Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 1 November, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया : सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत डीडीएम नाबार्ड ने दोनों स्कूल के 600 बच्चों, शिक्षकों, स्कूल के प्रधानाचार्य उमा सिंह और एसडी सिंह सहित अतिथियो को ‘ईमानदारी-एक जीवन शैली’ की शपथ दिलाई. सभी अतिथियों ने अपने विचार रखे.

बलिया : जिद पे अड़ना, हित में लड़ना बलियाटिक पहचान है. धोती-कुर्ता, लिट्टी-चोखा, भूजा- सत्तू बलिया जिले की शान है. बलिया जिले के 140वें जन्मदिन पर शुक्रवार को शहीद पार्क चौक में आयोजित समारोह में साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बलिया जिले को बलिया राष्ट्र कहते थे.

दुबहड़ : स्थानीय थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक रघुनाथ सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद शुक्रवार को क्षेत्र के गणमान्य लोगों और थाना स्टाफ ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया. समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि एक नम्र, उदार और ईमानदार दरोगा रिटायर हो रहे हैं.दुबहड़ प्रधान बिट्टू मिश्रा ने कहा कि ये थाना पर आए दोनों पक्षों के फरियादियों को ये संतुष्ट कर विदा करते थे. अखार प्रधान सुनील सिंह ने कहा कि ये समस्याओं का निराकरण सुलह-समझौते से करा देते थे. इस अवसर पर सुनील सिंह, उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, हरिशंकर मिश्रा, लाल बहादुर, जगदीश सिंह, जगदीश चंद्र, रामाश्रय गौतम, अनिल यादव, अरविंद सिंह, शिवाजी यादव, अवधेश यादव, वेद प्रकाश पांडेय, सीमा, राजू प्रसाद, अनिल कुमार आदि भी मौजूद थे.

बैरिया : LIC के सेटेलाइट केंद्र से संबद्ध अभिकर्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. प्राप्त समाचार के अनुसार जमालपुर निवासी विपिन बिहारी श्रीवास्तव (58 ) की बीती रात अचानक दिल का दौरा पड़ जाने से मौत हो गई. अभिकर्ता के निधन की खबर मिलने पर LIC के ब्रांच में सभी अभिकर्ताओं और विभागीय कर्मचारियों ने शोक-सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

बैरिया : बैरिया पुलिस ने शुक्रवार को एक 15 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके पास से एक देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद हुए हैं. एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी अजय सिंह डेढ साल से फरार था. उसके ऊपर तीन मामले लम्बित हैं.

बैरिया : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि जयप्रकाश नगर के संसार टोला स्थित गोवर्धन पहाड़ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन पूजा प्रारंभ हुई. शाम को सम्मान समारोह और भोजपुरी गीत गायन का कार्यक्रम हुआ. समाजसेवी सूर्यभान सिंह और कमेटी के सदस्यों ने 251 लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया.

चिलकहर : भारत़ के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती पर गांधी इण्टर कालेज में दौड़ प्रतियोगिता और सप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये. लौह पुरुष की 144वीं जयंती पर नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नाथ बाबा मठ के मठाधीश्वर महंत कौशलेंद्र गिरि ने किया.

• देर शाम जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कचहरी रोड पर श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स के यहां नौ की संख्या में आए डकैतों ने सर्राफा कारोबारी को घायल कर तकरीबन एक करोड़ की ज्वेलरी और तीन लाख रुपये नगदी लूट ले गए. विरोध करने पर बदलापुर पड़ाव निवासी सुरेश सेठ को बट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया. घायल सर्राफा कारोबारी को जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाशों ने असलहा लहराते हुए बीस से अधिक राउंड फायरिंग कर दहशत पैदा कर दिया.

• हरिप्रताप शाही होंगे बलिया के नए डीएम. अभिषेक प्रकाश को लखनऊ का और कौशल राज शर्मा को वाराणसी की कमान. देररात योगी सरकार ने किए यूपी में 25 आईएएस अफसरों के तबादले. साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने आठ जिलों के एसएसपी और एसपी समेत कुल 24 पुलिस अधिकारियों को भी इधर से उधर कर दिया गया. तबादलों में पुलिस विभाग के नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट का असर भी नजर आ रहा है. कभी बलिया एसपी रहे प्रभाकर चौधरी को वाराणसी का एसएसपी बनाया गया है.

• स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रधानाचार्य पद के लिए अब ओलम्पिक गेम्स, एशियन गेम्स, विश्व कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी. यह फैसला गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में खेल विभाग के अधिकारियों व स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी के सदस्यों के साथ हुई बैठक में किया गया.

• जिल के थाना पकड़ी के मुजही गांव निवासी गल्ला व्यवसायी देवेंद्र गुप्ता अपने पिकअप के ड्राइवर अमरनाथ यादव की जमानत करवाने पहुंचे थे. सरयां गुलाब राय गांव निवासी अमरनाथ का उसके भतीजों का भूमि विवाद है. नगरा पुलिस की कस्टडी में होने के बावजूद भतीजों ने देवेंद्र को बिल्थरारोड तहसील में दौड़ा दौड़ा कर पीटा और पुलिस तमाशबीन बनी रही. पीड़ित देवेंद्र गुप्ता ने मामले की लिखित तहरीर उभांव थाने की पुलिस को दी.

• बलिया सिटी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के तालाब, पोखरा, सरोवर, गंगा और घाघरा के घाटों पर साफ-सफाई और अन्य इंतजामात किए गए. गुरुवार को नगर पालिका द्वारा नगर के टाउन हाल, रामलीला मैदान, शनिचरी मंदिर, महावीर घाट की साफ-सफाई और बिजली सजावट की व्यवस्था किया गया. छठ के सामान खरीदने वालों की भीड़ के चलते नगर में जाम की स्थिति रही. इसके बावजूद नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में वस्त्र, फल, सूप, दउरी, आदि खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी. इसके चलते सुबह दस बजे से 12 बजे तक शहर के सभी चौराहों पर जाम लगा रहा. जिसमें फंसे लोग फंसे बिलबिलाते रहे. इसके बाद शाम चार बजे से छह बजे तक फिर शहर जाम शिकंजे में रहा.

• बेल्थरारोड के सोनाडीह गांव स्थित रामधन इंटर कॉलेज के परिसर में गुरुवार को एसएसबी बलरामपुर की ओर से आयोजित समारोह में शहीद रामप्रवेश यादव के परिजनों को सम्मानित किया गया. विधायक धनंजय कन्नौजिया भी इस मौके पर मौजूद रहे. जम्मू में शहीद हुए टंगुनिया निवासी एसएसबी जवान रामप्रवेश यादव के परिजनों को इस मौके पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

• जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाया गया. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी की शहादत देश के लिए प्रेरणादायी है.

• दुबहर क्षेत्र के नगवा गांव में पिछले कई दिनों से हो रहे रामलीला का समापन बुधवार की रात भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गया. रामलीला कमेटी नगवा द्वारा आयोजित रामलीला के अंतिम दिन पधारे अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भगवान श्रीराम की आरती की.

• पशु पालन विभाग द्वारा बाढ़ क्षेत्रों में पशुओं में होने वाली बीमारियों के रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया है. इसके तहत दुबहर क्षेत्र के भरसर सहित अन्य गांवों में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पशुओं का टीकाकरण किया गया.

• राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला कार्यकारिणी की शिव मंदिर कैथवली पर हुई बैठक में श्रम विभाग से मजदूरों के पंजीकरण में की जा रही हीलाहवाली पर गहरा रोष व्यक्त किया गया. बैठक में अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय किया गया. इंटक सचिव सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि मजदूरों के लिये बनायी गयी सरकार की योजनायें फ्लाप हो गयी हैं.

• भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के द्वारा सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बैरिया तक तीन दिवसीय जनसंवाद पदयात्रा का समापन किया गया.

• विश्व बैंक से जल निगम को करोड़ों रुपये के भुगतान के बाद भी निर्मल नीर योजना परवान नहीं चढ़ी. इस योजना के तहत बनने वाली 17 पानी टंकियों का निर्माण कार्य रद कर दिया गया है. निगम अफसरों के फर्जी रिपोर्ट से लोग हतप्रभ हैं. आक्रोशित ग्रामीण अब जल निगम के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरने का मन बना रहे हैं. इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा है कि ग्रामीणों के साथ जल्द ही वे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विधायक सुरेंद्र सिंह के आवास पर धरना देंगे.

• सिकंदरपुर के डोमनपुरा मुहल्ला निवासी दो सगे भाई रशीद और शकील बुधवार की देर शाम किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे. यह देख उनकी 60 वर्षीय मां अरमाना पत्नी भोले खां और छोटे भाई की 26 वर्षीय पत्नी आरसीबानो पत्नी सोनू उनका झगड़ा छुड़ाने गई. अचानक दोनों ने उन्हें धक्का दे दिया. जिससे अरमाना और आरसीबानो झटके से गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. इसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया और बहू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. आरोप है कि दोनों भाई नशे में थे

• पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है. आठ अभियंताओं को इधर से उधर किया गया है. बलिया के अधीक्षण अभियंता राम किशोर को डिस्काम मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है. जबकि नैनी के अधिशासी अभियंता सुनील चंद्र श्रीवास्तव को बलिया से संबद्ध किया गया है.

• इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिविल पुलिस और पीएसी कांस्टेबल भर्ती 2018 में सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए न बुलाए जाने के मामले में राज्य सरकार और पुलिस भर्ती बोर्ड से जानकारी मांगी है. बलिया के अजय कुमार यादव और दो अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र सुनवाई कर रहे हैं.

• लखनऊ परिवहन निगम बृहस्पतिवार से छठ पूजा पर लखनऊ से पूर्वांचल के लिए 165 से अधिक अतिरिक्त बसें चलवा रहा है. इसमें 65 एसी बसें शामिल हैं. इनमें गाजीपुर और मऊ के लिए 6-6 एसी, 12-12 साधारण बसें शामिल हैं. जबकि बलिया के लिए 4 एसी और 10 साधारण बसें हैं.

• लखनऊ- छपरा एक्सप्रेस से सुबह पहुंचे डीआरएम वाराणसी वीके पंजियार ने बलिया स्टेशन सहित सागरपाली, फेफना, चिलकहर, रतनपुरा, रसड़ा और फेफना-मऊ रूट में पड़ने वाले सभी समपार फाटकों पुलिया, हाल्ट स्टेशन व स्टेशन का निरीक्षण किया. स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने और सुरक्षा बढ़ाने के बाबत भी दिशा-निर्देश दिए.

• छठ पूजा के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के नोडल अधिकारी आईपीएस रवि जोसफ लोक्कू ने अधिकारियों संग बैठक की. वहां मौजूद अधिकारियों को सुरक्षा के निमित्त कई टिप्स दिए.

• नवानगर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत इसापिथापट्टी में शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर जिला अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान कल्पनाथ वर्मा के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिन में जवाब मांगा गया है.

• प्रधानमंत्री आवास योजना का धन ग्राम सभा कठौड़ा में अपात्रों में ही वितरित कर दिया गया. हाईकोर्ट के आदेश पर जांच के उपरांत 21 अपात्रों से रिकवरी के लिए नोटिस जारी की गई है. इसके पहले खण्ड विकास अधिकारी नवानगर ने भी धन जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था.

• रसड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल लखनेश्वरडीह किला स्थित श्रीहरि विष्णु भगवान मंदिर पर गुरुवार को एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान की प्रतिमा पर चांदी की छतरी लगाई गई.

• बलिया जनपद वासियों को बहुत बहुत बधाई. लगभग 80 साल गाजीपुर जनपद की एक तहसील बने रहने के बाद एक नवंबर 1879 को बलिया को जनपद का दर्जा मिला था. इसकी वजह 1857 – 58 के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हुई हलचल भी थी. बलिया जिले के 140वें स्थापना दिवस और छठोत्सव के अवसर पर आप सभी को डबल बधाई.

Tags: बस बिजली निगम बैरिया भाई मौत लापरवाही विधायक शौचालय निर्माण श्रीहरि विष्णु मंदिर सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: हरिप्रताप शाही होंगे बलिया के नए डीएम, बनारस की कमान कौशल राज को
Next: दौड़ प्रतियोगिता में पीयूष यादव को पहला स्थान

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

You may have missed

sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.