Skip to content
1 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 7 November, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

चिलकहर : हब्सापुर कसेसर गांव मे हरीन्द्र यादव की पुण्यतिथि पर गांव के लोगों ने दंगल का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सपा विधायक जय प्रकाश अंचल और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजय यादव को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया. सिर पर साफा बांध कर सम्मानित किया.

बलिया : जिले में राम मंदिर संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संदर्भ में सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित सूचनाएं उच्च अधिकारियों को देने के लिए कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है. इसका टेलीफोन नंबर 05498-220857 है. सेंटर के नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट ब्रज किशोर दूबे होंगे.

दुबहर : नगवा गांव के सामने जनेश्वर मिश्र सेतु के पास गंगा नदी के किनारे त्रिदंडी स्वामी गंगा घाट पर श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को तुलसी शालिग्राम विवाह का भव्य आयोजन किया गया. क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने तुलसी शालिग्राम विवाह की मनोहर झांकी देखी.

बैरिया : बार एसोसिएशन की बैरिया तहसील इकाई की ओर से बैरिया के एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र सौपा गया. अधिवक्ताओं की मांगों में तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में पुलिस फायरिंग से घायल वकीलों को 10 लाख रुपये मुवावजा देने, दोषी पुलिस कर्मियों दंडित करने और तीन माह के अन्दर जांच पूरी करने की मांगें शामिल हैं.

बैरिया : बैरिया और मुरली छपरा ब्लाक की आशा और संगिनी वर्कर सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र सोनबरसा से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करती हुई तहसील दफ्तर पहुंची. उन्होंने वहां नारेबाजी करने के बाद तहसीलदार को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम पत्रक सौंपा. तहसीलदार ने उनका पत्रक सीएम और पीएम तक भिजवाने का आश्वासन दिया.

बैरिया : दिल्ली में नौकरी कर रहे स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के युवक की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई. मौत की सूचना पहुंचते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया. युवक परिवार का बड़ा और एकमात्र कमाने वाला लड़का था. उसका छोटा भाई शव लेकर दिल्ली से निकल चुका है.

बैरिया : अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बैरिया थाने की पुलिस ने बैरिया नगर पंचायत में एनएच 31 की पटरियों पर से दुकानें और सामान हटवाये. सामानों को पटरी से पीछे हटवाया गया. पुलिस दल के साथ नगर पंचायत के ईओ आशुतोष ओझा अपने कर्मचारियों सहित मौजूद थे. इससे पटरी पर दुकान लगाने वालों में हड़कंप मची रही.

बैरिया : आखिर सोशल मीडिया पर पोस्ट और कमेंट ने किसानों की समस्या की ओर दिलाया प्रशासन का ध्यान. तहसील के श्रीनगर और दलछपरा गांव के 80 फीसदी किसानों के खेत पानी में डूबे हुए हैं. रबी की बुआई के समय बीत रहा है और किसान मायूस हैं. करीब 3 हजार एकड़ खेतों में पानी लगा हुआ है.

• लंबे समय से बकाया बिजली बिल का भुगतान न करने वाले कम आय वाले उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए सरकार ने ‘आसान किस्त योजना’ लागू करने का फैसला किया है. यह योजना पूरे प्रदेश में 11 नवंबर से लागू होगी. एक साथ बकाया बिल जमा न करने वाले शहरी क्षेत्र के गरीब उपभोक्ता 12 किस्तों में और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 24 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान कर सकेंगे. इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए कॉर्पोरेशन के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है. योजना के तहत सारे भुगतान ऑनलाइन ही लिए जाएंगे.

• नौ महीने पहले आधी रात गए घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी, अभद्रता और गालीगलौज करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने रसड़ा कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेंद्र नाथ सिंह, कांस्टेबल अजीत सिंह और गांधी यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने यह निर्णय दिया.

• बैरिया के श्रीनगर, दलछपरा, झरकटहां बघमरिया सहित आधा दर्जन गांवों के किसानों का खेती योग्य 30 फीसदी जमीन जल जमाव के कारण घाघरा के पानी में डूबी हुई है. लगभग चार हजार एकड़ खेती योग्य जमीन पर खरीफ की फसल तो बर्बाद तो हो ही गई. अब रबी की बुआई पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

• उधर, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय पिछले 41 दिनों से जलमग्न है. जलजमाव के चलते यूनिवर्सिटी का 19 नवंबर को होने वाला दीक्षांत समारोह स्थगित कर दिया गया है. गुरुवार को डीएम हरि प्रताप शाही और एसपी देवेन्द्रनाथ ने विश्विद्यालय का जायजा लिया. विश्विद्यालय कार्यालय तक अभी भी करीब तीन फ़ीट पानी लगे होने के कारण अधिकारी द्वय को नाव से ही जाना पड़ा.

• ददरी मेला में होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर रोडवेज की ओर से जिले के विभिन्न रूटों पर 150 बसों का संचालन किया जायेगा ताकि कार्तिक पूर्णिमा स्नान सहित जिले के अन्य हिस्सों से आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो. ददरी मेला के मुख्य पर्व कतकी नहान पर 11/12 नवंबर को मुख्य स्नान घाट पर जल पुलिस की पेट्रोलिंग, नाविक और मोटर लांच किए जाने की योजना है. घाटों पर महिलाओं के कपड़ा बदलने के लिए जगह-जगह पर्याप्त मात्रा में टेंट और स्नान घाट पर वाच टावर लगाया जाएगा. इसके अलावा मोबाइल चेंजिंग रूम का भी प्रबंध किया जाएगा.

• कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मंडलायुक्त ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. अयोध्या प्रकरण पर आने वाले संभावित निर्णय को देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश मंडलायुक्त आजमगढ़ कनक त्रिपाठी ने दिया.

• छपरा जंक्शन पर चोरी करते हुए दो चोरों को जीआरपी ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया. रेल थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद सिंह ने मीडिया को बताया कि ग्वालियर एक्सप्रेस में दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव निवासी दीपक कुमार का मोबाइल चुराते बलिया जिले के मो इस्लाम के बेटे शमशाद आलम को पकड़ा गया.

• रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बस्ती चट्टी पर बुधवार को मासूम को बोलेरो ने टक्कर मार दी. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल रोहना निवासी रेखा देवी और राजू गुप्ता की 6 साल की बेटी अंशिका गुप्ता इलाज के लिए बलिया जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बच्ची का शव और बोलेरो को कब्जे में ले लिया.

• साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक संस्था मंगल पांडेय विचार मंच की बैठक गुरुवार को नगवां ढाला स्थित विचार मंच के कार्यालय पर हुई. इस मौके पर मंच के अध्यक्ष कृष्ण कांत पाठक ने कहा कि अयोध्या मामले में न्यायालय का निर्णय कभी भी आ सकता है. इसके मद्देनजर प्रबुद्ध वर्ग का भी नैतिक कर्तव्य बनता है कि समाज के सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाये रखें. न्यायालय का जो भी निर्णय आए उसका हम सभी को सम्मान करना चाहिए.

• सीयर ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने डफलपूरा और पूरा पतोई में नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण किया. इस दौरान अंचल ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई.

• फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली निवासी फरहतजहां ने बुधवार को डीएम को प्रार्थना पत्र सौंप अपने डूबे पुत्र का शव नदी से निकाले जाने की गुहार लगायी. बीते 15 अक्तूबर को सेमरा गंगा घाट पर नहाने गए दो बच्चे डूब गए थे. इनमें एक का शव तो बरामद कर लिया गया, मगर फरहतजहां के बेटे का शव बरामद नहीं हो सका.

• अमेरिका से आयी पर्यावरणविदों की टीम ने बांसडीह के द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला महाविद्यालय में संयत्र ऑब्जरवेटरी की स्थापना के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरण उपलब्ध कराया.

• राष्ट्रीय मीड-डे मील रसोइयां फ्रंट के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में रसोइयों ने प्रदर्शन किया.

• चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन दूसरे दिन बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी प्रीतम कुमार मिश्र के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हो गया.

• पुलिस को देख दोस्तों संग जुआ खेल रहा एक युवक गुरुवार की सुबह कटहल नाले में कूद गया. इसकी जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जाल और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई. हालांकि काफी प्रयास के बाद भी खबर मिलने तक उसका पता नहीं चल सका था. युवक के नाले में डूबने से नाराज लोग कई बार सड़क जाम करने का प्रयास किए. लेकिन पुलिस की मौजूदगी से उन्हें सफलता नहीं मिल सकी. बताया जा रहा है कि बलिया शहर से सटे बहेरी निवासी 25 वर्षीय राजा खान गुरुवार की सुबह कटहल नाला के रेलवे पुल से सटे इंदिरा मार्केट के पीछे जुआ खेल रहा था.

• कड़ी सुरक्षा के बीच आजमगढ़ और आंबेडकरनगर की जेलों से बलिया जिला कारागार में बंदियों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई. इस जेल में जल जमाव के चलते सभी कैदियों को अन्यत्र शिफ्टिंग करना पड़ा था. जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ की अगुवाई में कारागार पहुंची टीम ने निरीक्षण के बाद मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए.

• उत्तराखंड के रुद्रपुर के सिडकुल में कंपनी के सुपरवाइजर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है. कंपनी प्रबंधन से कर रही पुलिस गहन पूछताछ भी कर रही है. मृतक दीनदयाल यूपी के बलिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.

• प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में आज बलिया में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला का कांग्रेसियों ने पुतला फूंका. इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने गुरुवार को सड़क पर उतरकर लोगों को पम्पलेट बांटा. उन्होंने लोगों से केन्द्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने की अपील की.

• रतसर दक्षिणी चट्टी पर स्कूली बस की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गया बाइक सवार. इस हादसे में घायल मनियर के पिलुई गांव निवासी 25 वर्षीय अनिश कुमार पुत्र छगुन राजभर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

• भाजपाइयों ने गुरुवार को सिकंदरपुर में गांधी संकल्प यात्रा निकाली. यह यात्रा जलालीपुर, चेतन किशोर, सिसोटार, बसारिखपुर, गोसाईपुर, शेखपुर, खरीद, पुरुषोत्तम पट्टी, निपानिया का भ्रमण करते हुए बहादुरपुर पहुंची. वहां जनसभा को सांसद रवींद्र कुशवाहा और स्थानीय विधायक संजय यादव ने संबोधित किया.

Tags: बिजली बिजली बिल महिला युवक रबी शव सहतवार सुखपुरा

Post navigation

Previous: बाहर जाने पर जिले-गांव का नाम बताते हैं न कि जाति : एसपी
Next: झूठ और फरेब पर चल रही है केंद्र और राज्य सरकार : रामगोविंद

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

You may have missed

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026
Congress Indira ji Puntithi
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.