Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • विकास कार्यों के लिए खुला है सरकार का खजाना : डिप्टी सीएम मौर्य
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

विकास कार्यों के लिए खुला है सरकार का खजाना : डिप्टी सीएम मौर्य

दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महरेव (चितबड़ागांव) में चार दर्जन से अधिक प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
Central Desk 24 November, 2019 1 minute read
DyCM_Mahrev2
  • दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष पर ठेंगड़ी भवन का किया लोकार्पण
  • बलिया की 34 सड़कें भी जुड़ेंगी एक्सप्रेस-वे या अन्य मुख्य मार्गों से
  • डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पांच परियोजनाओं का किया लोकार्पण, 46 कार्यों का शिलान्यास

बलिया : श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महरेव (चितबड़ागांव) में चार दर्जन से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. इसमें बड़ी सड़कों के अलावा आधा दर्जन पुल भी शामिल है. उन्होंने ठेंगड़ी भवन का भी लोकार्पण किया.

 

 

जनसभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सम्बोधन की शुरुआत भृगु बाबा की जयकार और जिले के महापुरुषों को याद करके की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बलिया के विकास के लिए बजट का खजाना हमेशा खुला रहेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश की दोनों सरकार बेहतर काम कर रही हैं.

इसका प्रमाण पत्र हमें देने की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रदेश की जनता 2017 व 2019 में अपने जनमत के जरिये प्रमाण पत्र दे चुकी है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमने हर एक्सप्रेस-वे और अन्य मुख्य मार्गों से ढाई सौ तक की आबादी वाले गांवों को भी जोड़ने की पहल की है. बलिया में भी ऐसी 34 सड़कें है. उन्होंने कहा कि हर गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा.

 

 

हर योजना में गरीब परिवार और किसानों का रखा ख्याल

केशव मौर्य ने कहा कि हमारी हर योजना में गरीब परिवार और किसानों का विशेष ख्याल रखा गया है. सौभाग्य योजना के जरिये हर घर तक बिजली पहुंचायी. अकेले बलिया के 5147 मजरों में नि:शुल्क बिजली पहुंचायी गई. कस्बा हो या गांव, बिजली आपूर्ति में भी व्यापक सुधार हुआ है.

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला के माध्यम से लाखों परिवारों को गैस कनेक्शन दिया. सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ करने के साथ हर किसान को छह हजार सलाना साम्मान राशि दी. जिले के करीब तीन लाख किसान इसका लाभ ले रहे हैं.

मौर्य ने कहा कि हर गरीब परिवार को आयुषमान भारत के माध्यम से ‘स्वास्थ्य सुरक्षा कवच’ प्रदान क़िया. पक्का घर ओर शौचालय मुहैया कराया. उन्होने आश्वस्त किया कि जल्द ही बलिया एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएगा.

 

 

सामूहिक विवाह योजना से दी बड़ी राहत

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के द्वारा गरीब परिवार के बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उठा कर सरकार ने बड़ी राहत दी है. पिछली सरकार में शादी अनुदान की धनराशि के लिए विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे. आज बाकायदा एक बड़ा आयोजन करके सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब परिवार की बेटियों की शादी की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है.

भ्रष्टाचारमुक्त भारत बनाने का लिया है संकल्प

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी व योगी सरकार देश व प्रदेश को भ्रष्टाचारमुक्त कराने के संकल्प के साथ तमाम योजनाएं चला रही है. दोनों सरकार समाज के निचले पायदान तक के व्यक्ति के जीवन के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं.

 

 

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि जनहित में की गयी मांग को अधिकारी नजरअंदाज न करें. 18 से 20 घण्टे काम करने वाले पीएम मोदी से सीख लें. जनता की सेवा के प्रति समर्पित हो जाएं.

कार्यक्रम में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, सांसद रविन्दर कुशवाहा, विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह, विधायक सिकंदरपुर संजय यादव, विधायक बेल्थरारोड धनन्जय कन्नौजिया, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, शिवशंकर चौहान आदि मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद शंकर दूबे व संचालन राजीव मोहन चौधरी ने किया.

विकास कार्य से जुड़ी हर मांग होगी पूरी

चितबड़ागांव के महरेव में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अपने क्षेत्र की 8 सड़कें और 4 पुल बनवाने की मांग की. वहीं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अलावा सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की सूची सौंपी.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिले के विकास के लिए मिली हर मांग पूरी की जायेगी. विभागीय अधिकारियों को इन मांगों के सम्बंध में जरूरी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी का निर्देश दिया. उन्होने कहा कि जिले के विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए ही हम यहां आए हैं.

 

 

पांच कार्यों का लोकार्पण, 46 कार्यों का शिलान्यास

महरेव में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कुल 2746.74 लाख की लागत से पूरी हुई पांच परियोजनाओं का लोकार्पण किया. वहीं 46 कार्यों का शिलान्यास भी किया. इन परियोजनाओं पर 4072.31 लाख की लागत आएगी.

लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में डेढ़ करोड़ की लागत से 6 सूट और मीटिंग हाल का निर्माण होगा. इस कार्य का भी शिलान्यास उप मुख्यमंत्री ने किया.

थम्हनपुरा पुल का नाम होगा गौरी सेतु

थम्हनपुरा और गंगहरा के बीच बने पुल का नाम अब गौरी सेतु होगा. मंत्री उपेंद्र तिवारी की मांग पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने इसकी घोषणा की. इसके अलावा मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चार और पुल बनवाने की मांग की.

 

 

उनमें मंगई नदी पर रामपुर चिट और कोट अजोरपुर, मझरिया के बीच सेतु, टोंस नदी पर चितबड़ागांव- पक्काकोट सम्पर्क के लिए पुल, मंगई नदी पर स्व विनोद राय के घर के सामने पुल और कथरिया-फिरोजपुर मार्ग पर सेतु शामिल है.

तिवारी ने आठ सड़कों के निर्माण की भी मांग की. इसके अलावा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी विस फेफना की पांच सड़केंबनवाने की मांग की. डिप्टी सीएम ने सभी मांगें पूरी करने की घोषणा करते हुए अधिकारियों को जरूरी कार्यवाही करने का निर्देश दिया.

Tags: महरेव लोकार्पण शिलान्यास

Post navigation

Previous: राष्ट्रभक्ति और अनुशासन सिखाता है एनसीसी : कर्नल मलिक
Next: 30 नवम्बर तक नाम संशोधन करा लें किसान: डीएम

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.