाने के लिए ट्रेन की सुविधा दी जाएगी.

मगर धरातल बलिया के लोगों को कितनी सहूलियतें और सुविधाएं मिलेंगी, यह तो वक्त बताएगा.

Tags: मांग मीडिया मुंबई रेलवे बोर्ड चेयरमैन

Post navigation

Previous: सुरेमनपुर स्टेशन में सभी गाड़ियों के ठहराव मंजूर करने का आश्वासन
Next: आपूर्ति विभाग के गोदाम पर बैरिया के SDM का छापा, गोदाम में लगवाया ताला

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.