Skip to content
1 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 5 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

सुखपुरा : कस्बा निवासी 75 वर्षीय शान्ति देवी पत्नी स्व. महेंद्र सिंह गुरुवार की सुबह से ही लापता हैं.वह सुबह के समय किसी काम के लिए घर से बाहर निकली. देर रात तक उस महिला का कोई पता नहीं चल पाया है.

दुबहर : क्षेत्र में रबी की बुवाई की मौसम में क्षेत्र की सहकारी समितियां शोपीस बनी हुई है. इससे किसानों को काफी कठिनाई हो रही है. इससे जहां किसानों में आक्रोश है, वहीं उनकी उम्मीद भी टूट गयी कि सरकार बदलने से उन्हें समितियों से खाद-बीज मिलने लगेगा. आलम यह है कि सरकार के भी दो साल बीतने के बाद भी सहकारी समितियों के ताले नहीं खुले.

बैरिया : हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म के बाद पशु चिकित्सक की हत्या कर शव जलाने की घटना के खिलाफ संसद भवन मार्ग पर धरने पर बैठी अन्नू दुबे बलिया की बेटी है. उनका पैतृक गांव सहतवार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में है, जबकि ननिहाल बैरिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर (चांदपुर) है.

बलिया : जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत/लाभार्थी कृषको को योजना की धनराशि आधार कार्ड में नाम के अनुसार संशोधन पीएम किसान पोर्टल पर करने के बाद ही प्रेषित की जा सकेगी.

बलिया : छह दिसंबर के मद्देनजर जनपद की सीमा के भीतर रहने वालों और सभी आने-जाने वालों के लिए 04 से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दिया गया है.अपर जिला मजिस्ट्रेट रामआसरे ने कहा है कि जनपद सीमा के अंदर किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ इकट्ठे नहीं होंगे और न कोई जुलूस निकालेंगे. साथ ही, शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाले अफवाह नहीं फैलायेंगे.

बलिया : किसान की गाढ़े पसीने की मेहनत को कोई प्राकृतिक आपदा झटके से बहा ले जाती है. गर्मी, जाड़ा, बरसात से जूझते हुए किसान मेहनत कर फसल उगाता है. इन दुश्वारियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की.

बलिया : छात्रों के लिए संघर्ष करते हुए शहीद हुए छात्रनेता स्व. चंद्रभानु पांडेय की 28वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को टीडी कालेज के छात्रसंघ भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. वरिष्ठ छात्रनेता पूर्व अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने कहा कि स्व. पांडेय ने तीन दशक पहले जो संघर्ष की राह दिखाई थी, उसपर चलने से ही राजनीति में शुचिता बनाई रखी जा सकती है.

बलिया : ददरी मेले के समापन के बाद भी दुकानदारों की अच्छी खासी कमाई हो गयी. ग्राहकों की भीड़ भी पहुंची और सामान की बिक्री भी हुई. दोनों के चेहरों पर खुशी थी.

बैरिया : तीन दिनों से लगातार बैरिया के इंडेन गैस गोदाम सिलिंडर न मिलने नाराज कस्टमर्स ने बैरिया -रानीगंज मार्ग के बीबी टोला पर सड़क जाम कर दिया. बैरिया के थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम हटवाया. करीब एक घंटे के जाम से बैरिया-रानीगंज मार्ग पर वाहनों की कतार लग गयी.

.बलिया: मनियर के मानिकपुर गांव में बिना कार्य कराए नियम के खिलाफ करोड़ों रुपये के भुगतान की शिकायत पर जांच में ग्राम प्रधान तथा सेक्रेटरी को दोषी माना गया. फिर भी उनके खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज गांव वालों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही, यह चेतावनी भी दी कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर वे 11 दिसंबर से कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन शुरू करेंगे.

• एक कहावत है अंत भला तो सब भला हालांकि मंगलवार ददरी मेले का औपचारिक समापन हो गया. मगर बुधवार को चलते चलाते भी दुकान समेट रहे कारोबारियों को ग्राहकों ने निराश नहीं किया. खरीदार अच्छी तरह से वाकिफ थे कि अंतिम बेला में दुकानदार लागत मूल्य पर भी सौदा निपटाएंगे. इस बार ददरी मेले में अंतिम पखवारे में ही ठीक ठाक खरीद फरोख्त हुआ.

• अभी ब्यूटी पार्लर में ही है धनुष यज्ञ मेला. बुधवार को भी मेले का रंग फीका ही रहा. वजह अभी बड़ी चर्खी, झूला, ब्रेक डांस, खेल तमाशा दिखाने वाले मौत का कुंआ और सर्कस का इंतजाम नहीं है. जाहिर है मेले में रौनक आने में अभी वक्त लगेगा. बुधवार को दोपहर में लोग पहुंचे जरूर. लेकिन निराश ही लौटे.

• हालांकि आठवें दिन बुधवार को श्रीगोविंद साहब के मेले में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा. रसड़ा के ग्राम सभा गौरा में ऐतिहासिक गोविद साहब का मेला 11 दिसंबर तक चलेगा. इस मेले में बलिया ही नहीं, गाजीपुर और मऊ के श्रद्धालु भी पूजन-अर्चन और मन्नतें मांगने के लिए उमड़ रहे हैं. गोविंद साहब के सरोवर में श्रद्धालु पहले स्नान करते हैं. इसके बाद गोविंद साहब के मंदिर में चावल औऱ दाल का प्रसाद चढ़ा कर. वहीं पर खिचड़ी, भौरी आदि बनाकर उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं.

• बैरिया से मांझी तक एनएच 31 की मरम्मत की राह देख रहे युवा अब उकता गए हैं. आंदोलनकारियों की अगुवाई कर रहे दुर्गविजय सिंह झलन ने छह दिसंबर को बैरिया-मांझी मार्ग पर जिन्न बाबा के स्थान के पास आत्मदाह करने तक की धमकी दी है. मीडिया से बातचीत में झलन ने कहा है कि सड़क हादसे में मरने से अच्छा है आत्मदाह ही कर लिया जाए.

• अयोध्या में बाबरी विध्वंस की बरसी अर्थात छह दिसम्बर को पुलिस महकमा एलर्ट मोड में है. जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई.

• हैदराबाद में महिला पशु चिकत्सक संग जघन्य कृत्य पर नाराजगी जताने का सिलसिला जारी है. बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया. सौंपे गए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन में दोषियों को फांसी देने की मांग की गई. इसी क्रम में गोपाल जी पीजी कालेज, रेवती के बीएड एवं डीएलएड के प्रक्षिक्षुओं ने महिलाओं संग हो रहे कुकृत्य पर आक्रोश जताया. उधर, आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने नगरा बाजार में कैंडिल मार्च निकालकर हैदराबाद कांड के दोषियों को फांसी देने की मांग की.

• खेतों में पानी जमा है. नतीजतन रबी की बुआई नहीं हो पा रही है. कायदे से तो इसके लिए किसान मुआवजे के हकदार है. मगर कोई पूछने वाला नहीं है. उल्टे पराली जलाने की आड़ में किसानों को जेल भिजवाने का बंदोबस्त कर दिया गया. ऐसा कहना है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया. डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा. कहा का किसानों को राहत देने के लिए तत्काल कारगर पहल नहीं की गई तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन को बाध्य होगी.

• मंगलवार की आधी रात गए गोपाल शर्मा के घर में चूल्हे की चिगारी से भीषण आग लग गई. यह हादसा बिल्थरारोड नगर के वार्ड सं. पांच में हुआ. इस अगलगी में हजारों का सामान जल कर राख हो गया.

• अखिल भारतीय अंतर विद्यालयीय महिला फुटबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन बुधवार को कुल दो मैच खेले गए. बिल्थरारोड स्थित मां भगवती के सोनाडीह धाम परिसर में स्व. फागू राम की स्मृति में चल रहा है पांच दिवसीय अखिल भारतीय अंतर विद्यालयीय महिला फुटबाल चैंपियनशिप. वाराणसी के खिलाफ पहले हाफ में ही टाटानगर झारखंड की महिला टीम ने शानदार दो गोल दागकर मैच पर मजबूत पकड़ बना लिया. और आखिरकार 2-0 से जीत दर्ज कर लिया. उधर, अंत तक सस्पेंस बरकरार रहा आजमगढ़ बलिया की टीम के बीच का मुकाबले में. हालांकि आखिरी समय में गोल दाग बलिया रोमांचक जीत दर्ज कर लिया.

• दोकटी एकादश को हरा कर द्वाबा एकादश ने ट्रॉफी पर कब्जा किया. मौका था दोकटी में स्व. गोलू सिंह अंतरप्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का. बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दोकटी एकादश की टीम 10.2 ओवर में 101 रन बनाकर आउट हो गई. जवाब में खेलने उतरी द्वाबा एकादश बैरिया की टीम ने 13.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 107 रन बनाई. औऱ ट्राफी पर कब्जा कर लिया.

• बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के खिलाफ चल रहे मुकदमे वापस ले लिए गए हैं. साल 2007 में उनके खिलाफ बैरिया थाने में मुकदमे दर्ज हुए थे. निर्वाचन अधिकारी का आरोप था कि मतदान के दौरान मारपीट की गई. अभियोजन की ओर से दी गई मुकदमा वापसी की अर्जी को स्वीकार करते हुए एमपी एमएलए कोर्ट प्रयागराज के विशेष न्यायाधीश डॉ. बाल मुकुंद ने मुकदमों की कार्यवाही समाप्त करते हुए फाइल दाखिल दफ्तर किए जाने का आदेश दिया.

• मंगलवार की देर रात चोरों ने यश ज्वेलर्स नामक दुकान पर धावा बोला और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने ले उड़े. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि रानीगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी के सामने पश्चिम साइड गली से नकब लगाकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने और चांदी की ज्वेलरी उठा ले गए. बुधवार की सुबह ज्वेलरी दुकान का कारीगर दुकान की सफाई करने पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर हैरान हो गया. शोर मचाने के बाद सूचना दुकान के मालिक कोटवां निवासी शंकरजी सराफ को दी गई. सूचना पर पहुंची बैरिया एसएचओ के साथ फोरेंसिक टीम छानबीन की.

• रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव अपने ननिहाल आए दो सगे भाई मंगलवार को रहस्यमय ढंग से हनुमानगंज चट्टी से लापता हो गए. घटना के बाद से ननिहाल और पैतृक गांव में कोहराम मचा हुआ है. इस बाबत स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के दरांव गांव निवासी राजेश सिंह के दोनों पुत्र 14 साल का प्रियांशु और 10 साल का राज चार दिन पूर्व दुर्जनपुर स्थित अपने ननिहाल आए थे. मंगलवार की सुबह नाना श्याम सुंदर सिंह के कहने पर दोनों बच्चे दुर्जनपुर निवासी नवमी हलवाई को बुलाने के लिए उसके घर गए. इसके बाद से उनका कहीं अता पता नहीं है.

• बुधवार की सुबह जब उपभोक्ता जब गैस लेने पहुंचे तो गैस गोदाम में ताला लटका देख भड़क गए. वे बैरिया-रानीगंज मार्ग के बीबी टोला में सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. तीन दिनों से गैस गोदाम बैरिया से गैस वितरित नहीं किए जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने बैरिया-रानीगंज मार्ग के बीबी टोला में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

• सिकन्दरपुर पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों से पुलिस ने तीन तमंचा, पांच कारतूस, दो अदद मोबाइल, 3000 नगद व 10 चोरी की बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तार विकास कुमार राय पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार राय निवासी सिसोटार थाना सिकन्दरपुर, बिजय चौबे पुत्र हरिहर चौबे निवासी शाहपुर थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार, कैलाश गुप्ता पुत्र शिवजी गुप्ता निवासी सिसोटार थाना सिकन्दरपुर शामिल हैं.

• जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बांसडीह पहुंच भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि बाँसडीह विधानसभा में पार्टी का कोई विधायक नही है, पर यहाँ का एक एक कार्यकर्ता अपने आप को विधायक समझे. अगर थाने और तहसीलों पर कार्यकर्ताओं की बातों को अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से नहीं सुना जाता तो उन्हें बाँसडीह मुख्यायल से अपना बोरिया बिस्तर समेट लेना चाहिए.

• मंगलपुरा गांव में घरेलु विवाद को लेकर मंगलवार की देर रात विक्की सिंह (18) पुत्र अजय सिंह ने फाँसी लगा कर अपनी जान दे दी. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि सूचना पर पहुचीं पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर फंदे में लटक रहे युवक को उतरवाया और मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.

• गाजीपुर में पर्यावरण के हालात जानने देहारादून से पहुंची वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया की टीम ने पर्यावरण के हाल को कैद किया. भोर से लेकर सूर्यास्त तक वायु की गुणवत्ता परखी और प्रदूषण का स्तर जाना. जमानियां में तीन जगह गंगा का जलस्तर और पानी की गुणवत्ता जांची. इससे पहले भारतीय वन्य जीव संस्थान और नेशनल ज्योग्राफिक सोसायटी की ओर से गंगाजल में पॉलीथीन, थैलियों और प्लास्टिक की जांच की.

• विश्व दिव्यांग दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस क्रम में शहर के विशुनीपुर स्थित आजाद प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन समेकित शिक्षा के समन्वयक ओपी सिंह की देख-रेख में हुआ. इस दौरान आयोजित दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों के ब्रेल पठन में बब्लू प्रथम, राहुल द्वितीय व पूजा तृतीय, ब्रेल लेखन में बब्लू प्रथम, पूजा द्वितीय व राहुल तृतीय, छूकर पहचानना में नंदनी प्रथम, बब्लू द्वितीय व पूजा तृतीय तथा संगीत प्रतियोगिता में हरिनारायण प्रथम, ओमजी द्वितीय, बब्लू तृतीय रहे.

• देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर जिला खेल कार्यालय की ओर से जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसमें कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया. उद्घाटन उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के सचिव विनोद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रथम मैच कैस्टरब्रिज द्वितीय व सहजानंद विद्यालय के बीच हुआ. इसमें कैस्टरब्रिज विजयी रहा. अन्य मैच में ज्ञानकुंज ने आरके अकेडमी और हॉलीक्रास स्कूल ने सनबीम को हराया. चौथा मैच कैस्टरब्रिज प्रथम औऱ ज्ञान कुंज के बीच हुआ, जिसमें ज्ञान कुंज ने जीत दर्ज की.

Tags: बाइक बांसडीह बैरिया भाई मुकदमे यश ज्वेलर्स रेवती लापता विधायक सिकन्दरपुर

Post navigation

Previous: अफवाह फैलाने वाले पर कड़ी नजर रखी जाय : एसपी
Next: लोगों से छह दिसंबर को शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

You may have missed

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026
Congress Indira ji Puntithi
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.