Skip to content
29 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 29 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया : राजकीय बालिका इंटर कालेज (जीजीआईसी) बैरिया के निर्माण में मानक की अनदेखी पर विफरे निर्माण निगम उत्तर प्रदेश के महाप्रबंधक ने मातहतों को कार्रवाई की चेतावनी दी.

सिकंदरपुर: स्थानीय गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सिकंदरपुर तहसील इकाई के तत्वावधान में तहसील सम्मेलन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह थे. गोष्ठी को पूर्व विधायक भगवान पाठक, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, भोला सिंह, अरविंद राय आदि ने संबोधित किया. इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सौरभ कुमार, जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्र, सिकंदरपुर तहसील अध्यक्ष विजेंद्र नाथ सिंह मौजूद थे.

बलिया: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को फसल नुकसान या सामान्य ऊपज से 50 फ़ीसदी कम उपज होने की स्थिति में भी काफी राहत मिल रही है. इसके लिए 31 दिसंबर तक अपनी फसल का बीमा कराना होगा.

बलिया: अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण जिले से सभी प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय,कॉलेज और मदरसों में दिनांक 30 दिसंबर 2019 से 01 जनवरी 2020 तक शिक्षण कार्य बंद रहेंगे.

सुखपुरा : संत यतीनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम सुखपुरा में चल रहे अवधेश सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में रविवार को कोलकाता ने नेपाल को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.

बैरिया: स्थानीय थाना क्षेत्र के शुभनथही गांव में शनिवार की देर शाम खाना बनाते समय गैस लीकेज से लगी आग से खाना बना रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई. आग लगने से उनका पूरा घर और लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया.

बैरिया: SDM बैरिया अशोक कुमार चौधरी ने रविवार को कस्बा स्थित खाद, बीज व कीटनाशक की दुकानों पर छापा मारा. SDM के आने से खाद-बीज की दुकानों में हड़कम्प मच गयी. कई दुकान संचालक अपनी दुकानें बन्द कर भाग खड़े हुए. दो दुकानों पर कई बीज व दवाएं एक्सपायरी डेट के मिले. एसडीएम ने उन्हें नमूने के रूप में ले लिया.

बैरिया: बैरिया-लालगंज मार्ग पर स्थित आपूर्ति विभाग के हाट निरीक्षक गोदाम का SDM बैरिया अशोक कुमार चौधरी ने रविवार को औचक निरीक्षण किया. इससे गोदाम में अफरा तफरी मच गई. खाद्यान्न का उठान करने पहुंचे वाहन चालक अपने वाहन लेकर मौके से भाग निकले.

भृगु क्षेत्र बलिया के रेल महकमे के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा. पूर्वात्तर रेलवे के इतिहास में पहली बार भारतीय रेलवे बोर्ड के किसी चेयरमैन का बलिया रेलवे स्टेशन पर स्वागत हुआ. बलियावासियों के लिए भी यह अभूतपुर्व एहसास था. जिले के कोने कोने से भारी भीड़ उमड़ी.

बैरिया: रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही लोगों को आश्वस्त किया है कि इस रुट से गुजरने वाली सभी गाड़ियों का ठहराव सुरेमनपुर में स्वीकृत किया जाएगा. वहीं रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड और पूछताछ कार्यालय की भी सुविधा होगी.

बलिया : बलिया के जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के आदेश से शीतलहर और बढ़ती ठंड के मद्देनजर जिले के सभी संचालित आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों तथा दिव्यांग बच्चों के आवासीय एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप में 29 दिसंबर 2019 से 05 जनवरी 2020 तक अवकाश रहेगा.

• शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने दो चार पहिया वाहन सवार लोगों से 38000 नकद, चार मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया. दोकटी थाना क्षेत्र के कोड़रहा ढाला से कोड़रहा गांव जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया. विरोध करने पर बदमाशों ने चालक की पिटाई कर दी. पीड़ितों ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिली. दोकटी पुलिस पीड़ितों के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है. लालगंज निवासी राकेश शर्मा अपनी स्कार्पियो और रामेश्वर तिवारी अपनी बोलेरो से बिहार के आरा जिले से लौट रहे थे. उसी वक्त वे लुटेरों के चंगुल में फंस गए.

• फाइनल मैच में काठमांडू नेपाल की टीम ने सोनपा बक्सर को 2-1 से पराजित कर आखिरकार शील्ड पर कब्जा जमा लिया. बलिया फुटबॉल एसोसिएशन मनियर के तत्वावधान में यह मैच खेला गया. मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया. इस मौके पर पूर्व विधायक भगवान पाठक, भाजपा सांसद नीरज शेखर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव उपाध्याय भी मौजूद रहे.

• कलक्ट्रेट स्थित ड्रामा हाल में देर शाम दो नाटकों का शानदार मंचन हुआ. संकल्प के 15वीं वर्षगांठ पर आयोजित तीन दिनी राष्ट्रीय नाट्य समारोह संकल्प रंगोत्सव के पहले दिन यह आयोजन हुआ. कड़ाके की ठंड के बावजूद सैकड़ों दर्शकों की उपस्थिति समारोह की सफलता को बयां कर रही थी. मंच पर पहली प्रस्तुति दस्तक पटना की ओर से सुप्रसिद्ध रंग निर्देशक पुंज प्रकाश के निर्देशन में रही. इसमें आशुतोष विज्ञ का एकल अभिनय शानदार रहा. सुदामा पांडेय धूमिल की लंबी कविता पटकथा को आशुतोष विज्ञ ने अपने संवाद और देह भाषा से मंच पर जीवंत कर दिया.

• श्रद्धालु जब तक रामकथा नहीं सुन लेते मर्यादित नहीं हो सकते. इसीलिए वेदव्यास ने कृष्ण के अवतार लेने से पहले राम कथा गाया. ऐसा कहना है कथावाचक आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री का. उन्होंने कहा कि कृष्ण लीला समझने से पहले पुरुषोत्तम लीला समझना जरूरी है. दुबहड़ के ब्यासी गाँव स्थित अखार के दत्तुमठ में हो रहा है यह संगीतमय आयोजन.

• ठंड और गलन का कहर अब अपने चरम पर है. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि शनिवार को राह चलते एक बाइक सवार अचानक कांपते हुए बीच सड़क पर गिर पड़ा. सिकंदरपुर बलिया मार्ग पर जनुवान चट्टी पर यह हादसा हुआ. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पंपापुर निवासी बब्बन राजभर का बेटा सनोज राजभर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए उसे सीएचसी सिकंदरपुर में भर्ती करवाया गया है.

• इसी क्रम में बैरिया के मधुबनी निवासी 53 वर्षीय दिनेश सिंह उर्फ साहेब सिंह की शुक्रवार की सुबह ठंड लगने से मौत हो गयी. दिनेश सिंह सुबह अचानक ठंड से कांपने लगे तबियत बिगड़ता देख परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा ले गए. लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जब परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे तब तक रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयी.

• बीते 12 दिसंबर को राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने जनेश्वर मिश्र सेतु पर छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया था. मगर पखवारे भर बाद ही फिर बैतलवा डार पर आ गया है. इस गोरखधंधे में लिप्त यूपी और बिहार के कारोबारी फिर सेटिंग भिड़ाना शूरू कर दिया. थाने पुलिस के चक्कर के बाद तुक्का तो भिड़ ही जाता है. एसपी के सख्त रवैये के बावजूद उनके मातहत हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं.

• सुखपुरा चट्टी पर शुक्रवार की रात एक फल विक्रेता का कैश बॉक्स ले उड़े चोर. शनिवार की सुबह खोजबीन करने पर पानी टंकी के पास टूटा हुआ कैशबॉक्स और उसमें रखे कागजात तो मिल गए मगर नगदी नहीं. पीड़ित दुकानदार के पुत्र गणेशी गुप्त ने मामले की तहरीर सुखपुरा पुलिस को सौंपी है.

• पहली जनवरी को महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में होगी. राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे पहली को 11 बजे से महिला जन सुनवाई करेंगी. यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने दी.
ि
• शनिवार को कांटे के मुकाबले में खैराबाद (आजमगढ़) ने कुशीनगर को एक गोल से पराजित किया. हमारे संवाददाता पंकज सिंह ने बताया कि हाफ टाइम के 22 वें मिनट में खैराबाद के अरमान ने एक मैदानी गोल कर अपने टीम को विजयी बनाया. नतीजतन अरमान ने ही मैन ऑफ द मैच का खिताब भी झटक लिया. मौका था संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में चल रहे अवधेश सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन का.

• देश में पांच हजार किलोमीटर फ्रेट कॉरिडोर निर्माण और सभी यात्रियों को वेटिंग रहित टिकट मुहैया कराना रेलवे का लक्ष्य है. नए साल में ट्रेनों की औसत गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे करने का टारगेट है. ये बातें रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं. बलिया स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है. इससे रेलवे स्टेशन और भी हाईटेक हो जायेगा. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक बलिया रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव के साथ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी निरीक्षण किया. बलिया स्टेशन पर वीवीआईपी वेटिंग हाल का उद्घाटन भी सांसद ने किया. साथ ही बताया कि बलिया स्टेशन पर कैफेटेरिया और नई पिट लाइन का निर्माण कराया जाएगा ताकि और ट्रेनों को यहां से प्रारंभ कराया जा सके. अभी यहां ट्रेनों को रखने की व्यवस्था नहीं होने के कारण नई ट्रेनें नहीं शुरू की जा रही हैं. पिट लाइन बनने के साथ ही यहां से दिल्ली और मुंबई के लिए नई ट्रेनें चलाई जाएंगी.

• हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि सुरेमनपुर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव यहां स्वीकृत किया जाएगा. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र संग बातचीत में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने यह आश्वासन दिया. चेयरमैन के सैलून के प्रस्थान के बाद मधुबनी में अरविंद सिंह सेंगर के किसान सेवा केन्द्र पर बलिया लाइव से रू ब रू हुए सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त औऱ बैरिया विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने भी इस बात की तस्दीक की.

Tags: बालू बोलेरो मंचन मधुबनी मौत रामकथा रेलवे रेलवे बोर्ड चेयरमैन लूट श्रद्धालु संकल्प रंगोत्सव सिकंदरपुर सुखपुरा सुंदरीकरण सुरेमनपुर स्कार्पियो

Post navigation

Previous: सरकारी स्कीमों का लाभ पात्रों तक पहुंचा सकते हैं युवा मंडल: डीएम
Next: ठंड के कारण रास्ते में मोटरसाइकिल से गिरा युवक, हालत गंभीर

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

You may have missed

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026
Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.